हल्द्वानी। नैनीताल जिले में सरकारी जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़े एक पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। हल्द्वानी के देवला तल्ला क्षेत्र में वर्ष 2011 में सामने आए इस प्रकरण में अब पुलिस ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के बेटे हरेंद्र कुंजवाल समेत 7 लोगों के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।










