Monday, June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

एसजीआरआरयू में मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

एसजीआरआरयू में मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026

एसजीआरआरयू में मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण
पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
ऽ सैकड़ों छात्रों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से किया प्रतिभाग
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के मनोविज्ञान विभाग ने दिव्य करूणा संगठन के सहयोग से “बदलती दुनिया में मानसिक स्वास्थ्य और कल्याणरू स्वयं, प्रकृति, चेतना और वैश्विक चुनौतियों का एकीकरण” विषय पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, शोध को प्रोत्साहित करना और वैश्विक स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के समाधान तलाशना रहा। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के पथरीबाग स्थित सभागार में किया गया, जिसमें देश-विदेश से सैकड़ों प्रतिभागियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से सहभागिता की।
सम्मेलन का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रथपन के पिल्लई, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. (डॉ.) मालविका कांडपाल, मानविकी संकाय की डीन प्रो. (डॉ.) प्रीति तिवारी, स्वामी डॉ. परमार्थ देव, डॉ. सुरेंद्र कुमार ढलवाल और डॉ. संतोष विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से किया। विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अपने शुभ संदेश में सम्मेलन आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इस दिशा में ऐसे सम्मेलन समाज के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।
मुख्य वक्ता स्वामी डॉ. परमार्थ देव, मुख्य केंद्रीय समन्वयक, भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योगपीठ ने कहा कि आत्म, प्रकृति और चेतना के संतुलन से ही सच्चा मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों को अनुशासित जीवन और भारतीय ज्ञान प्रणाली को अपनाने की प्रेरणा दी। डॉ. सुरेंद्र कुमार ढलवाल, विभागाध्यक्ष, राष्ट्रीय दृष्टिबाधित व्यक्ति सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून ने आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से मानसिक स्वास्थ्य पर अपने विचार रखे और कहा कि योग और आयुर्वेद मानसिक संतुलन के वैज्ञानिक साधन हैं। वहीं डॉ. संतोष विश्वकर्मा ने आत्म-अनुशासन और ध्यान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानसिक शांति आत्मनियंत्रण से उत्पन्न होती है।
इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. (डॉ.) मालविका कांडपाल ने छात्रों में बढ़ते तनाव और असंतुलित व्यवहार को लेकर चिंता व्यक्त की और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर निरंतर संवाद की आवश्यकता पर बल दिया। मानविकी संकाय की डीन प्रो. (डॉ.) प्रीति तिवारी ने कहा कि आज का युवा वर्ग मानसिक दृढ़ता और सकारात्मक दृष्टिकोण से जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकता है। उन्होंने मनोविज्ञान विभाग को इस सार्थक आयोजन के लिए बधाई दी।
सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं ने भी सहभागिता की। डॉ. बैरी राथनर (पोलैंड) ने मानसिक स्वास्थ्य के वैश्विक आयामों पर विचार साझा किए, बिरुंगी बीट्रिस (युगांडा) ने अफ्रीकी समाज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता की भूमिका पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. प्रमिला थापा (नेपाल) ने दक्षिण एशियाई देशों में मानसिक स्वास्थ्य नीति और जन-जागरूकता पर अपने विचार रखे। प्रो. मेट (अमेरिका) ने सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक बुद्धिमत्ता पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान ‘इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन वैदिक साइकोलॉजी दृ कॉन्फ्रेंस प्रोसीडिंग्स एंड ग्लिम्पसेज’ नामक पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया। सम्मेलन के समापन सत्र में उत्कृष्ट प्रस्तुतिकर्ताओं को सम्मानित किया गया, जिसमें रूही जैन (श्री राम हिमालय यूनिवर्सिटी) प्रथम, सूर्य प्रकाश (पतंजलि यूनिवर्सिटी) द्वितीय और आशीष ध्यानी (आईएमएस यूनिवर्सिटी यूनिसन) तृतीय स्थान पर रहे।
सम्मेलन में समन्वयक एस. चंदेल और सह-संयोजक डॉ. गरिमा सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षक और सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम ने मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति जागरूकता को नई दिशा प्रदान की।

Previous Post

एक ही अधिकारी के मामलों से दूर हो रहे जज, न्यायिक प्रक्रिया पर उठे सवाल

Next Post

हरिद्वार में भ्रष्टाचार पर गाज: घटिया सड़क निर्माण के मामले में अधिकारी सस्पेंड

Next Post
ब्रेकिंग: नैनीताल में राजस्व उपनिरीक्षक पर रिश्वत का आरोप, जिला प्रशासन ने किया निलंबन

हरिद्वार में भ्रष्टाचार पर गाज: घटिया सड़क निर्माण के मामले में अधिकारी सस्पेंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

जाने कब से शुरू होगी चार धाम यात्रा !

3 years ago
एसजीआरआरयू में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुण्य तिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

एसजीआरआरयू में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुण्य तिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि

1 year ago
बड़ी खबर: एसटीएफ ने सचिवालय में तैनात अपर निजी सचिव को  किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट के अहम फैसले।पढ़िए पूरी खबर

4 years ago
उत्तराखंड में बेरोज़गारी का त्राहीमाम। होमगार्ड की 191 भर्ती के लिए पहुंचे बीटेक,एमटेक के छात्र।

उत्तराखंड में बेरोज़गारी का त्राहीमाम। होमगार्ड की 191 भर्ती के लिए पहुंचे बीटेक,एमटेक के छात्र।

7 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.