Monday, September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

दुखद: आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड का एक जवान शहीद। क्षेत्र में शोक की लहर 

दुखद: आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड का एक जवान शहीद। क्षेत्र में शोक की लहर 
0
SHARES
307
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुखद: आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड का एक जवान शहीद। क्षेत्र में शोक की लहर 

Related posts

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

September 28, 2026
शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड का वीर जवान रुचिन रावत आतंकवादियों से लोहा लेते वक्त शहीद हो गया है। चमोली जनपद के गैरसैण ब्लॉक के कुनिगाड़ गांव का रहने वाला रूचिन सिंह रावत राजौरी सेक्टर जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते वक्त शहीद हो गए हैं। उनकी शहादत पर चमोली जिले समेत पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है वही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद हो गए, इनमें से एक जवान उत्तराखंड का रहने वाला है, जवान के घर में खबर मिलते ही कोहराम मच गया, पूरे गांव में लोग सकते में आ गए।

शहीद जवान का नाम रुचिन सिंह रावत है, शहीद जवान का घर गैरसेंण तहसील के कुनीगाड़ में है। शहीद जवान अपने पीछे बुजुर्ग मां-बाप, पत्नी और 4 वर्षीय बच्चे को छोड़कर गया है। शहीद जवान नाइन पैरा यूनिट में तैनात था।

परिजनों के मुताबिक रुचिन रावत (30) 2009-10 में सेना में भर्ती हुए थे। रुचिन के चाचा सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शहीद की पत्नी और बेटा जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में ही रहते हैं। उसकी पत्नी ने ही गैरसैंण में अपने माता-पिता को पति के शहीद होने की सूचना दी। रुचिन अपने पीछे दादा-दादी, माता-पिता, पत्नी और एक चार साल के बेटे को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। रुचिन की पत्नी और बेटा उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में ही रहते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के कंडी इलाके में आतंकवादियों के साथ चल रही मुठभेड़ के दौरान सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं जबकि एक अधिकारी सहित 4 जवान घायल हो गए हैं। इस इलाके में सेना और अर्धसैनिक बलों की ओर से आतंकवादियों के एक गिरोह को घेरा गया है, ऑपरेशन अभी भी जारी है।

सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये आतंकवादी उसी ग्रुप से ताल्लुक रखते हैं, जिसने 20 अप्रैल को सेना के एक ट्रक पर हमला किया था और 5 जवान शहीद हो गए थे। उसके बाद से ही सेना और अर्धसैनिक बल लगातार इन आतंकियों की तलाश कर रहे थे, शुक्रवार सवेरे इन आतंकियों के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई।

सैन्य सूत्रों की ओर से बताया गया है कि शुक्रवार सवेरे सेना और अर्धसैनिक बलों की ओर से इन आतंकियों को घेरा गया, तभी आतंकियों ने विस्फोट कर दिया, इसमें सेना के 2 जवान मौके पर शहीद हो गए, जबकि 3 जवानों ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि आतंकवादियों के ग्रुप में भी आतंकी हताहत होने की संभावना है।

मुठभेड़ स्थल पर सेना और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त दुकड़ियां भेजी गई हैं और ऑपरेशन अभी जारी है।

Previous Post

Weather update: 10 मई तक उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम..पढ़े ताजा अपडेट

Next Post

बिग ब्रेकिंग: वन विभाग के हेडक्वार्टर से सिक्रेट फाईल्स गायब।मचा हड़कंप 

Next Post
बिग ब्रेकिंग: वन विभाग के हेडक्वार्टर से सिक्रेट फाईल्स गायब।मचा हड़कंप 

बिग ब्रेकिंग: वन विभाग के हेडक्वार्टर से सिक्रेट फाईल्स गायब।मचा हड़कंप 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

तबादला होने के बाद भी अपनी जगह नही छोड़ रहे ये वन विभाग के अधिकारी, आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां ।

तबादला होने के बाद भी अपनी जगह नही छोड़ रहे ये वन विभाग के अधिकारी, आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां ।

3 years ago
भयानक तरीके से दो सगी बहनों की हत्या,परिजनों का आरोप प्रेत पर

भयानक तरीके से दो सगी बहनों की हत्या,परिजनों का आरोप प्रेत पर

3 years ago
राशिफल: पढ़िए आज का राशिफल, क्या कहती है ग्रहों की चाल..

राशिफल: पढ़िए आज का राशिफल, क्या कहती है ग्रहों की चाल..

2 years ago
बिग ब्रेकिंग : शराब की ओवररेटिंग करने वालों में मची खलबली

बिग ब्रेकिंग : शराब की ओवररेटिंग करने वालों में मची खलबली

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे
  • शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

September 28, 2026
शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.