Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home Uncategorized

गड़बड़ घोटाला : उत्तराखंड में यहां पुलिस ने काटा गाड़ी का चालान लेकिन राशि गई दरोगा के खाते में।

गड़बड़ घोटाला : उत्तराखंड में यहां पुलिस ने काटा गाड़ी का चालान लेकिन राशि गई दरोगा के खाते में।
0
SHARES
704
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड : मामला गुरुवार का है, जब अधिवक्ता अमित तोमर मुकदमे की पैरवी करके उत्तरकाशी से देहरादून लौट रहे थे । लेकिन चंबा के पास पुलिस ने उनकी कार रोकी और सभी कागजात और नियम पूरे होने के बाद भी जबरन उनकी कार का 500 रुपये का चालान काट दिया।

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026

लेकिन जब जुर्माने की राशि भरने के लिए वहां पर तैनात दारोगा दीपक लिंगवाल क्यूआर-कोड थमाते हैं और उस पर चालान की राशि अदा की जाती है तो वह सीधे दारोगा के बैंक खाते में चली जाती है। जबकि अधिवक्ता अमित तोमर ने बेवजह चालान काटने का कारण पूछा और इसका विरोध भी किया था। विरोध करने पर दारोगा पुलिस गिरी झड़ते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में जेल में डालने की धमकी दी । फिर चालान का कागज अधिवक्ता के मुहं पर फेंक कर उन्हें जाने को कहा

बताया जा रहा है कि दरोगा के साथ दो अन्य पुलिस कार्मि भी शामिल थे। पुलिस के इस रव्वये से गुस्साए तोमर ने टिहरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह से आरोपी पुलिस कार्मिकों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

सूचना अनुसार 177 एमवी एक्ट में किया गया चालान

दारोगा दीपक लिंगवाल ने अधिवक्ता अमित तोमर की कार UK07BV5842 का चलाना मोटर व्हीकल एक्ट-1988 की धारा 177 में किया है। यह धारा तब लगाई जाती है जब यातायात नियमों का उल्लंघन सपष्ट न हो रहा हो। जिसका मतलब यह हुआ कि ऐसा उललंघन जिस पर कोई सीधा-सीधा अपराध न बन रहा हो।

 

अधिवक्ता अमित तोमर

पुलिस के इस चालान काटने का पूरा वाकया अधिवक्ता अमित तोमर ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट:

उत्तरकाशी कोर्ट में एक मुकदमे में पैरवी कर वाया चंबा (टिहरी) देहरादून लौट रहा था। गाड़ी मेरा ड्राइवर सागर चला रहा था। चंबा पार कर कुछ ही किलोमीटर चले होंगे की देखा कि पुलिस गाड़ियों को रोक उनकी जांच कर रही थी। एक दीवान जी ने हाथ दिया तो हमने भी गाड़ी किनारे लगा दी। मेरा ड्राइवर गाड़ी के सभी कागज़ात लेकर किनारे कुर्सी लगाए एक सिपाही जी के पास पहुंच गया। गाड़ी के सभी कागज़ात पूरे थे तथा गाड़ी चलाते समय मेरे ड्राइवर ने सीट बेल्ट भी पहनी हुई थी तो मुझे लगा कि शीघ्र ही वो लौट आएगा, इसी कारण मैं गाड़ी में ही बैठा रहा। कुछ देर तक जब सागर वापस नही आया तो मैं भी गाड़ी से उतर कर सिपाही जी के समक्ष प्रस्तुत हो गया और अकारण रोकने का कारण पूछा। मैं अभी बात ही कर रहा था कि सिपाही जी ने मुझे 500रुपए का चालान अंतर्गत धारा 177 मोटर वाहन अधिनियम 1988, थमा दिया। मैं भौचक्का रह गया और पूछा की चालान किस कारण किया है तो सिपाही जी ने कहा कि कारण आप बता दो और हंसने लगे। सिपाही जी की ऐसी वाहियात हंसी मुझे चुभी और मैंने पुनः कारण बताने का आग्रह किया। मैने तत्काल उन्हें धारा 177 के प्रावधान अपने मोबाइल पर दिखाए और पढ़ कर सुनाए। सिपाही जी ने एक ना सुनी और साफ कहा कि अब तो चालान काट दिया है, देना ही होगा। सिपाही जी की मेज पर ही एक मोबाइल फोन रखा था। सिपाही जी ने तत्काल उस मोबाइल का क्यू आर कोड दिखाया और मुझे पैसा देने को कहा। मैने विरोध किया तो कुछ दूर खड़े दरोगा जी भी मय दीवान जी आ पहुंचे। दरोगा जी के हाथ में सरकारी ई पेमेंट की मशीन थी।

मैने विनम्रता से दरोगा जी को अपनी बात बताई और अकारण परेशान कर अवैध चालान काटने का विरोध किया। दरोगा जी पूरे पुलिसिया रौब में भरे हुए थे और बोले, ”अब तू बताएगा कि चालान क्यों काटा, तू वकील है क्या”। मैने पुनः आग्रह किया कि मैं कोई वकील नही अपितु एक साधारण व्यक्ति हूं, मेरी गाड़ी के सभी कागज़ात नियमानुसार सही है तो मैं क्यों चालान भरू। दरोगा जी अब क्रोध में भर उठे और कहा कि “इसकी गाड़ी सीज़ होगी, निकलो यहां से, कोर्ट से गाड़ी छुड़ा लेना”। मैने ऐसी अभद्रता का विरोध किया तो मुझे पुलिस कार्य में व्यवधान करने के आरोप में गिरफ्तार करने की धमकी देने लगे। मैं समझ गया कि इस पुलिसिया लूट के समक्ष फिलहाल समर्पण ही सही रहेगा। मैने तत्काल अपने फोन से सिपाही जी द्वारा दिए गए क्यू आर कोड पर 500 रू दे दिए। जब पेमेंट देखा तो वो दरोगा दीपक लिंगवाल जी के निजी खाते में गया था।

मैने पुनः प्रश्न किया की जब आपके पास सरकारी ई पेमेंट मशीन है और आप उस पर अन्य लोगो से चालान वसूल रहे तो किस अधिकार से आप मुझ से चालान का पैसा अपने निजी खाते में ले रहे। मुझ से पहले और मेरे बाद भी सिपाही जी इस क्यूआर कोड पर कई लोगों से पैसा वसूल चुके थे। दरोगा दीपक लिंगवाल जी क्रोधित हो बोले कि “यह भी सरकारी खाता ही है, पैसे दे और निकल, और सुन, अपने ड्राइवर को बोल की साइन कर।” मैं अब दूसरे जोन में चला गया था। साफ कहा कि मेरा ड्राइवर साइन नही करेगा, जब तक आप चालान का कारण नहीं बताओगे।

सिपाही जी, दीवान जी और दरोगा जी पूर्ण रूप से रौद्र रूप में थे। मेरे मुंह पर चालान का कागज़ फैंका और बोले, ” अब निकल, नही तो आज रात तेरी टिहरी जेल में कटेगी।” अभी कुछ दिन पूर्व ही पिताजी की कैंसर की सर्जरी हुई थी और मेरा घर पहुंचना अत्यंत आवश्यक था तो मैंने अपमान भरा खून का घूंट पिया और घर आ गया। आदरणीय डीजीपी साहिब Ashok Kumar जी तथा एसएसपी टिहरी Navneet Singh जी से प्रार्थना है कि ऐसे डग्गामार पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें। क्या इन पुलिसकर्मियों का यह कृत्य IPC की धारा 390 की परिभाषा में नही आता?? यदि आता है तो उक्त तीनों पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की कृपा करें

Previous Post

बिग ब्रेकिंग : अभी अभी उत्तराखंड में यहां दर्दनाक हादसा दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

Next Post

उत्तराखंड : शिक्षा मंत्री ने दिए विद्यालयों के भ्रमण के आदेश अधिकारियों को 2 में देनी होगी रिपोर्ट

Next Post
उत्तराखंड : शिक्षा मंत्री ने दिए विद्यालयों के भ्रमण के आदेश अधिकारियों को 2 में देनी होगी रिपोर्ट

उत्तराखंड : शिक्षा मंत्री ने दिए विद्यालयों के भ्रमण के आदेश अधिकारियों को 2 में देनी होगी रिपोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग अपडेड: इस दिन होगी पटवारी/लेखपाल का फिजिकल टेस्ट..पढ़े

बिग अपडेड: इस दिन होगी पटवारी/लेखपाल का फिजिकल टेस्ट..पढ़े

3 years ago
BIG BREAKING : अब इस  महीने होगा विधान सभा सत्र, अधिसूचना हुई जारी।

BIG BREAKING : अब इस महीने होगा विधान सभा सत्र, अधिसूचना हुई जारी।

2 years ago
तबादले: उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग (PWD) में बंपर तबादले। देखें लिस्ट..

तबादले: उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग (PWD) में बंपर तबादले। देखें लिस्ट..

3 years ago
उत्तराखंड की राजनीतिक गतिविधियां हुई तेज, भाजपा आलाकमान ने भेजें दो ऑब्जर्वर

त्रिवेंद्र सिंह रावत का जाना तय। सुप्रीम कोर्ट के दस फरवरी वाले फैसले से आशंकित आलाकमान

5 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.