Tuesday, June 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

लोकायुक्त की मांग को लेकर यूकेडी ने किया पुतला दहन

लोकायुक्त की मांग को लेकर यूकेडी ने किया पुतला दहन
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लोकायुक्त की मांग को लेकर यूकेडी ने किया पुतला दहन

 

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को भेजा गया जेल, जमानत याचिका खारिज

पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को भेजा गया जेल, जमानत याचिका खारिज

June 15, 2026

लंबे समय से लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर आंदोलन कर रहे आंदोलनकारियों के समर्थन में उत्तराखंड क्रांति दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आज लोकायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंक दिया।

पुलिस बल इस दौरान कार्यकर्ताओं के आक्रोश के आगे मूकदर्शक बनकर देखता रहा।

लंबे समय से लोकायुक्त की नियुक्ति को टालती आ रही भाजपा सरकार के विरुद्ध आज उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया और सरकार के भ्रष्टाचार के विरोध में नारेबाजी की।

देर तक चली नारेबाजी के बाद उत्तराखंड आंदोलनकारी तथा लोकायुक्त आंदोलन के संयोजक परमानंद बलोदी और सुमन बडोनी के हाथों उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन के बाद पुलिसकर्मी देर तक आसपास फैली सामग्री से आग बुझाने के लिए मशक्कत करते रहे।

उत्तराखंड क्रांति दल के नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 100 दिन में लोकायुक्त बनाने का वादा किया था। उत्तराखंड क्रांति दल 100 दिन पूरे होने के बाद से ही सरकार पर लगातार लोकायुक्त की नियुक्ति करने को लेकर दबाव बनाता रहा है।

सेमवाल ने आरोप लगाया कि इस दौरान कई घोटालों में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम उछलता रहा। यहां तक कि हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ सीबीआई को मुकदमा दर्ज करने तक के आदेश दे दिए थे। हालांकि यह मामला सुप्रीम कोर्ट मे लंबित है।

सेमवाल ने कहा कि सरकार अपने घोटालों से डर के लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं करना चाहती।

लोकायुक्त आंदोलन के संयोजक परमानंद बलोदी ने कहा कि, वह लोकायुक्त की नियुक्ति तक लोकायुक्त कार्यालय पर तालाबंदी करके धरने पर बैठे रहेंगे। सुमन बडोनी ने कहा कि सरकार को जरा भी लोकलाज है तो उसे तत्काल अपना वादा पूरा करना चाहिए।

यूकेडी के केंद्रीय संगठन मंत्री अनिल डोभाल ने कहा कि यदि सरकार इस दिशा में जल्दी कार्रवाई नहीं करती तो फिर इस आंदोलन को जन आंदोलन में तब्दील किया जाएगा।

यूकेडी की केंद्रीय प्रचार सचिव मीनाक्षी घिल्डियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की मनसा लोकायुक्त की नियुक्ति करने की नहीं है, सरकार का जीरो टोलरेंस वाला नारा जुमला साबित हो चुका है।

यूकेडी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने बताया कि उत्तराखंड क्रांति दल लोकायुक्त बनाने में सरकार की नाकामी को जनता के बीच में ले कर जाएगी, ताकि चौतरफा भ्रष्टाचार से त्रस्त जनता को सरकार की मंशा पता चल सके।

पुतला दहन कार्यक्रम में उपरोक्त आंदोलनकारियों के अलावा सरोज रावत, राजेंद्र सिंह गुसाईं, पंकज बेलवाल, अश्विन ममंगाई, विरेंदर रावत, संजीव शर्मा, आदि दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

Previous Post

चोरी के जेवरात समेत चोर गिरफ्तार। भेजा जेल

Next Post

धामी को “मित्र” सम्बोधित कर बड़ा सन्देश दे गए मोदी

Next Post
धामी को “मित्र” सम्बोधित कर बड़ा सन्देश दे गए मोदी

धामी को "मित्र" सम्बोधित कर बड़ा सन्देश दे गए मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी कार्यवाही: E.D ने फोनिक्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन की 5.52 करोड़ की संपति अटैच..

बड़ी कार्यवाही: E.D ने फोनिक्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन की 5.52 करोड़ की संपति अटैच..

3 years ago
बड़ी खबर: हाईकोर्ट की जज भर्ती परीक्षा में फेल हुआ सिस्टम! 64 में से कोई भी नहीं पहुंचा इंटरव्यू तक

बड़ी खबर: अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन: हाईकोर्ट ने कमिश्नर को लगाई फटकार, गड़बड़ी सुधारने को कहा

1 year ago
दुखद : चमोली में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत 3 घायल

दुखद : चमोली में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत 3 घायल

3 weeks ago
बड़ी खबर :  बर्फबारी के चलते बदरीनाथ और मलारी हाईवे बंद

बड़ी खबर : बर्फबारी के चलते बदरीनाथ और मलारी हाईवे बंद

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.