Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

खुलासा : सौ नौकरशाहों का एक विवादित जमीन मे निवेश का खुलासा, बिना अनुमति काटे तीस पेड़। 

उत्तराखंड वन विभाग को नहीं पता देहरादून के पौंधा में कटा कोई पेड़

खुलासा : सौ नौकरशाहों का एक विवादित जमीन मे निवेश का खुलासा, बिना अनुमति काटे तीस पेड़। 
0
SHARES
217
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड वन विभाग को नहीं पता देहरादून के पौंधा में कटा कोई पेड़

 – वन विभाग के पास 30 पेड़ों की जानकारी नहीं, पौंधा स्थित दिशा फारेस्ट प्रोजेक्ट का है विवादित मामला

देहरादून :  पौंधा स्थित दिशा फारेस्ट प्रोजेक्ट की दिशा-वन और दिशा-टू विवादित जमीन के मामले में अब एक और खुलासा हुआ है। वन विभाग को भी नहीं पता कि पौंधा के विवादित भूमि पर पेड़ काटने की अनुमति दी गयी थी या नहीं। यह खुलासा एक आरटीआई मे हुआ है।

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026

 विवादित भूमि से पेड़ काटने की अनुमति संबंधी जानकारी वन विभाग से मांगी गयी थी, लेकिन विभाग से जानकारी मिली है कि पेड़ काटने की अनुमति सूचना धारित नहीं है। उनका कहना है कि भूमाफिया ने मीडिया के सामने स्वीकार किया था कि वन विभाग ने 30 पेड़ काटने की अनुमति दी है। यदि ऐसा है तो वह अनुमति कहां और किसने दी? इस हाईप्रोफाइल मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए थी लेकिन नही हुई।

यहां प्रदेश के 95 से भी अधिक नौकरशाहों ने जमीन खरीदी है। जमीन बेचने वाले बिल्डर आईएस बिष्ट ने अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से मीडिया के सामने दावा किया कि प्रोजेक्ट में किसी तरह की खामी नहीं है। यह भी कहा गया कि इस भूमि पर महज 30 पेड़ थे, इनको काटने की अनुमति वन विभाग से ली गयी थी।

यह वह जमीन है जहां कई नौकरशाहों को प्लाट दे दिये गये। वन क्षेत्राधिकारी झाझरा रेंज ने इसके जवाब में कहा है कि सूचना धारित नहीं है। यानी विभाग को पता ही नहीं, कि पौंधा में पेड़ थे या नहीं। काटे गये या नहीं।

एडवोकेट विकेश नेगी का कहना है कि यह मामला पूरी तरह से हाईप्रोफाइल है और इसकी उच्चस्तरीय या न्यायिक जांच होनी चाहिए।

तत्कालीन एडीएम शिव कुमार बरनवाल ने अजय गोयल की शिकायत की जांच में भी पाया है कि जमींदारी विनाश अधिनियम 1950 की धारा 161 के तहत इस भूमि को लेकर सहायक कलक्टर प्रथम श्रेणी से अनुमति ली जानी चाहिए थी। विकासनगर सब रजिस्ट्रार कार्यालय से दस्तावेजों की जांच के बाद पता चला कि भूमि को जरूरी अनुमति नहीं ली गयी।

डीएम ने माना, जमीन त्रृटिपूर्ण

 पौंधा की विवादित जमीन संबंधी डीएम की रिपोर्ट, जो कि गढ़वाल कमिश्नर को भेजी गयी है। 3 मार्च 2022 को भेजी गयी इस रिपोर्ट में विकासनगर के तहसीलदार की आख्या का हवाला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि इसमें विक्रय पत्रों के साथ अनुमति पत्र उपलब्ध नहीं था। इसे त्रृटिपूर्ण माना गया। इसके अलावा बिल्डर आईएस बिष्ट ने यूपी जमींदारी विनाश अधिनियम की धारा 143 का उल्लेख किया। यह उल्लेख त्रिवेंद्र सरकार के समय औद्योगिक उपयोग के लिए की जाने वाली भूमि के लिए प्रावधान था न कि रेजीडेंशियल प्लाट बेचने के संबंध में। एडवोकेट विकेश नेगी के मुताबिक धारा 143 का प्रावधान बाद में खारिज कर दिया गया था। इसलिए बिल्डर का दावा पूरी तरह से गलत है।

Previous Post

अजब गजब : पति उठा देर से तो पत्नी ने उठाया आत्मघाती कदम।

Next Post

उत्तराखंड : बीएड डिग्री धारकों को हाईकोर्ट से झटका, प्राइमरी शिक्षक भर्ती के लिए डिग्री अयोग्य ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: क्लेक्ट्रेट में सोमवार को लगा जनता दरबार, सुनी 125 लोगों की समस्याएं।

बड़ी खबर: क्लेक्ट्रेट में सोमवार को लगा जनता दरबार, सुनी 125 लोगों की समस्याएं।

7 months ago
हादसा : यहां हुई ट्रोले व टैक्सी सूमो की आमने सामने की टक्कर, 10 यात्री घायल..

हादसा : यहां हुई ट्रोले व टैक्सी सूमो की आमने सामने की टक्कर, 10 यात्री घायल..

2 years ago
दुखद: आखिर फर्जी अस्पताल ने ले ली गर्भवती महिला की जान

दुखद: आखिर फर्जी अस्पताल ने ले ली गर्भवती महिला की जान

5 years ago
शर्मनाक: यहां महिला ने नाबालिग से जुड़ी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की, मुक़दमा दर्ज..

शर्मनाक: यहां महिला ने नाबालिग से जुड़ी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की, मुक़दमा दर्ज..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.