Friday, June 12, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

केजरीवाल माॅडल बनाम त्रिवेंद्र रावत माॅडल’ पर खुली बहस के लिए लिखा पत्र

केजरीवाल माॅडल बनाम त्रिवेंद्र रावत माॅडल’ पर खुली बहस के लिए लिखा पत्र
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

केजरीवाल माॅडल बनाम त्रिवेंद्र रावत माॅडल’ पर खुली बहस के लिए लिखा पत्र।

Related posts

राहुल गांधी की जनसभा से लौट रहे कांग्रेस नेता की सड़क हादसे में मौत

राहुल गांधी की जनसभा से लौट रहे कांग्रेस नेता की सड़क हादसे में मौत

June 4, 2026
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त: ऊर्जा संरक्षण पर बड़ा ऐलान, कई ऐतिहासिक फैसले

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त: ऊर्जा संरक्षण पर बड़ा ऐलान, कई ऐतिहासिक फैसले

May 13, 2026

 

देहरादून:- आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आप उपाध्यक्ष रजिया बेग और आप प्रवक्ता संजय भट्ट ,राकेश काला ने एक प्रेस वार्ता के दौरान ,आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मदन कौशिक के साथ होने वाली डिबेट की जानकारी देते हुए कहा,मनीष सिसोदिया जी आगामी 3 जनवरी को देहरादून पहुंच रहे हैं और 4 जनवरी को देहरादून के आइआरडीटी ऑडिटोरियम में उनको डिबेट के लिए आमंत्रित किया है जिसके बाद उनको दिल्ली मॉडल पर डिबेट और दिल्ली के विकास को दिखाने के लिए उन्हें , 6 जनवरी को दिल्ली भी आमंत्रित किया है ।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को पत्र भेजा है जिसमें उन्होंने , 4 जनवरी को सुबह 11 बजे देहरादून के आईआरडीटी आँडिटोरिया में ‘केजरीवाल माॅडल बनाम त्रिवेंद्र रावत माॅडल’ पर खुली बहस के लिए निमंत्रण दिया है। साथ कहा कि मैं दिल्ली के कार्यों पर चर्चा के लिए आपको 6 जनवरी को दिल्ली आने के लिए निमंत्रित करता हूं, मैं आपको केजरीवाल सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों, अस्पताल, बिजली, पानी, महिला सुरक्षा और ईमानदार राजनीति आदि के क्षेत्रों में हुए अभूतपूर्व कार्य को दिखाउंगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों के लिए इससे अच्छा कुछ और नहीं हो सकता कि वे अपने वर्तमान और भावी नेताओं को स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी आदि मुद्दों पर खुली बहस करता देंखे और उसी आधार पर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मेरे संज्ञान में यह बात सामने आई है कि त्रिवेंद्र रावत सरकार ने पिछले 4 साल में उत्तराखंड के लोगों के लिए कोई उपयोगी काम नहीं किया है। लोग उनका परिचय ‘जीरो वर्क सीएम’ कह कर देते हैं।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास मंत्री श्री मदन कौशिक को पत्र लिखा है। उपमुख्यमंत्री ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए पत्र में कहा है कि मुझे यह जानकारी बेहद खुशी हुई कि आप त्रिवेंद्र रावत सरकार द्वारा उत्तराखंड के लोगों के हित में किए गए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार, महिला सुरक्षा आदि कार्य पर खुली चर्चा के लिए सहमत हैं। उत्तराखंड के विभिन्न कार्यक्रमों और आम जनमानस के साथ संवाद में मेरे समक्ष यह बात बार-बार आई है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और उनकी सरकार ने पिछले 4 साल में उत्तराखंड के लोगों के लिए कोई उपयोगी काम नहीं किया है। लोग उनका परिचय अब ‘जीरो वर्क सीएम’ कह कर देते हैं।

उन्होंने पत्र में कहा है कि मेरे द्वारा प्रेस वार्ता में ‘त्रिवेंद्र रावत जी द्वारा किए गए केवल पांच काम गिनाए जाने की चुनौती‘ के जवाब में आपने 20 दिसंबर 2020 को मीडिया में यह कहते हुए खुला निमंत्रण दिया था कि मैं जहां चाहूं, आप मुझे अपनी सरकार के 100 काम गिनवा सकते हैं। आपने यह भी कहा कि मैं चाहूं तो देहरादून आ जाऊं या चाहें, तो आपको दिल्ली बुला लूं। मैंने स्वयं मीडिया में आपका यह वक्तव्य देखा और मुझे बहुत खुशी हुई कि आप शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी आदि के कार्य पर खुली बहस के लिए तैयार हैं और ‘केजरीवाल माॅडल बनाम त्रिवेंद्र रावत माॅडल‘ पर देहरादून या दिल्ली में कहीं पर भी चर्चा के लिए तैयार हैं।

डिप्टी सीएम ने पत्र में आगे कहा है कि उत्तराखंड की जनता के लिए यह बहुत ही शानदार अवसर होगा कि उनकी चुनी हुई सरकार विपक्ष के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी आदि के मुद्दे पर खुली बहस करें। एक आम नागरिक के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता कि वह अपने वर्तमान और भावी नेताओं को स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी आदि के मुद्दों पर खुली बहस करता हुआ देखें और उसी के आधार पर चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। उत्तराखंड के लोग पिछले 20 सालों से इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि उनके नेता उनके जीवन से जुड़े असली मुद्दों पर बात करें।

उपमुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है कि आपके खुले निमंत्रण को स्वीकार करते हुए मैंने आपसे 2, 3 अथवा 4 जनवरी 2021 में से कोई भी तारीख चुनकर स्थान और समय निश्चित करने का अनुरोध किया था, ताकि मैं और आप देहरादून में उपरोक्त मुद्दों पर खुली बहस कर सकें। आपके द्वारा कोई उत्तर न पाकर अब मैंने तय किया है कि मैं 4 जनवरी 2021 को देहरादून में रहूंगा। उत्तराखंड में हुए कार्यों पर पहले तो बहस देहरादून मे ही होनी चाहिए। आपसे पुनः अनुरोध है कि आप 4 जनवरी को सुबह 11 बजे आईआरडीटी आँडिटोरियम में जरूरत पधारें, ताकि हम दोनों ‘त्रिवेंद्र रावत माॅडल बनाम केजरीवाल माॅडल‘ पर खुलकर चर्चा कर सकें।

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पत्र में कहा है कि आपने अपने मीडिया वक्तव्य में दिल्ली आने का भी जिक्र किया था। मुझे और मेरी सरकार को बहुत खुशी होगी कि अगर आप 4 जनवरी को देहरादून में खुली चर्चा के बाद 6 जनवरी को दिल्ली आ सकें। दिल्ली में मैं आपको पूरे सम्मान व आदर के साथ केजरीवाल सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में हुए आमूलचूल परिवर्तन भी दिखाऊंगा और अस्पताल, बिजली, पानी, महिला सुरक्षा, आर्थिक प्रगति, ईमानदार राजनीति आदि के क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व एवं सफल कार्य दिखाने भी ले चलूंगा।

मनीष सिसोदिया ने पत्र में आगे लिखा है कि मैं उम्मीद करता हूं कि आप अपने निमंत्रण से पीछे नहीं हटेंगे और 4 जनवरी को देहरादून में और 6 जनवरी को दिल्ली में मेरे साथ उपरोक्त विषयों पर खुली चर्चा के लिए समय निकालेंगे। एक बार पुनः आपको एवं समस्त उत्तराखंड वासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

Previous Post

आपदा प्रबंधन विभाग में करोड़ों का घोटाला।

Next Post

टेट्रा पैक इंडिया कंपनी के सहयोग से देहरादून शहर को कचरा मुक्त बनाने की ओर एक कदम

Next Post
टेट्रा पैक इंडिया कंपनी के सहयोग से देहरादून शहर को कचरा मुक्त बनाने की ओर एक कदम

टेट्रा पैक इंडिया कंपनी के सहयोग से देहरादून शहर को कचरा मुक्त बनाने की ओर एक कदम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी में अजूबा। परीक्षा देने वाले फेल ओर न देने वाले पास।

श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी में अजूबा। परीक्षा देने वाले फेल ओर न देने वाले पास।

7 years ago
उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार 2026: आज 5 नए चेहरे शामिल, चुनाव से पहले सीएम धामी का मास्टरस्ट्रोक

उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार 2026: आज 5 नए चेहरे शामिल, चुनाव से पहले सीएम धामी का मास्टरस्ट्रोक

3 months ago
खुशखबर: उत्तराखंड में अब ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने पर मिलेगी इतने प्रतिशत छूट, ओर भी अन्य सुविधाएं उपलब्ध।

खुशखबर: उत्तराखंड में अब ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने पर मिलेगी इतने प्रतिशत छूट, ओर भी अन्य सुविधाएं उपलब्ध।

3 years ago
बड़ी खबर : नगर निगम में रीजनल पार्टी का बड़ा प्रदर्शन नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन ।आयुक्त ने दिया जांच करने का आश्वासन

बड़ी खबर : नगर निगम में रीजनल पार्टी का बड़ा प्रदर्शन नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन ।आयुक्त ने दिया जांच करने का आश्वासन

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून में दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की भूमि पर भू-माफिया का सनसनीखेज हमला! संगतों ने नितिन मनेरिया को पकड़कर पुलिस को सौंपा
  • दुखद : चमोली में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत 3 घायल
  • पंतनगर यूनिवर्सिटी हॉस्टल में भोजन खाने के बाद 150 छात्र बीमार, कुलपति ने लिया सख्त एक्श

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

देहरादून में दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की भूमि पर भू-माफिया का सनसनीखेज हमला! संगतों ने नितिन मनेरिया को पकड़कर पुलिस को सौंपा

देहरादून में दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की भूमि पर भू-माफिया का सनसनीखेज हमला! संगतों ने नितिन मनेरिया को पकड़कर पुलिस को सौंपा

June 11, 2026
दुखद : चमोली में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत 3 घायल

दुखद : चमोली में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत 3 घायल

June 11, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.