Tuesday, February 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home उत्तराखंड

गजब: गैरसैंण सत्र करने में इन विधायकों को लगती है ठंड, संयुक्त हस्ताक्षर का पत्र वायरल..

गजब: गैरसैंण सत्र करने में इन विधायकों को लगती है ठंड, संयुक्त हस्ताक्षर का पत्र वायरल..
0
SHARES
495
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गजब: गैरसैंण सत्र करने में इन विधायकों को लगती है ठंड, संयुक्त हस्ताक्षर का पत्र वायरल..

 

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • गैरसैंण में ठंड लगने वाले विधायकों के नाम हुए उजागर,24 विधायकों के नामों का हुआ खुलासा।

 

  • 14 नामों पर बना हुआ है सस्पेंस।

 

देहरादून: गैरसैंण में बजट सत्र न कराने वाले विधायकों के नामों का खुलासा हो गया है. रविंद्र सिंह आनंद ने आरटीआई के जरिये इन नामों की जानकारी मांगी थी. जिसे उन्होंने आज सार्वजनिक कर दिया है। मंडी समिति देहरादून के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद ने 26 फरवरी 2024 को देहरादून में हुए विधानसभा सत्र जो कि गैरसेंण में प्रस्तावित था को गैरसेंण में न कराए जाने के पक्ष में लिखित पत्र को सार्वजनिक करते हुए 24 विधायकों के नामों का खुलासा किया है।

रविंद्र सिंह आनंद ने बताया कि उनके द्वारा 26 फरवरी 2024 को विधानसभा देहरादून के बाहर किए गए। प्रदर्शन के बाद उन्होंने गैरसैंण में सत्र न कराए जाने वाले विधायकों और माननीय के नामों के खुलासे के लिए विधानसभा कार्यालय में आरटीआई लगाकर जानकारी मांगी। लेकिन प्रथम आरटीआई में जानकारी न देते हुए तथ्यों को छुपाने का प्रयास किया गया है। जिसके बाद उन्होंने अपील की। मुख्यमंत्री कार्यालय सचिवालय में आरटीआई लगाकर के उक्त नाम को सार्वजनिक किए जाने को लेकर एक पत्र प्रेषित किया। जिसके जवाब में मुख्यमंत्री कार्यालय सचिवालय द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई गई। जिसमें केवल 24 विधायकों के नाम का ही खुलासा किया गया है। जबकि सूत्रों के मुताबिक कुल 38 विधायकों, मंत्रियों और माननीयों के नाम इस पत्र में शामिल थे।

रविंद्र ने कहा कि सरकार के इशारे पर 14 माननीयों के नाम अभी भी छुपाए जा रहे हैं । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कहीं इन 14 नाम में स्वयं मुख्यमंत्री का नाम शामिल तो नहीं है या कहीं इसमें विधानसभा अध्यक्ष का नाम शामिल तो नहीं है और वह कौन से मंत्री हैं जिनके नाम छुपाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता के पैसे से बने गैरसैंण विधानसभा भवन में जो विधायक, मंत्री सत्र नहीं कराना चाहते वे उत्तराखंड की जनता के हितैषी नहीं हो सकते। वे उत्तराखंड की जनता के विरोधी हैं और उत्तराखंड विरोधी हैं। जब उत्तराखंड का निर्माण हुआ था तो सभी जानते थे कि यह पहाड़ी क्षेत्र है और पहाड़ के विकास के लिए ही पृथक राज्य की मांग उठी एवं आंदोलन के बाद राज्य बना परंतु विधायकों ने पहाड़ से पलायन कर देहरादून में अपने आवास निवास बना लिए। अपने बच्चों का लालन-पालन और ब्याह शादी आदि भी यही करने तक सीमित रह गए। आनंद ने कहा जो मंत्री, विधायक पहाड़ों में बर्फ और ठंड का हवाला देते हुए वहां पर जाने से डर रहे हैं अपने आप को पहाड़ी कहलवाने के लायक नहीं है उनको स्वयं को पहाड़ी नहीं कहना चाहिए क्योंकि असली पहाड़ी वो होता है जो पहाड़ में पैदा हुआ हो जिसे ठंड बर्फ आदि की आदत हो जो इससे डर कर मैदानी क्षेत्र में ना जाकर बस जाय।

रविंद्र ने कहा कि पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले मंत्री, विधायक वही हैं जिन्होंने पलायन रोकने की बात कही जो स्वयं खुद पहाड़ नहीं चढ़ना चाहते वो पहाड़ों से पलायन रोकने की बात कैसे कर सकते हैं। इन लोगों को पहाड़ विरोधी ना कहा जाए तो क्या कहा जाए। ये लोग कभी भी पहाड़ के हितैषी नहीं हो सकते पलायन रोकने और पहाड़ का विकास करने जैसी बातें इन लोगों के मुंह से खोखली लगती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो पहाड़ की पीड़ा को भलीभांति समझते हैं। जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के लिए वो सदैव लड़ते रहेंगे। चाहे इसके लिए उन्हें किसी के भी विरुद्ध क्यों न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि अगर इसके लिए उन्हें उग्र आंदोलन भी करने पड़े तो वो पीछे नहीं हटेंगे।

गैरसैंण में सत्र नहीं कराये जाने को लेकर संयुक्त पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले विधायकों के नाम:- 

गैरसैंण में सत्र नहीं कराये जाने को लेकर संयुक्त पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले विधायकों में आदेश चौहान विधायक रानीपुर, दुर्गेश लाल विधायक पुरोला, सहदेव सिंह पुंडीर सहसपुर, प्रमोद नैनवाल रानीखेत विधानसभा, भूपाल राम टम्टा थराली विधानसभा, अरविंद पांडे गदरपुर, कांग्रेसी विधायक तिलक रोड बेहड़ किच्छा विधानसभा, विधायक गोपाल सिंह राणा नानकमत्ता विधानसभा, बिशन सिंह चुफाल डीडीहाट विधानसभा, प्रदीप बत्रा रुड़की, कैंट विधानसभा क्षेत्र की विधायक सविता कपूर, लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र से विधायक दिलीप रावत, काशीपुर विधानसभा के विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, डोईवाला विधानसभा से विधायक बृजभूषण गैरोला, पौड़ी विधायक राजकुमार, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार, लालकुआं से विधायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट, भीमताल विधानसभा से राम सिंह केड़ा, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम, राजपुर विधायक खजान दास, हल्द्वानी के कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट शामिल हैं।

Previous Post

वीडियो: उत्तराखंड के जगलों में आग का कहर जारी, फैक्टरी भी चपेट में ,देखें वीडियो..

Next Post

स्पोर्ट्स: नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप उत्साह और प्रतिस्पर्धा का आयोजन

Next Post
स्पोर्ट्स: नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप उत्साह और प्रतिस्पर्धा का आयोजन

स्पोर्ट्स: नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप उत्साह और प्रतिस्पर्धा का आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

क्राइम: यहां फिर वसूली में गिरफ्तार हुए 2 पत्रकार। इस न्यूज पोर्टल को करते हैं संचालित..

क्राइम: यहां फिर वसूली में गिरफ्तार हुए 2 पत्रकार। इस न्यूज पोर्टल को करते हैं संचालित..

3 years ago
बड़ी खबर: शिक्षा मंत्री से मुलाकात में रीजनल पार्टी ने उठाई बेरोजगार शिक्षकों की आवाज, कोर्ट मामलों पर की चर्चा

बड़ी खबर: शिक्षा मंत्री से मुलाकात में रीजनल पार्टी ने उठाई बेरोजगार शिक्षकों की आवाज, कोर्ट मामलों पर की चर्चा

6 months ago
वीडियो: ओलावृष्टि से किसानों की फसल सहित बागवानी भी नष्ट

वीडियो: ओलावृष्टि से किसानों की फसल सहित बागवानी भी नष्ट

6 years ago
बड़ी खबर : स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने की घटना पर मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी को दिया शोकॉज।

बड़ी खबर : स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने की घटना पर मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी को दिया शोकॉज।

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.