Monday, September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

देहरादून में पहली बार एक ऐसी रामलीला का मंचन,जिसमें महिलाएं निभा रही है सभी किरदार

देहरादून में पहली बार एक ऐसी रामलीला का मंचन,जिसमें महिलाएं निभा रही है सभी किरदार
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

September 28, 2026
शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक ऐसी रामलीला का मंचन हो रहा है, जो महिला सशक्तिकरण की मिसाल कायम कर रही है. जी हां, देहरादून जनपद के डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नकरौंदा में महिला रामलीला का मंचन हो रहा है. इसमें सभी अहम किरदार महिलाएं ही निभा रही हैं. उनके मंचन को देख लोग भी अचंभित हो रहे हैं. साथ ही जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.
देहरादून में महिला रामलीला का मंचन.
देहरादून: एक दौर ऐसा भी था, जब रामलीला के मंचन में पुरुष कलाकारों का ही वर्चस्व रहता था. पुरुष ही सीता, मंदोदरी, कैकई समेत अन्य महिलाओं के पात्र निभाते थे, लेकिन उत्तराखंड के राजधानी देहरादून में एक ऐसी रामलीला का मंचन हो रहा है, जहां महिलाओं ने इस परंपरा को तोड़ा है. यहां रामलीला में सभी पात्र महिलाएं ही निभा रही हैं. भगवान राम, लक्ष्मण और सीता समेत अन्य किरदार में महिलाएं नजर आ रही हैं. उनके किरदार को लोग खूब सराह भी रहे हैं.
दरअसल, देहरादून में महिला रामलीला का मंचन बीती 22 नवम्बर से हो रहा है, जो आगामी 2 दिसम्बर तक चलेगी. इस महिला रामलीला की खास बात ये है कि 10 साल से लेकर 70 साल तक की महिलाएं रामलीला का मंचन कर रही हैं. इसके लिए करीब 40 महिलाओं ने एक महीने तक रिहर्सल की. साथ ही गायन, श्रृंगार आदि के जरिए विभिन्न किरदारों में जान डालने की कोशिश की. आखिरकार रिहर्सल का वही हिस्सा असल में स्टेज पर उतर आया है. पहले दिन से ही हर किरदार को महिलाएं बखूबी मंचन कर रही हैं.
महिलाएं निभा रही बखूबी अपना किरदारः
महिला रामलीला के आयोजकों का कहना है कि उनका प्रयास था कि महिलाएं भी मंचन में आगे आएं. इसके लिए उन्होंने महिलाओं की प्रतिभा को तराशने का काम किया और अब रामलीला का मंचन चल रहा है. जिसमें महिलाएं बखूबी अपना किरदार निभा रही हैं. वहीं, रामलीला में अलग-अलग किरदार निभा रही महिला पात्रों का कहना है कि इस रामलीला का मकसद महिलाओं को एक नया मंच देना है. ताकि, वो भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें.
लता रावत निभा रहीं राम का किरदारः
वहीं, भगवान श्री राम का किरदार निभा रहीं लता रावत का कहना है कि वो पहली बार श्री राम का किरदार निभा रही हैं. लता रावत बताती हैं कि रामलीला का मंचन करने पर उन्हें काफी अच्छा महसूस हो रहा है. उन्होंने रामलीला के लिए काफी रिहर्सल की है. अब वो खुद से और बेहतर करने का प्रयास भी कर रही हैं. लता रावत का मानना है कि आज पुरुषों से महिलाएं कम नहीं हैं.
सीता का किरदार निभा रही है – सलोनी का कहना कि माता सीता का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है।
लक्ष्मण के किरदार में संतोषी रावत
संतोषी रावत का कहना है कि आज तक उन्होंने छोटे-छोटे कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है, लेकिन पहली बार रामलीला के मंच पर लक्ष्मण का किरदार निभाने का मौका मिला है. इससे उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है.
दर्शकों को भा रहा शानदार और सजीव अभिनयः
यह रामलीला रोजाना रात 8 बजे से लेकर रात 12 बजे तक चलती है. शानदार और सजीव अभिनय दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. खासकर महिलाएं काफी संख्या में इस रामलीला को देखने और कलाकारों का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंच रही हैं. दर्शकों का मानना है कि यह रामलीला महिलाओं को और सशक्त एवं मजबूत बनाने का काम करेगी
कौशल्या के रूप में निर्मला खुगशाल
दुर्गा महिला रामलीला की फाउंडर निर्मला खुगशाल एवं लता रावत संतोषी रावत, रेखा थपलियाल, सुलोचना istwal एवं कलावती नेगी
प्रभु श्रीराम के रूप में – लता रावत
लक्ष्मण – सन्तोषी रावत
सीता – सलोनी
दशरथ – शशी सती।
रावण – सुलोचना इष्टवाल
जनक – शकुन्तला
हनुमान – अशोक सिंह नेगी
बाली – सीता रावत
सुग्रीव नीता रावत
अंगद सुमिता जोशी
परशुराम बसन्ती गोस्वामी
सूर्पणखा मीना वासकण्डी
केकई बबीता रावत
कौशल्या निर्मला खुगशाल
सुमित्रा विनीता नेगी
शिवज बसन्ती गोस्वामी
पार्वती- देवेश्वरी गौड
ब्रह्मा विनीता नेगी
स्टेज डायरेक्टर
सत्य प्रकाश गोड़
देवसिंह नेगी
स्टेज साज सज्जा
विमल गुसांई
एवं शोभित बद्री, मीडिया प्रभारी रेखा थपलियाल,
दुर्गा महिला रामलीला व्यवस्थापक- पृथ्वी पाल सिंह नेगी, व्यवस्थापक/ समन्वयक देवेन्द्र सती
माधोसिंह नेगी, भगवती प्रसाद गुसाई, किशनसिंह रावत
रामलीला संग्रहकर्ता अभिषेक नेगी
मीडिया प्रभारी-निर्मला खुगसाल

Previous Post

बीजेपी विधायक का एक ओर ऑडियो वायरल,कार्यकर्ता को अभद्र गालियां एवं पीटने की धमकी

Next Post

बिग ब्रेकिंग : उधम सिंह नगर के नए डीएम बने नितिन भदोरिया

Next Post
बिग ब्रेकिंग : उधम सिंह नगर के नए डीएम बने नितिन भदोरिया

बिग ब्रेकिंग : उधम सिंह नगर के नए डीएम बने नितिन भदोरिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन का बड़ा कदम, फैन्डस कालोनी, तपोवन रोड, रायपुर देहरादून, स्थित गैस गोदाम पर बड़े ट्रकों से गैस की आपूर्ति प्रतिबन्धित,

Badi khabar: गरीब, अनाथ एवं असहाय बच्चों को स्नातक एवं कौशल शिक्षा देने को डीएम ने उठाया बीड़ा

2 years ago
ब्रेकिंग: बसपा से तीन बार विधायक रहे हरिदास ने थामा भाजपा का दामन..

ब्रेकिंग: बसपा से तीन बार विधायक रहे हरिदास ने थामा भाजपा का दामन..

3 years ago
बड़ी खबर: भ्रष्ट कानूनगो रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

बड़ी खबर: दरोगा भर्ती घोटाले मामले में हरिद्वार का एक अभियुक्त गिरफ्तार

4 years ago
इस बार पंचायत चुनाव में सबकुछ बदलेगा – जानिए क्या है नया और आपके लिए कितना जरूरी!

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड पंचायत चुनाव पर कोर्ट की नजर, आयोग ने लिया बड़ा फैसला

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे
  • शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 7 जिलों में स्कूलों की छुट्टी

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

त्योहारों से पहले बड़ा झटका, अब ये सामान हो जाएंगे महंगे

September 28, 2026
शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

शर्मनाक : उत्तराखंड में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी अपनी मां की हत्या

September 28, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.