Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

बड़ी खबर: घपले-घोटालों का अड्डा बनकर रह गया उत्तराखंड पेयजल निगम

बड़ी खबर: घपले-घोटालों का अड्डा बनकर रह गया उत्तराखंड पेयजल निगम
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026

घपले-घोटालों का अड्डा बनकर रह गया उत्तराखंड पेयजल निगम
टेंडर घोटाले, दोहरी जाति प्रमाणपत्र से नियुक्ति और फर्जीवाड़े के घेरे में कई अधिकारी, जल जीवन मिशन पर भी सवाल
उत्तराखंड पेयजल निगम भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का अड्डा बनता जा रहा है। टेंडर में पैसे खाने, योजनाओं में वित्तीय अनियमितता समेत कई गड़बड़ियां उजागर हो चुकी हैं। साथ ही जल जीवन मिशन के कार्य भी केंद्र सरकार की आंखों में खटक रहे हैं। पेयजल निगम के कई अधिकारी मनमानी पर उतारू हैं। हालांकि, निगम में आए दिन गंभीर आरोपों के बीच अब मामले पर सख्त कार्रवाई की शुरुआत हो गई है। मुख्य अभियंता एसके विकास के खिलाफ मुख्यमंत्री स्तर की सतर्कता समिति ने विजिलेंस जांच की अनुमति दे दी है। आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी के खाते में टेंडर के एवज में पैसे ट्रांसफर करवाए।टेंडर के बदले पैसे, कई इंजीनियरों पर गिरी गाज
राज्यभर में गोपेश्वर, चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में पेयजल योजनाओं में टेंडर आवंटन को लेकर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव, एक ही ठेकेदार को कई योजनाएं देने, और प्लानिंग से लेकर कार्यान्वयन तक अफसरों की मिलीभगत के संकेत मिले हैं।
विशेष रूप से टिहरी जिले की कफोलस्यूं, लक्ष्मीली ढुंगी की धार व प्रतापनगर पेयजल योजनाओं की जांच में कई इंजीनियरों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। जल जीवन मिशन के तहत 60 से अधिक योजनाओं की वित्तीय अनियमितताओं की जांच चल रही है।
पौड़ी जिले में 16 योजनाएं एक ही ठेकेदार को, टेंडर रद्द
पौड़ी जिले में 22 पेयजल योजनाओं में से 16 योजनाएं एक ही ठेकेदार को चार दिन में आवंटित कर दी गईं। गड़बड़ी सामने आने के बाद सभी टेंडर रद्द कर नए सिरे से आवंटन किया गया। अब इन योजनाओं की वित्तीय जांच के लिए मामला ईडी तक पहुंच गया है।
दो जाति प्रमाणपत्र से नौकरी, शासन से मांगी गई राय
एक अन्य गंभीर मामला वर्ष 2012 की सहायक अभियंता भर्ती का है, जिसमें एक अभ्यर्थी ने आवेदन के समय यूपी बिजनौर और साक्षात्कार के समय पौड़ी का जाति प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया। यह मामला अब शासन को भेजा गया है और न्याय विभाग की राय के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जल निगम स्तर पर सभी कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगी हुई है।
विभागीय सख्ती और पारदर्शिता की ओर कदम
पेयजल सचिव शैलेश बगौली ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विजिलेंस रिपोर्ट के आधार पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अन्य लंबित मामलों में भी यदि रिपोर्ट फाइनल होती है तो त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इन घटनाओं से साफ है कि पेयजल निगम में वर्षों से चल रहे टेंडर फर्जीवाड़े, नियुक्ति में धांधली और नियमों की अनदेखी को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के संकल्प की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Previous Post

उत्तराखंड में कोऑपरेटिव चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, दूर हुआ फंसा पेंच, पढ़ें पूरी खबर – COOPERATIVE ELECTIONS UPDATE

Next Post

प्रतिबंध के बाद केदारनाथ में हेली से पहुंचे BKTC अध्यक्ष, अब बड़े एक्शन की तैयारी में यूकाडा – KEDARNATH HELI FLIGHT BANNED

Next Post
प्रतिबंध के बाद केदारनाथ में हेली से पहुंचे BKTC अध्यक्ष, अब बड़े एक्शन की तैयारी में यूकाडा – KEDARNATH HELI FLIGHT BANNED

प्रतिबंध के बाद केदारनाथ में हेली से पहुंचे BKTC अध्यक्ष, अब बड़े एक्शन की तैयारी में यूकाडा - KEDARNATH HELI FLIGHT BANNED

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बड़ा एक्शन, अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र

एमडीडीए एक्शन मोड में! मसूरी को मिलेगी मल्टी लेवल पार्किंग और ईको पार्क की सौगात

11 months ago
बड़ी खबर:  डीएम डॉक्टर आर. राजेश कुमार की फेक आई डी बनाकर किया जा रहा संचालन

बड़ी खबर: डीएम डॉक्टर आर. राजेश कुमार की फेक आई डी बनाकर किया जा रहा संचालन

4 years ago
दर्दनाक हादसा: यहां नशे में धूत खंड विकास अधिकारी ने 3 को कुचला, हुई मौत  

दर्दनाक हादसा: यहां नशे में धूत खंड विकास अधिकारी ने 3 को कुचला, हुई मौत  

2 years ago
दुखद: श्यामपुर गंगा नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

दुखद: श्यामपुर गंगा नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.