Thursday, September 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

तीर्थ नगरी ऋषिकेश में आधुनिक मल्टी स्टोरी पार्किंग की कवायद शुरू 

तीर्थ नगरी ऋषिकेश में आधुनिक मल्टी स्टोरी पार्किंग की कवायद शुरू 
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

तीर्थ नगरी ऋषिकेश में आधुनिक मल्टी स्टोरी पार्किंग की कवायद शुरू 

Related posts

2027 के लिए भाजपा का बड़ा प्लान, विधायकों को देनी होगी तीन परीक्षाएं, इनका कट सकता है टिकट

2027 के लिए भाजपा का बड़ा प्लान, विधायकों को देनी होगी तीन परीक्षाएं, इनका कट सकता है टिकट

August 17, 2026
उत्तराखंड की खेल मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में खिलाड़ी श्मशान घाट में अभ्यास करने को मजबूर

उत्तराखंड की खेल मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में खिलाड़ी श्मशान घाट में अभ्यास करने को मजबूर

August 16, 2026

ऋषिकेश– मोटे खर्च के कारण सालों से लटके पड़े विकास कार्यो के दिन बहुरने वाले हैं। स्मार्ट सिटी बनने की और कदम बड़ा चुकी तीर्थ नगरी में आधुनिक मल्टी स्टोरी पार्किंग की कवायद भी महापौर की अगुवाई में निगम प्रशासन ने शुरू कर दी है। नगर निगम की बोर्ड की बैठक में यह प्रस्ताव दो साल पूर्व ही पास हो चुका है, लेकिन उचित भूमि की तलाश पूर्ण न हो पाने की वजह से तमाम प्रयासों के बावजूद यह प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पा रहा था।लेकिन अब नगर निगम शहर में जाम की समस्या को देखते हुए इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने का मन बना चुका है।नगर निगम के सामने निगम की भूमि में ही इस मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण होगा।इसके लिए बकायदा नगर निगम मल्टी स्टोरी पार्किंग का डिजाइन तैयार कर रहा है, जिसे तकनीकी रूप देना ही शेष है। इसमें लिफ्ट के द्वारा वाहन ऊपरी मंजिल पर पार्क करने की सुविधा होगी। वाहन को लिफ्ट के माध्यम से ही उठाकर पार्किंग स्थल परिसर में स्वामी तक वापस पहुंचाने की सुविधा होगी।
नगर निगम प्रशासन जल्द ही बेहद हाईटेक विदेशी तकनीक के जरिए मल्टी-स्टोरी पार्किंग से शहर में पार्किंग की समस्या को समाप्‍त करने जा रहा है। प्रथम फेज में ट्रायल पर सौ वाहनों की पार्किंग बनाई जाएगी। इस मॉडल के सफल होने 500 वाहनों की पार्किंग बनाने की निगम की योजना है।अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में पिछले कई वर्षों से ट्रेफिक जाम का लगना सबसे बड़ी समस्या रही है।वजह है,पार्किंग स्थल का न होना। नगर निगम प्रशासन ने शहर में विभिन्न विकास परियोजनाओं को अमली जामा पहनाए जाने के साथ अब मल्टीस्टोरी पार्किंग को लेकर भी कार्रवाई शुरू कर दीहै। सब कुछ ठीक रहा तोइस नूतन वर्ष के मध्य तक नगर निगम में ही मल्टी स्टोरी पार्किंग का सपना साकार हो जाएगा इसके लिए आज तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने महापौर अनिता ममगाई व निगम अधिकारियों के साथ इसका स्थलीय निरीक्षण किया।महापौर ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम के प्रोजेक्ट पर कार्य योजना बनाने का आदेश आज कर दिया है। जल्द ही योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा ।उन्होंने बताया कि शहर की आबादी बढ़ने के कारण नगर क्षेत्र के तमाम मार्केट स्थलों पर जाम लगने की समस्या आम हो चुकी है और शहर में कोई भी पार्किंग स्थल नहीं है। पार्किंग की सुविधा न होने की वजह से यहां आने वाले पर्यटक सीधे बाईपास से राम झूला एवं लक्ष्मण झूला को कूच कर जाते हैं जिसकी वजह से यहां के व्यापारियों को लाभ नहीं मिल पाता ।शहर के बीचोंबीच स्थित नगर निगम के सामने मल्टी स्टोरी पार्किंग की योजना साकार होने के बाद व्यापारियों को इसका जबरदस्त लाभ पहुंचेगा।उन्होंने बताया निगम स्थित कर्मचारियों के आवासीय भवनों एवं प्राथमिक विधालय को शिफ्ट कराकर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जायेगी।इसका निर्माण शहरवासियों के लिए काफी सुविधाजनक होगा व शहर के विकास के लिए यह मील का पत्थर साबित होगी। मल्टी-स्टोरी पार्किंग बनने से शहर को जाम से भी मुक्ति मिलेगी।इस दौरान राहुल सेमवाल कंसलटेंट (मानवी टेक्नोलॉजी)सहायक नगर आयुक्त एलम दास, पार्षद विजय बडोनी टैक्स निरीक्षक निशात अंसारी, जेई उपेंद्र गोयल,जे ई तरुण लखेड़ा,सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा, सुजीत यादव आदि मौजुद रहे।

Previous Post

पौड़ी में कल से टीकाकरण 158 लाभार्थियों का होगा बेस हॉस्पिटल में टीकाकरण

Next Post

गढ़वाल राइफल की आर्मी बॉयज ने मुकेश बिष्ट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 3-0से जीतकर विजेता का खिताब जीत

Next Post
गढ़वाल राइफल की आर्मी बॉयज ने मुकेश बिष्ट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 3-0से जीतकर विजेता का खिताब जीत

गढ़वाल राइफल की आर्मी बॉयज ने मुकेश बिष्ट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 3-0से जीतकर विजेता का खिताब जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

JOB’S UPDATE: SSC MTS exam 2023, 10वी पास के नौकरी का सुनहरा मौका। पढ़े डिटेल्स..

JOB’S UPDATE: SSC MTS exam 2023, 10वी पास के नौकरी का सुनहरा मौका। पढ़े डिटेल्स..

3 years ago
बड़ी खबर: श्री बर्फानी हर हर महादेव सेवादल द्वारा दसवां भंडारा केदारनाथ धाम प्रेमनगर से रवाना..

बड़ी खबर: श्री बर्फानी हर हर महादेव सेवादल द्वारा दसवां भंडारा केदारनाथ धाम प्रेमनगर से रवाना..

2 years ago
बड़ी खबर: देहरादून निवासी युवक के डूबने की आशंका, इलाके में मचा हड़कंप

बड़ी खबर: देहरादून निवासी युवक के डूबने की आशंका, इलाके में मचा हड़कंप

1 year ago
भाजपा के संजय कुमार मीटू प्रकरण में PMO ने लिया संज्ञान।

भाजपा के संजय कुमार मीटू प्रकरण में PMO ने लिया संज्ञान।

7 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन
  • उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट
  • चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका,दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

September 7, 2026
उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

September 7, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.