Friday, November 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home राजनीति

सड़क-पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

सड़क-पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सड़क-पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

– दृष्टिकोण समिति ने हल्द्वाड़ी गांव में लोगों से मुलाकात कर जानी समस्याएं

Related posts

2027 के लिए भाजपा का बड़ा प्लान, विधायकों को देनी होगी तीन परीक्षाएं, इनका कट सकता है टिकट

2027 के लिए भाजपा का बड़ा प्लान, विधायकों को देनी होगी तीन परीक्षाएं, इनका कट सकता है टिकट

August 17, 2026
उत्तराखंड की खेल मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में खिलाड़ी श्मशान घाट में अभ्यास करने को मजबूर

उत्तराखंड की खेल मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में खिलाड़ी श्मशान घाट में अभ्यास करने को मजबूर

August 16, 2026

डोईवाला विधानसभा के हल्द्वाड़ी गांव तक सड़क नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया। वहीं गांव में पानी की दो योजनाएं ठप होने की वजह से लोगों को कई घंटे स्रोतों के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है।

दृष्टिकोण समिति के सदस्यों ने डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के हल्द्वाड़ी गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने सड़क और पानी नहीं मिलने पर आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी है।

समिति के अध्यक्ष मोहित उनियाल ने बताया कि, धारकोट से करीब 09 किमी. दूर इस गांव तक पांच किमी. सड़क का निर्माण होना है। उबड़-खाबड़ कच्चा रास्ता जोखिम भरा है। गांव तक सड़क नहीं बनने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं गांव में स्थित प्राइमरी भवन की हालत खराब है। बच्चों को पांचवी कक्षा के बाद लड़वाकोट और आठवीं के बाद टिहरी जिले के रंगड़ गांव या फिर देहरादून के धारकोट स्थित विद्यालयों में जाना पड़ रहा है।

बच्चों को स्कूल जाने और आने में लगभग 16 किमी. पैदल चलना पड़ता है। रंगड़ गांव के रास्ते में सौंग नदी पार करनी पड़ती है।

उन्होंने बताया कि, गांव में पानी की एक योजना की पाइप लाइन सड़क बनने से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जो लगभग डेढ़ साल में भी ठीक नहीं हुई। वहीं सौर ऊर्जा से चलने वाली पंपिंग योजना से वर्ष में मात्र दो माह ही पानी मिल पाता है।

गांव में घरों में नल तो लगा दिए गए हैं, पर उनमें जल नहीं हैं। उनियाल ने इस दौरान पूरे गांव का भ्रमण करके ग्रामीणों से कृषि में आ रही दिक्कतों पर बात की।

उन्होंने बताया कि, सड़क और पानी नहीं होने से ग्रामीणों में काफी रोष है। इस दौरान उन्होंने गांव के निवासियों अरुण नेगी, गजेंद्र सौलंकी, भगवान सिंह नेगी, चरण सिंह सौलंकी, राम सिंह सौलंकी, गंभीर सौलंकी, पिंगला देवी, रीना देवी, सुशीला देवी, विक्रम सिंह सौलंकी, ज्ञान सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह सौलंकी, जयराज सिंह सौलंकी आदि ग्रामीणों से मुलाकात की।

Previous Post

किसानों के साथ शुगर मील पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Next Post

ब्रेकिंग: पुलिस उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर

Next Post
ब्रेकिंग: पुलिस उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर

ब्रेकिंग: पुलिस उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: वरिष्ठ IAS ने मुख्य सचिव को सौंपा अपना इस्तीफा-सूत्र 

बड़ी खबर: वरिष्ठ IAS ने मुख्य सचिव को सौंपा अपना इस्तीफा-सूत्र 

3 years ago
दुर्घटना: घनसाली में दुःखद सड़क हादसा। मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवक घायल

टिहरी कद्दूखाल मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा। 12 घायल

4 years ago
JOB’S UPDATE: THDC में निकली विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

JOB’S UPDATE: THDC में निकली विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

3 years ago
देहरादून में  रातोंरत बदल दिया स्कूल का नाम, शिक्षक भी हुए चेंज, अभिभावकों के पैरों तले खिसकी जमीन

देहरादून में रातोंरत बदल दिया स्कूल का नाम, शिक्षक भी हुए चेंज, अभिभावकों के पैरों तले खिसकी जमीन

7 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड की बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी! नंदा गौरा योजना में फिर मिलेगा आवेदन का मौका
  • मसूरी झील के पास बड़ा सड़क हादसा! 20 यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, कई घायल; पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने संभाला मोर्चा
  • हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का लोकार्पण, CM धामी बोले– गौसंरक्षण से मजबूत होगी संस्कृति, पर्यावरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड की बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी! नंदा गौरा योजना में फिर मिलेगा आवेदन का मौका

उत्तराखंड की बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी! नंदा गौरा योजना में फिर मिलेगा आवेदन का मौका

November 12, 2026
मसूरी झील के पास बड़ा सड़क हादसा! 20 यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, कई घायल; पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने संभाला मोर्चा

मसूरी झील के पास बड़ा सड़क हादसा! 20 यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, कई घायल; पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने संभाला मोर्चा

November 12, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.