Monday, October 12, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

नंदादेवी नेशनल पार्क की सुरक्षा पर उठे सवाल! कर्मचारियों की भारी कमी, लंबी दूरी की गश्त घटी, अवैध गतिविधियों का खतरा बढ़ने की आशंका

नंदादेवी नेशनल पार्क की सुरक्षा पर उठे सवाल! कर्मचारियों की भारी कमी, लंबी दूरी की गश्त घटी, अवैध गतिविधियों का खतरा बढ़ने की आशंका
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नंदादेवी नेशनल पार्क की सुरक्षा पर उठे सवाल! कर्मचारियों की भारी कमी, लंबी दूरी की गश्त घटी, अवैध गतिविधियों का खतरा बढ़ने की आशंका

उत्तराखंड के नंदादेवी नेशनल पार्क की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक अहम रिपोर्ट में कई गंभीर कमियों का खुलासा हुआ है। पार्क में फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ की भारी कमी है, वहीं प्रतिबंधों के चलते लंबी दूरी की गश्त में भी कमी आई है। इससे दूरदराज के क्षेत्रों में अनधिकृत प्रवेश और अवैध गतिविधियों की आशंका बढ़ने की बात कही गई है।

Related posts

मोती बाजार के देवकी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग! फर्नीचर की दुकान में लगी आग से मची अफरा-तफरी, दमकल विभाग मौके पर

मोती बाजार के देवकी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग! फर्नीचर की दुकान में लगी आग से मची अफरा-तफरी, दमकल विभाग मौके पर

October 12, 2026
धराली आपदा के 14 महीने बाद जागी आस्था! मलबे में दबे प्राचीन कल्प केदार मंदिर की खुदाई शुरू

धराली आपदा के 14 महीने बाद जागी आस्था! मलबे में दबे प्राचीन कल्प केदार मंदिर की खुदाई शुरू

October 12, 2026

नंदादेवी दशकीय जैव विविधता अनुश्रवण अभियान की रिपोर्ट में पार्क की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई सुझाव दिए गए हैं। हर दस साल में जैव विविधता की निगरानी के लिए अभियान दल यहां भेजा जाता है। इस बार जून में भेजे गए दल में भारतीय वन्यजीव संस्थान समेत विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल थे। अध्ययन के बाद तैयार रिपोर्ट हाल ही में जारी की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पार्क में वन रक्षक, वन दरोगा, डिप्टी रेंजर और रेंजर जैसे फ्रंटलाइन कर्मचारियों की कमी सामने आई है। विशाल क्षेत्रफल और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को देखते हुए मानव संसाधन बढ़ाने की जरूरत बताई गई है।

इसके अलावा नियमित लंबी दूरी की गश्त को मजबूत करने, कर्मचारियों के प्रशिक्षण और क्षमता विकास पर ध्यान देने तथा बिठारतोली से रामणी तक स्मार्ट पेट्रोलिंग बढ़ाने की सिफारिश की गई है। निगरानी को प्रभावी बनाने के लिए कैमरा ट्रैप की संख्या बढ़ाने का सुझाव भी दिया गया है।

इनर सेंक्चुरी में पर्यटन बढ़ाने के पक्ष में नहीं रिपोर्ट

रिपोर्ट में नंदादेवी परिदृश्य को बेहद संवेदनशील और नाजुक बताते हुए कहा गया है कि इनर सेंक्चुरी पर्यटन का अतिरिक्त दबाव सहन करने में सक्षम नहीं होगी। इसलिए मौजूदा नीति के अनुसार इको टूरिज्म को डिबरूगेटा तक सीमित रखने और पार्क प्रबंधन की कड़ी निगरानी जारी रखने की सिफारिश की गई है।

गौरतलब है कि डिबरूगेटा तक इको टूरिज्म की अनुमति वर्ष 2007 में दी गई थी। रिपोर्ट में इसके आगे पर्यटन विस्तार की संभावना को समर्थन नहीं दिया गया है। हालांकि, स्थानीय अर्थव्यवस्था को फिर से मजबूत करने के लिए समुदाय की भागीदारी के साथ एकीकृत सह-प्रबंधन व्यवस्था लागू करने पर विचार करने का सुझाव दिया गया है।

अब सवाल यह है कि नंदादेवी नेशनल पार्क की जैव विविधता और सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए रिपोर्ट में दिए गए सुझावों पर कब तक अमल होता है।

Previous Post

मोती बाजार के देवकी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग! फर्नीचर की दुकान में लगी आग से मची अफरा-तफरी, दमकल विभाग मौके पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

राहत: आज कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई ये हैं आज के ताज़ा आंकड़े

5 years ago
एक्सक्लूसिव खुलासा: सरकारी धन की बंदरबांट, PWD का गजब कारनामा, इंटरलॉक टाइल्स पर डाल दिया डामर..

एक्सक्लूसिव खुलासा: सरकारी धन की बंदरबांट, PWD का गजब कारनामा, इंटरलॉक टाइल्स पर डाल दिया डामर..

3 years ago
राष्ट्रपति ने अभिभाषण में कही ये बातें

राष्ट्रपति ने अभिभाषण में कही ये बातें

7 years ago
धार्मिक: भजन संग्रह ‘जै जै जगदम्बे माता’ हुआ साई एंटरटेन्टमैंट यूट्यूब चैनल पर रिलीज

धार्मिक: भजन संग्रह ‘जै जै जगदम्बे माता’ हुआ साई एंटरटेन्टमैंट यूट्यूब चैनल पर रिलीज

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • नंदादेवी नेशनल पार्क की सुरक्षा पर उठे सवाल! कर्मचारियों की भारी कमी, लंबी दूरी की गश्त घटी, अवैध गतिविधियों का खतरा बढ़ने की आशंका
  • मोती बाजार के देवकी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग! फर्नीचर की दुकान में लगी आग से मची अफरा-तफरी, दमकल विभाग मौके पर
  • धराली आपदा के 14 महीने बाद जागी आस्था! मलबे में दबे प्राचीन कल्प केदार मंदिर की खुदाई शुरू

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

नंदादेवी नेशनल पार्क की सुरक्षा पर उठे सवाल! कर्मचारियों की भारी कमी, लंबी दूरी की गश्त घटी, अवैध गतिविधियों का खतरा बढ़ने की आशंका

नंदादेवी नेशनल पार्क की सुरक्षा पर उठे सवाल! कर्मचारियों की भारी कमी, लंबी दूरी की गश्त घटी, अवैध गतिविधियों का खतरा बढ़ने की आशंका

October 12, 2026
मोती बाजार के देवकी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग! फर्नीचर की दुकान में लगी आग से मची अफरा-तफरी, दमकल विभाग मौके पर

मोती बाजार के देवकी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग! फर्नीचर की दुकान में लगी आग से मची अफरा-तफरी, दमकल विभाग मौके पर

October 12, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.