Monday, September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी में खेलोत्सव 2025 का भव्य आगाज

श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी में खेलोत्सव 2025 का भव्य आगाज
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

September 28, 2026
शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में सोमवार को वार्षिक खेलकूद महोत्सव ‘खेलोत्सव-2025’ का शानदार शुभारंभ हुआ। पूरे परिसर में ढोल, नगाड़ों, बैंड की मधुर धुनों और युवा ऊर्जा की गूंज ने माहौल को उत्साह से भर दिया। विश्वविद्यालय के एन.सी.सी. बैंड, एन.एस.एस. स्वयंसेवकों तथा 11 संघटक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित परेड प्रस्तुत कर उद्घाटन सत्र की शोभा बढ़ाई। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी खिलाड़ियों, आयोजन समिति, संकाय सदस्यों व छात्र-छात्राओं को सफल आयोजन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि “खेल अनुशासन का मंदिर हैं, जहाँ हार और जीत दोनों ही शिक्षक बनकर आते हैं।”
सोमवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेल मैदान में प्रो. प्रथपन के. पिल्लई, प्रभारी कुलपति एवम् सलाहकार, माननीय प्रेसीडेंट एसजीआरआरयू ने औपचारिक रूप से खेलोत्सव का शुभारंभ किया। खेलोत्सव-2025 के चेयरपर्सन डाॅ. पुनीत ओहरी, सचिव एस.पी. जोशी एवं छात्रा अंजलि यादव ने खेल मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिताओं की विधिवत शुरुआत की। 13 से 18 अक्टूबर तक चलने वाले इस खेलोत्सव-2025 में लगभग 5000 छात्र-छात्राएं 15 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपने कौशल, साहस और खेल भावना का प्रदर्शन करेंगे। मैदान पर जब खिलाड़ी कदमताल करते नजर आए, तो पूरा विश्वविद्यालय “खेल ही जीवन है” के मंत्र से गूंज उठा। मंच संचालन यानिशा रावत एवं कनिष्क ने किया।
राष्ट्रीय स्तर की ड्राॅप बॉल खिलाड़ी अंजलि यादव के नेतृत्व में मशाल यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें धु्रव, पूर्णिमा, पूजा रावत, नवीन डंडरियाल और प्राची जमलोकी ने ने मशाल का संचालन किया। मशाल यात्रा ने पूरे परिसर में “जोश, जुनून और जज्बे” की लहर दौड़ा दी।
प्रभारी कुलपति एवम् माननीय प्रेसीडेंट के सलाहकार प्रो. प्रथपन के. पिल्लई ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और अपने प्रभावशाली संबोधन में कहा “आज का यह अवसर केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवा ऊर्जा, अनुशासन और एकता के उत्सव का प्रतीक है। खेल हमें केवल जीतना नहीं, बल्कि हार में भी मुस्कुराना और हर स्थिति में आगे बढ़ना सिखाते हैं। असली विजेता वही है जो स्वयं को हर दिन बेहतर बनाता है।” उन्होंने घोषणा की कि जनवरी 2026 में “एसजीआरआरयू प्रेसीडेंट क्रिकेट ट्राॅफी” का आयोजन विश्वविद्यालय के फेकल्टी एवं छात्र-छात्राओं के लिए किया जाएगा, तथा 10 फरवरी 2026 को विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली लोक संगीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं स्कूल आॅफ योगिक साइंस एण्ड नैचुरोपैथी के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत योग आसनों ने “मन और शरीर के संतुलन” का सुंदर संदेश दिया।
अंडर ऑफिसर आकृति रावत (11 यूके बटालियन) और अंडर ऑफिसर अंशुमन घिल्डियाल (11 यूके बटालियन) ने सभी कैडेट्स का नेतृत्व करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी।
अंजलि यादव ने सभी प्रतिभागियों को स्पोर्ट्स स्प्रिट की शपथ दिलाई “हम खेल भावना, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपनी पूरी क्षमता से खेलेंगे।”
इस भव्य आयोजन में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. मालविका कांडपाल, डॉ. आशीष कुलश्रेष्ठ, डाॅ श्रेया कोटनाला, डाॅ अशोक भण्डारी, डॉ. अनुजा रोहिल्ला, डॉ. मनीष देव शर्मा, डॉ. खिलेन्द्र सिंह सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य और हजारों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Previous Post

जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के बेटे पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

Next Post

खुलासा:जिला पंचायत सदस्य ने विपक्षी को फंसाने के लिए खुद ही रच डाली फर्जी हत्या और फायरिंग की कहानी

Next Post
खुलासा:जिला पंचायत सदस्य ने  विपक्षी को फंसाने के लिए खुद ही रच डाली फर्जी हत्या और फायरिंग की कहानी

खुलासा:जिला पंचायत सदस्य ने विपक्षी को फंसाने के लिए खुद ही रच डाली फर्जी हत्या और फायरिंग की कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

शिक्षण संस्थानों की मनमानी के विरुद्ध कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन

शिक्षण संस्थानों की मनमानी के विरुद्ध कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन

4 years ago
(ब्रेकिंग)शर्मनाक: दूषित हो रहा पहाड़! चमोली में नाबालिक लड़की से नेपाल के युवक द्वारा दुष्कर्म..

(ब्रेकिंग)शर्मनाक: दूषित हो रहा पहाड़! चमोली में नाबालिक लड़की से नेपाल के युवक द्वारा दुष्कर्म..

3 years ago
हादसा:- सेल्फी लेते समय गहरी खाई में गिरा युवक। मौके पर मौत

हादसा:- सेल्फी लेते समय गहरी खाई में गिरा युवक। मौके पर मौत

4 years ago
कोटद्वार में 2004 बैच की यूपीएस अधिकारी मनीषा जोशी ने अपर पुलिस अधीक्षक का संभाल चार्ज

कोटद्वार में 2004 बैच की यूपीएस अधिकारी मनीषा जोशी ने अपर पुलिस अधीक्षक का संभाल चार्ज

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे
  • शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

September 28, 2026
शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.