Saturday, October 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

उत्तराखंड कांग्रेस ने तीन नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

उत्तराखंड कांग्रेस ने तीन नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता
0
SHARES
587
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड : उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी अनुशासन भंग करने और विरोधी गतिविधियों के आरोप में पिथौरागढ़ जिले के तीन प्रमुख नेताओं को तत्काल प्रभाव से 6 वर्ष के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में आयोजित ‘परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’ के दौरान हुई घटना के बाद ली गई है।

Related posts

श्रीनगर में गुलदार का जानलेवा हमला! घास लेने जंगल गई 48 वर्षीय महिला की मौत, गांव में दहशत

श्रीनगर में गुलदार का जानलेवा हमला! घास लेने जंगल गई 48 वर्षीय महिला की मौत, गांव में दहशत

October 9, 2026
देहरादून के दून अस्पताल की इमरजेंसी में बवाल! दो पक्षों में जमकर मारपीट, धारदार हथियार लहराने से मची अफरातफरी

देहरादून के दून अस्पताल की इमरजेंसी में बवाल! दो पक्षों में जमकर मारपीट, धारदार हथियार लहराने से मची अफरातफरी

October 9, 2026

प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में महेंद्र सिंह लुंठी (पूर्व जिला अध्यक्ष, पिथौरागढ़), भावना नगरकोटी (पूर्व महिला जिला अध्यक्ष, पिथौरागढ़) और दीपक लुंठी को निष्कासित किए जाने की जानकारी दी गई है।

क्या था पूरा मामला?

30 जून को पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में ‘परिवर्तन संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा था। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। मंच पर महिला कांग्रेस नेता भावना नगरकोटी ने अपना संबोधन शुरू किया।

संबोधन के दौरान भावना नगरकोटी ने पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर पर नगर निकाय चुनावों में टिकट वितरण और पार्टी लाइन से अलग काम करने को लेकर परोक्ष आलोचना की। इस पर विधायक मयूख महर नाराज हो गए और अपने समर्थकों के साथ मंच से बाहर चले गए।

स्थिति बिगड़ती देख कांग्रेस नेता मुकेश पंत ने भावना नगरकोटी से संबोधन रोकने की अपील की, लेकिन उन्होंने बोलना जारी रखा। गणेश गोदियाल खुद मंच से उठकर स्थिति संभालने पहुंचे, लेकिन तब तक विधायक और उनके समर्थक सभागार से बाहर निकल चुके थे।

इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने गणेश गोदियाल की मौजूदगी में ‘मयूख महर मुर्दाबाद’ जैसे नारे भी लगाए। कांग्रेस नेतृत्व ने इस घटना को गंभीर अनुशासनहीनता और गुटबाजी की श्रेणी में रखा।

नोटिस और जांच के बाद लिया गया फैसला

घटना के तुरंत बाद तीनों नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और उनसे तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया। साथ ही पिथौरागढ़ जिला कांग्रेस कमेटी से विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की गई। रिपोर्ट और राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देश के आधार पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह सख्त कार्रवाई की है।

प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है। यदि कोई नेता पार्टी अनुशासन की सीमा लांघता है तो उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन की छवि धूमिल करने वाली किसी भी गतिविधि के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Previous Post

देहरादून में युवक के साथ क्रूरता, बंधक बनाकर बेहरमी से पीटा, करेंट दिया, लोहे ही गर्म रोड से दगा

Next Post

उत्तराखंड: नशा करने से रोका तो बेटे ने मार दी मां को गोली

Next Post
उत्तराखंड: नशा करने से रोका तो बेटे ने मार दी मां को गोली

उत्तराखंड: नशा करने से रोका तो बेटे ने मार दी मां को गोली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हेमकुंड साहिब यात्रा का अंतिम पड़ाव, 10 अक्टूबर को बंद होंगे कपाट; 3.58 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

हेमकुंड साहिब यात्रा का अंतिम पड़ाव, 10 अक्टूबर को बंद होंगे कपाट; 3.58 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

1 week ago
ब्रेकिंग: विजिलेंस ने इस पीसीएस अधिकारी को किया गिरफ्तार

बड़ी खबर: वीडीओ भर्ती मे एसटीएफ द्वारा एक और आरोपित गिरफ्तार

4 years ago
ब्रेकिंग : यहां विधायक का बिगड़ा स्वास्थ

ब्रेकिंग : यहां विधायक का बिगड़ा स्वास्थ

4 years ago
Big breaking: सरकारी सिस्टम में भ्रष्टाचार की गूंज, ऑडियो क्लिप ने खोली अफसर की पोल

Big breaking: सरकारी सिस्टम में भ्रष्टाचार की गूंज, ऑडियो क्लिप ने खोली अफसर की पोल

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • श्रीनगर में गुलदार का जानलेवा हमला! घास लेने जंगल गई 48 वर्षीय महिला की मौत, गांव में दहशत
  • देहरादून के दून अस्पताल की इमरजेंसी में बवाल! दो पक्षों में जमकर मारपीट, धारदार हथियार लहराने से मची अफरातफरी
  • उत्तराखंड में बारिश का कहर! ज्योतिर्मठ में घरों में घुसा पानी, श्रीनगर में सीवर का गंदा पानी अलकनंदा में मिला

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

श्रीनगर में गुलदार का जानलेवा हमला! घास लेने जंगल गई 48 वर्षीय महिला की मौत, गांव में दहशत

श्रीनगर में गुलदार का जानलेवा हमला! घास लेने जंगल गई 48 वर्षीय महिला की मौत, गांव में दहशत

October 9, 2026
देहरादून के दून अस्पताल की इमरजेंसी में बवाल! दो पक्षों में जमकर मारपीट, धारदार हथियार लहराने से मची अफरातफरी

देहरादून के दून अस्पताल की इमरजेंसी में बवाल! दो पक्षों में जमकर मारपीट, धारदार हथियार लहराने से मची अफरातफरी

October 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.