Saturday, June 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

बड़ी खबर : आरक्षण के आधार पर चयन पाने वाले अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका,चयन होगा रद्द

बड़ी खबर : आरक्षण के आधार पर चयन पाने वाले अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका,चयन होगा रद्द
0
SHARES
1.3k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

स्कूल में नौ साल की बच्ची की मौत, मजदूर पिता के सपनों पर टूटा दुखों का पहाड़

स्कूल में नौ साल की बच्ची की मौत, मजदूर पिता के सपनों पर टूटा दुखों का पहाड़

June 13, 2026
बिग ब्रेकिंग : दून अस्पताल के  डिप्टी एम.एस डॉ.नंदन सिंह बिष्ट ने अपने पद से दिया इस्तीफा

बिग ब्रेकिंग : दून अस्पताल के डिप्टी एम.एस डॉ.नंदन सिंह बिष्ट ने अपने पद से दिया इस्तीफा

June 13, 2026

उत्तराखंड शिक्षा विभाग में आरक्षण के आधार पर चयन पाने वाले अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका लगने जा रहा है. आपको बता दे कि प्राथमिक शिक्षा में सहायक अध्यापक के तौर पर चयनित होने वाले ऐसे अभ्यर्थियों को जांच का सामना करना पड़ेगा, जिन्होंने उत्तराखंड राज्य में विवाह के बाद आरक्षण से जुड़े प्रमाण पत्र बनवाए और इसी आधार पर भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण लिया. खास बात यह है कि अब शासन ने शिक्षा निदेशालय को आरक्षण से जुड़े नियमों को लेकर पत्र लिखा है, जिसमें इस तरह के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने की बात कही गई है।
उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत सहायक अध्यापक पद के लिए भर्ती प्रक्रिया गतिमान है. दरअसल राज्य में 2906 पदों के लिए शिक्षकों की भर्ती चल रही है. लेकिन परेशानी ऐसे अभ्यर्थियों को लेकर दिखाई देने लगी है, जिन्होंने दूसरे राज्य का होने के बावजूद उत्तराखंड में इन पदों के लिए आवेदन किया और इसके बाद इनका चयन भी हो गया. खास बात यह है कि यह वो महिला अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने उत्तराखंड के निवासी से विवाह करने के बाद उत्तराखंड में ही आरक्षण और स्थाई निवास से जुड़े प्रमाण पत्र बनवा लिए. इसी आधार पर शिक्षा विभाग में भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर चयन भी पा लिया.
शासन ने निदेशालय को दी जानकारी: इस मामले में शिक्षा निदेशालय ने जिलों से मिली जानकारी के बाद शासन को अगस्त महीने में पत्र लिखा था. इसमें शासन से दिशा निर्देश मांगे गए थे कि क्या ऐसे अभ्यर्थियों को उत्तराखंड में आरक्षण का लाभ इस भर्ती के लिए दिया जा सकता है. हैरानी की बात यह है कि शासन ने अब शिक्षा निदेशालय को इस पर लिखित रूप में निर्देश दे दिए हैं. इसमें उत्तराखंड पुनर्गठन नियमावली का हवाला देते हुए राज्य में ऐसे अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ नहीं दिए जाने की बात कही गई है. जिन अभ्यर्थियों ने 15 साल से पहले आरक्षण से जुड़े प्रमाण पत्र बनवाए थे, वही इसमें वैध माने जाएंगे. इसके बाद प्रमाण पत्र बनवाकर भर्ती प्रक्रिया में चयन होने की स्थिति में ऐसे अभ्यर्थियों का चयन रद्द किया जाएगा।
जांच के दायरे में 54 महिला अभ्यर्थी: उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत सहायक अध्यापक पद के लिए हो रही भर्ती में ऐसी करीब 54 महिला अभ्यर्थी चयनित की गई हैं, जो अब जांच के दायरे में आ गई हैं. बड़ी बात यह है कि शासन के निर्देशों के बाद अब जिलाधिकारी के स्तर पर बनाए गए ऐसे आरक्षण से जुड़े प्रमाण पत्रों की जांच भी की जाएगी. जिलों के जिलाधिकारी अब इन प्रमाण पत्रों की जांच करेंगे और इन प्रमाण पत्रों की वैधता को भी देखा जाएगा।
शासन ने जारी किया पत्र: प्राथमिक शिक्षा में अपर निदेशक आरएल आर्य के मुताबिक शासन द्वारा शिक्षा निदेशालय को निर्देश जारी कर दिए गए हैं. जिसमें समाज कल्याण विभाग, कार्मिक विभाग और न्याय विभाग के परामर्श के आधार पर शासन ने प्रदेश में विवाह करने के बाद प्रमाण पत्र बनाने वाली महिला अभ्यर्थियों को आरक्षण नहीं दिए जाने से जुड़ा पत्र जारी कर दिया है।

Previous Post

उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी मंच के जिलाध्यक्ष ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

Next Post

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दीपोत्सव की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ स्टाफ ने दी प्रकाशोत्सव की बधाई।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दूल्हा करता रह गया शादी की तयारी ,उधर दुल्हन 6 बच्चों के पिता संग फरार

दूल्हा करता रह गया शादी की तयारी ,उधर दुल्हन 6 बच्चों के पिता संग फरार

3 years ago
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल हुए मैठाणी परिवार के सेवा भाव से प्रभावित

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल हुए मैठाणी परिवार के सेवा भाव से प्रभावित

6 years ago
कलयुग: यहां कलयुगी मामा ने अपने 2 वर्षीय भांजे की दरांती से काट डाली गर्दन।

कलयुग: यहां कलयुगी मामा ने अपने 2 वर्षीय भांजे की दरांती से काट डाली गर्दन।

4 years ago
वीडियो: ओलावृष्टि से किसानों की फसल सहित बागवानी भी नष्ट

वीडियो: ओलावृष्टि से किसानों की फसल सहित बागवानी भी नष्ट

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • स्कूल में नौ साल की बच्ची की मौत, मजदूर पिता के सपनों पर टूटा दुखों का पहाड़
  • बिग ब्रेकिंग : दून अस्पताल के डिप्टी एम.एस डॉ.नंदन सिंह बिष्ट ने अपने पद से दिया इस्तीफा
  • उत्तराखंड में 8 विदेशी मेडिकल कॉलेजों की डिग्री पर प्रतिबंध

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

स्कूल में नौ साल की बच्ची की मौत, मजदूर पिता के सपनों पर टूटा दुखों का पहाड़

स्कूल में नौ साल की बच्ची की मौत, मजदूर पिता के सपनों पर टूटा दुखों का पहाड़

June 13, 2026
बिग ब्रेकिंग : दून अस्पताल के  डिप्टी एम.एस डॉ.नंदन सिंह बिष्ट ने अपने पद से दिया इस्तीफा

बिग ब्रेकिंग : दून अस्पताल के डिप्टी एम.एस डॉ.नंदन सिंह बिष्ट ने अपने पद से दिया इस्तीफा

June 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.