Thursday, August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

बड़ी खबर : केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस ने मनोज रावत को मैदान में उतारा

बड़ी खबर : केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस ने मनोज रावत को मैदान में उतारा
0
SHARES
281
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026

केदारनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस ने मनोज रावत को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। केदरनाथ उपचुनाव में नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है। मनोज रावत 2017 से 2022 तक विधायक रहे हैं। फिलहाल बीजेपी के उम्मीदवार का इंतजार किया जा रहा है। मनोज रावत के नाम पर कांग्रेस के ज्यादातर सीनियर नेता सहमत थे। हालांकि कुछ नेताओं ने इस पर एतराज भी जताया था मगर बहुमत मनोज रावत के पक्ष में ज्यादा था लिहाजा आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी।
मनोज रावत ने 26 अक्टूबर को ही देहरादून में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जमीनों की खरीद फरोख्त को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि चुनाव के दौरान वो सरकार के कई और कारनामे उजागर करेंगे। फिलहाल कैंडिडेट डिक्लियर कर कांग्रेस ने बाजी मार ली है, बीजेपी किसे प्रत्याशी बनाएगी इसका इंतजार किया जा रहा है।
उपचुनाव में परीक्षा की घड़ी
केदारनाथ उपचुनाव दोनों दलों के लिए परीक्षा की घड़ी है। कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती गुटबाजी है। प्रत्याशी चयन से पहले जिस तरह पर्यवेक्षकों की टीम और प्रदेश अध्यक्ष के बीच मतभेद सामने आए उसे लेकर नौबत दिल्ली जाने तक की आ गई थी। कांग्रेस प्रवक्ता और केदारनाथ सीट से टिकट के दावेदार रहे शीशपाल बिष्ट ने तो पर्यवेक्षकों पर भेदभाव करने तक का आरोप लगा दिया था। इस पूरे प्रकरण पर आलाकमान को कहना पड़ा था कि सभी मदभेद भूलकर नेता एकजुटता के साथ आगे बढ़ें। अब मनोज रावत के नाम का ऐलान हुआ है मगर बड़ा सवाल है कि क्या पिछला विवाद भूलकर नेता एकजुटता के साथ काम कर पाएंगे? क्या बदरीनाथ और मंगलौर की तरह ही कांग्रेस केदारनाथ में उपचुनाव जीत पाएगी? मनोज रावत के सामने भी ये चुनौती होगी कि वो राज्य के सीनियर नेताओं और पार्टी आलाकमान की उम्मीदों पर खरे उतरें। क्योंकि 2022 के चुनाव में वो तीसरे नंबर पर थे और 2017 में उनकी जीत का अंतर 900 वोट से भी कम का था। ऐसे में इस बार मनोज रावत कांग्रेस कार्यकर्ताओं और केदारनाथ की जनता का भरोसा कैसे जीत पाएंगे ये काफी अहम होगा। प्रचार की शुरुआत से मनोज रावत कैसे अपना अभियान आगे बढ़ाएंगे, सभी नेताओं और टिकट के दावेदार रहे लोगों को कैसे साधेंगे इस पर बहुत कुछ निर्भर करेगा। गुटबाजी से बीजेपी भी जूझ रही है वहां भी दावेदारों के अलग-अलग बयान पार्टी की परेशानी बढ़ा रहे हैं। आशंका है कि कैंडिडेट का ऐलान होने पर बीजेपी के कुछ दावेदार बागी भी हो सकते हैं। फिलहाल ये चुनाव बेहद दिलचस्प है ऐसे में जनता किसका साथ देगी इस पर सबकी निगाहें रहेंगी।

Previous Post

बड़ी खबर : 16 दिन बाद मिला ऋषिकेष से किडनैप छात्र का शव, हत्यारा गिरफ्तार

Next Post

निर्धारित शर्तों के अनुरूप कार्य न करने तथा बिना अनुमति एवं अनुमति से अधिक रोड़ कटिंग पर होगी विधिक कार्यवाहीः डीएम

Next Post
शासकीय योजनाओ के लाभ से कोई भी वंचित न रहे ही – जिलाधिकारी

निर्धारित शर्तों के अनुरूप कार्य न करने तथा बिना अनुमति एवं अनुमति से अधिक रोड़ कटिंग पर होगी विधिक कार्यवाहीः डीएम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

मलंग प्रदर्शनी का देहरादून में शुभारंभ ,  मेले में पहुंचे देश भर से 200 स्टॉल्स,   वन मंत्री ने किया मेले का शुभारंभ।

मलंग प्रदर्शनी का देहरादून में शुभारंभ , मेले में पहुंचे देश भर से 200 स्टॉल्स, वन मंत्री ने किया मेले का शुभारंभ।

4 years ago
बड़ी खबर: इस परीक्षा में अपनी जगह किसी और को भेजने वाला मुन्ना भाई चढ़ा पुलिस के हत्थे

बड़ी खबर: इस परीक्षा में अपनी जगह किसी और को भेजने वाला मुन्ना भाई चढ़ा पुलिस के हत्थे

2 years ago
Big breaking :-राज्य विश्वविद्यालय तैयार करेंगे भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित करिकुलम

Big breaking :-राज्य विश्वविद्यालय तैयार करेंगे भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित करिकुलम

2 years ago
बिग ब्रेकिंग: पैसिफिक गोल्फ और जेपी ग्रुप की 17.2 हेक्टेयर भूमि सरकार के नाम चढ़ाई

बिग ब्रेकिंग: पैसिफिक गोल्फ और जेपी ग्रुप की 17.2 हेक्टेयर भूमि सरकार के नाम चढ़ाई

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.