Tuesday, February 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

प्रतिबंध के बाद केदारनाथ में हेली से पहुंचे BKTC अध्यक्ष, अब बड़े एक्शन की तैयारी में यूकाडा – KEDARNATH HELI FLIGHT BANNED

प्रतिबंध के बाद केदारनाथ में हेली से पहुंचे BKTC अध्यक्ष, अब बड़े एक्शन की तैयारी में यूकाडा – KEDARNATH HELI FLIGHT BANNED
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बताया जा रहा है कि हेली में बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और उनके साथ कुछ अन्य लोग केदारनाथ पहुंचे थे.
देहरादून: दो दिन पहले केदारनाथ में प्रतिबंध के बावजूद हेलीकॉप्टर ले जाने पर डीजीसीए और यूकाडा ने एक्शन लिया है. इस मामले में प्राइवेट कंपनी को नोटिस भेजा गया है. साथ ही इस मामले की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर में बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष सवार थे. वहीं, इस मामले को लेकर बीकेटीसी अध्यक्ष की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.
उत्तराखंड के केदारनाथ में हेली सेवा प्रतिबंधित होने के बावजूद भी दो दिन पहले एक प्राइवेट कंपनी के हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी. इसके बाद मौसम खराब होने पर हेलीकॉप्टर को पूरा एक दिन तक वहीं रुकना पड़ा. अगले दिन मौसम साफ होने पर हेलीकॉप्टर वापस आया. केदारनाथ के पुरोहित संतोष त्रिवेद्री ने बताया कि इस हेलीकॉप्टर में बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और उनके साथ कुछ और लोग भी थे.
वहीं, अब इस पूरे मामले पर उत्तराखंड सिविल एविएशन एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के सीईओ आशीष चौहान ने एक्शन की बात कही है. उन्होंने कहा उनके इस मामले में प्राइवेट कंपनी को नोटिस भेजा गया है. इसके अलावा UCADA में इस मामले की जांच कर रहे संजय टोलिया ने बताया कि बीते दो दिन पहले केदारनाथ में प्रतिबंध के बावजूद हेलीकॉप्टर फ्लाई किया गया. उन्होंने बताया केदारनाथ में हेलीकॉप्टर फ्लाई इस वक्त पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है. बीते दिनों हुए हेली दुर्घटनाओं के बाद डीजीसीए ने केदारनाथ में हेलीकॉप्टर फ्लाई पर रोक लगाई है. UCADA भी इस समय हेली सेवाएं बंद रखता है.
जांच अधिकारी संजय टोलिया ने बताया इस मामले की जांच एक-दो दिन में पूरी हो जाएगी. जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जैसे ही मामला संज्ञान में आया सबसे पहले प्राइवेट कंपनी को फ्लाइंग SOP, UCADA और डीजीसीए के मानकों के आधार पर नोटिस भेजा गया.
जब यह फ्लाई अप्लाई की गई उस समय मैं दिल्ली में था. जैसे ही सूचना मिली मैंने इसे तत्काल रोक दिया. यह पूरी तरह से हेली कंपनी की चूक है. उसने अपने मनमर्जी से फ्लाई किया है. नए नियमों के तहत यदि कहीं पर भी मौसम खराब होता है तो वहां से हेलीकॉप्टर को यू टर्न लेना होगा.

 संजय टोलिया, जांच अधिकारी –

Related posts

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026

इस मामले पर बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से भी जानकारी लेनी चाही कि किन परिस्थितियों में वह केदारनाथ हेलीकॉप्टर के माध्यम से गए? किस तरह से फ्लाइंग हुई? क्या कुछ पूरा मामला था?
मैंने हेलीकॉप्टर से बुकिंग की थी. इससे जुड़ा जो भी विवाद है उससे उनका कोई लेना देना नहीं है. हेमंत द्विवेदी ने कहा हेली के कागज, परमिशन से जुड़ी जानकारी के लिए वो जिम्मेदार नहीं हैं.

 हेमंत द्विवेदी, अध्यक्ष, बदरी केदार मंदिर समिति –

मामले में कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भी प्रतिक्रिया दी है. गरिमा दसौनी ने कहा बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने हेलीकॉप्टर से केदारनाथ यात्रा कर न केवल नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि एक बार फिर वीआईपी संस्कृति को खुला समर्थन किया है. उन्होंने कहा जब आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उड़ानों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है, तो बीकेटीसी अध्यक्ष को यह विशेष छूट कैसे और क्यों दी गई? यह सीधा-सीधा एक देश, दो नियम की स्थिति को दर्शाता है. दसौनी ने पूछा UCADA और DGCA स्पष्ट करें कि इस उड़ान की अनुमति किस आधार पर दी गई?

Previous Post

बड़ी खबर: घपले-घोटालों का अड्डा बनकर रह गया उत्तराखंड पेयजल निगम

Next Post

केदारनाथ में खच्चर चलाकर निकाला पढ़ाई का खर्च, JAM में आई 649 वीं रैंक, IIT मद्रास में हुआ चयन

Next Post
केदारनाथ में खच्चर चलाकर निकाला पढ़ाई का खर्च, JAM में आई 649 वीं रैंक, IIT मद्रास में हुआ चयन

केदारनाथ में खच्चर चलाकर निकाला पढ़ाई का खर्च, JAM में आई 649 वीं रैंक, IIT मद्रास में हुआ चयन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दावा : मई में तेजी से फेल सकते है, ओमिक्रॉन के वैरिएंट

बीमारी : प्रदेश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, इतने मामले आए सामने…

4 years ago
दून नगर निगम का बड़ा घोटाला: 31 वार्डों में 99 फर्जी सफाईकर्मी, करोड़ों का वेतन हड़प

दून नगर निगम का बड़ा घोटाला: 31 वार्डों में 99 फर्जी सफाईकर्मी, करोड़ों का वेतन हड़प

5 months ago
वीडियो: गर्जिया मंदिर परिसर में लगी आग, प्रसाद की दुकानें जलकर खाक..

वीडियो: गर्जिया मंदिर परिसर में लगी आग, प्रसाद की दुकानें जलकर खाक..

2 years ago
बड़ी खबर : सीएम के पूर्व ओएसडी पीसी उपाध्याय पर एक और मुकदमा दर्ज

देहरादून: होली मिलन समारोह में महिला के साथ अभद्रता, मास्टर जी समेत कई पर केस दर्ज

11 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.