Thursday, August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में चोरी छिपे रह रहा एक बांग्लादेशी गिरफ्तार। अलर्ट मोड़ पर LIU और पुलिस

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड में चोरी छिपे रह रहा एक बांग्लादेशी गिरफ्तार। अलर्ट मोड़ पर LIU और पुलिस
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और  उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला

भूमि धोखाधड़ी में फरार चल रहे कांग्रेस नेता और उसका बेटा, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें क्या है मामला

August 12, 2026
उत्तराखंड पुलिस दे रही लखपति बनने का मौका, बस करना होगा ये काम

उत्तराखंड पुलिस दे रही लखपति बनने का मौका, बस करना होगा ये काम

August 12, 2026

उत्तराखंड में चोरी छिपे रह रहा एक बांग्लादेशी गिरफ्तार। अलर्ट मोड़ पर LIU और पुलिस

उत्तराखंड के हरिद्वार से बांग्लादेशी नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद से खुफिया विभाग और पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। पुलिस बांग्लादेशी नागरिक से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेशी नागरिक बार-बार अपने बयान बदल रहा है।

हरिद्वार की रुड़की कोतवाली पुलिस ने पहचान बदलकर चोरी छिपे रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा गांव क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को बीईजी आर्मी एरिया के आसपास घूमते हुए देखा।

लोगों को उसकी बोलचाल पर शक हुआ. जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध को पूछताछ के लिए कोतवाली लेकर आ गई।

IIT रुड़की से बुलाना पड़ा बांग्ला एक्सपर्ट

पुलिस के बताया कि संदिग्ध की भाषा विदेशी थी जो कि संभवत: बांग्ला भाषा लग रही थी।

मौके पर कोई भी व्यक्ति बांग्ला भाषा का जानकार नहीं था, जिसपर पुलिस टीम द्वारा आईआईटी रुड़की से बांग्ला भाषा की जानकारी रखने वाले आईआईटी रुड़की के सुरक्षा अधिकारी देवाशीष भौमिक को बुलाया।

इसके बाद संदिग्ध से बांग्ला भाषा में नाम पता पूछा तो बांग्लादेशी नागरिक ने अपना नाम रहीमुल पुत्र वासूमुल निवासी हाकिमपुर पाबना राजशाही, बांग्लादेश उम्र 50 वर्ष बताया।

चोरी छिपे भारत की सीमा में दाखिल हुआ

 बांग्लादेशी नागरिक ने आगे बताया कि, वह 3 महीने पहले बांग्लादेश से पैसे कमाने बैनापुर बॉर्डर चोरी से पार करके भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के नार्थ 24 परगना जिले में दाखिल हुआ।

यहां से जम्मूतवी ट्रेन से मुर्शिदाबाद सियालदह होते हुए कोलकाता (पश्चिम बंगाल) आया और दो-तीन महीने से भारत में जगह-जगह घूम रहा था।

बांग्लादेशी ने आगे बताया कि, ‘मैंने सुना था कि कलियर में उर्स मेला चलने वाला है तो मैं ट्रेन से आज रूड़की आ गया और रहने की व्यवस्था के संबंध में ढंडेरा में घूम रहा था। जब तक कलियर में उर्स का मेला शुरू नहीं होता तब तक मैं रुड़की में ही रहता।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

वहीं जब पुलिस टीम ने रहीमुल से उसका भारत में प्रवेश संबंधित वीजा, पासपोर्ट, आईडी मांगी तो नहीं दिखा पाया. इसके बाद पुलिस ने, रहीमुल बांग्लादेश का निवासी है जिसके द्वारा बिना पासपोर्ट, वीजा के भारत में अवैध तरीके से आने और अवैध रूप से निवास करना पाए जाने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

इसी के साथ बंग्लादेशी नागरिक से अलग-अलग एजेंसियों द्वारा गहनता से पूछताछ की जा रही है।

खुफिया विभाग अलर्ट

वहीं रुड़की में बांग्लादेशी नागरिक के मिलने के बाद से ही पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। खुफिया विभाग की तरफ से सोशल मीडिया पर की जा रही प्रतिक्रियाओं को लेकर स्थानीय स्तर पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।

इसी के साथ अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में भी प्रतिक्रियाओं पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा पुलिस और खुफिया विभाग की ओर से हरिद्वार जिले से बांग्लादेश में रहने वालों की जानकारी लगातार जुटाई जा रही है।

आर्मी क्षेत्र से सटा हुआ है ढंडेरा गांव

जिस जगह से पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। उस ढंडेरा गांव का आसपास का क्षेत्र आर्मी क्षेत्र से सटा हुआ है। ऐसे में पुलिस और खुफिया विभाग बांग्लादेशी से गहनता से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

इसी के साथ जानकारी जुटाई जा रही है कि, अगर वह तीन माह से यहां रह रहा था तो कहां पर और किसके पास रह रहा था? पुलिस उसके सपंर्क में रहने वाले लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।

रुड़की क्षेत्र से पहले भी पकड़े जा चुके हैं कई बांग्लादेशी

रुड़की और पिरान कलियर क्षेत्र से पूर्व में भी कई बांग्लादेशी नागरिक पकड़े जा चुके हैं, जिनमें से कुछ तो जेल में हैं और कुछ को पुलिस बांग्लादेश की सीमा में प्रवेश करा चुकी है। पुलिस और खुफिया विभाग की मानें तो रुड़की और पिरान कलियर से पिछले पांच साल में तीन बांग्लादेशी पकड़े जा चुके हैं।

Previous Post

बड़ी खबर: धामी मंत्रीमंडल में होगा बड़ा फेरबदल। कुर्सी बचाने में लगे कई नेता

Next Post

बिग ब्रेकिंग: बागेश्वर में कुदरत का कहर। 42 करोड़ का नुकसान

Next Post
बिग ब्रेकिंग: बागेश्वर में कुदरत का कहर। 42 करोड़ का नुकसान

बिग ब्रेकिंग: बागेश्वर में कुदरत का कहर। 42 करोड़ का नुकसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Big breaking:- मंत्रिमंडल की बैठक 12 फरवरी को होगी, बजट के प्रस्ताव और भू-कानून विधेयक पर हो सकती है चर्चा

Big breaking:- मंत्रिमंडल की बैठक 12 फरवरी को होगी, बजट के प्रस्ताव और भू-कानून विधेयक पर हो सकती है चर्चा

2 years ago
दुर्घटना: यहां सड़क दुर्घटना में सिंचाई विभाग के दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत..

दुर्घटना: यहां सड़क दुर्घटना में सिंचाई विभाग के दो कर्मचारियों की दर्दनाक मौत..

3 years ago
गुड न्यूज: आखिर पकड़ा गया आदमखोर 3 वर्षीय मासूम माही को निवाला बनाया था

गुड न्यूज: आखिर पकड़ा गया आदमखोर 3 वर्षीय मासूम माही को निवाला बनाया था

5 years ago
कोविड से उभरने के बाद समाजसेवा में लगे “आप” नेता रविन्द सिंह आनंद

कोविड से उभरने के बाद समाजसेवा में लगे “आप” नेता रविन्द सिंह आनंद

5 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.