Tuesday, February 10, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home राजनीति

बड़ी खबर : सीएम धामी के लिए चारों तरफ सीट ही सीट, जानिए कौन-कौन सी है वह सीटें…

राजनीति : आज होगी पांचवी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक।
0
SHARES
719
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

CM पुष्कर सिंह धामी किस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे, अभी खुलासा नहीं किया गया है लेकिन हकीकत ये है कि उनके लिए तमाम विधायक चारों तरफ सीट खाली होने के लिए तैयार हैं। BJP ही नहीं बल्कि Congress के भी विधायक उनके लिए सीट कुर्बान करने का ऐलान कर रहे। या फिर अंदरखाने उनके संपर्क में हैं। इतना तय है कि पुष्कर हाई कमान की मुहर लगवाने के बाद ही अपनी सीट का ऐलान करेंगे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Big Breaking: कैबिनेट बैठक सम्पूर्ण, इन 8 मुद्दों पर लगी मुहर

January 28, 2026
“दिन ख़राब आ रहे क्या”कांग्रेस विधायक रवि बहादुर पर धमकी देने के आरोप

“दिन ख़राब आ रहे क्या”कांग्रेस विधायक रवि बहादुर पर धमकी देने के आरोप

January 27, 2026

 

उपचुनाव जीतना पुष्कर के लिए बाएँ हाथ का खेल माना जा रहा है। 5 साल के CM होने के साथ ही PM नरेंद्र मोदी और उनके नंबर-2 गृह मंत्री अमित शाह का वरदहस्त उन पर है। ऐसे में वह जिस से सीट से भी लड़ेंगे, काँग्रेस के पास उनके खिलाफ खड़े करने के लिए प्रत्याशी तक नहीं होंगे।

 

आम तौर पर कोई भी विधायक 5 साल की विधायकी छोड़ने को राजी नहीं होता। ऐसे में काँग्रेस और बीजेपी के विधायकों की पुष्कर के लिए सीट छोड़ने की पेशकश उनकी प्रभुसत्ता और आभा मण्डल को साबित करता है। सच तो ये है कि मुख्यमंत्री के लिए सीट छोड़ने की होड़ लगी हुई है। ऐसा नजारा आज तक उत्तराखंड की सियासत में नहीं दिखा।

 

BC खंडूड़ी को जब सीएम रहते उपचुनाव लड़ना था तो उनके सामने सीट खाली न होने और लड़ने की गंभीर चुनौती थी। उनकी तकदीर तब खुली जब काँग्रेस के विधायक लेफ्टिनेंट जनरल (रि) तेजपाल सिंह रावत ने अचानक धुमाकोट की विधायकी और पार्टी छोड़ सभी को चौंकाते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया। बीजेपी के  विधायक उनके लिए सीट छोड़ने को ऐंठ गए थे।

 

पुष्कर के पास चंपावत के कैलाश गहतोड़ी-रुद्रप्रयाग के भरत चौधरी और काँग्रेस के भी हरीश धामी तक की तरफ से अपनी सीट से लड़ने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही कुछ और सीटें काँग्रेस और बीजेपी की और हैं। इनका खुलासा भी जल्द हो जाएगा। इस सबके बीच शोर इस पर है कि खुद मुख्यमंत्री की इच्छा देहरादून की सबसे सुरक्षित कैंट सीट से लड़ने की है। बीजेपी की ही सविता कपूर यहाँ विधायक हैं। उपचुनाव के नजरिए से ये CM के लिए बहुत मुफीद मानी जा रही।

 

CM खुद इसी विधानसभा क्षेत्र में 22 सालों से (यमुना कॉलोनी में सरकारी क्वार्टर आवंटित है) रह रहे हैं। इस सीट पर चुनाव संचालित करना भी बहुत आसान और सुविधाजनक है। काँग्रेस के पास यहाँ प्रत्याशी ही नहीं है। उपचुनाव के लिए इससे आदर्श सूरते हाल और कहीं शायद ही उपलब्ध हो। माना जा रहा है कि बहुत जल्द पुष्कर उपचुनाव के लिए सीट का ऐलान करने वाले हैं। संभावित और उपलब्ध सीटों के बारे में आला कमान से मुख्यमंत्री लगातार राय मशविरा कर रहे।

 

मोदी-शाह-नड्डा की हामी भरवाने के बाद ही पुष्कर उपचुनाव की खातिर सीट को ले के तस्वीर साफ करेंगे। काँग्रेस में मौजूद विरोधियों ने उनके सामने हथियार डाले भले नहीं लेकिन टीम करण माहरा (PCC President) उनके लिए फिलहाल कोई खतरा या कड़ी चुनौती बन सकती है, इस पर संदेह के काले और गहरे बादल मंडराए हुए हैं।

 

पुष्कर के लिए अब पार्टी में मौजूद वे जयचंद-मीर जाफ़र-विभीषण भी खतरा नहीं दिख रहे, जिन्होंने उनको खटीमा के आम चुनाव में शिकस्त से दो-चार कराया था। सच तो ये है कि घर में रह के विरोधी का फर्ज अदा कर रहे पार्टी के कुछ प्रदेश स्तर के नेता भी खामोशी के साथ अपनी नौकरी बजा रहे हैं। या फिर चुपचाप सियासत कर रहे हैं। वे ऐसा साबित करने की कोशिश कर रहे कि उनका दिल और जान पुष्कर के लिए धड़कता है।

Previous Post

बड़ी खबर : कांग्रेस विधायक हरीश धामी का बड़ा बयान

Next Post

एक्सक्लूसिव : पंचायत मंत्री महाराज का ऐतिहासिक निर्णय। पढ़िए पूरी खबर….

Next Post
एक्सक्लूसिव : पंचायत मंत्री महाराज का ऐतिहासिक निर्णय। पढ़िए पूरी खबर….

एक्सक्लूसिव : पंचायत मंत्री महाराज का ऐतिहासिक निर्णय। पढ़िए पूरी खबर….

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Weather update: उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम। पढ़ें ताज़ा अपडेट..

Weather update: उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम। पढ़ें ताज़ा अपडेट..

3 years ago
दुर्घटना: यहां हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौत..

दुर्घटना: यहां हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौत..

2 years ago
नेपाली फार्म में टोल प्लाजा के विरोध में उक्रांद का धरना प्रदर्शन

नेपाली फार्म में टोल प्लाजा के विरोध में उक्रांद का धरना प्रदर्शन

5 years ago
दुःखद: सड़क हादसे में सेना के जवान की दर्दनाक मौत।

दुःखद: सड़क हादसे में सेना के जवान की दर्दनाक मौत।

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.