Saturday, August 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home शिक्षा

बड़ी खबर : शिक्षा मंत्री की नई शिक्षा नीति लागू करने को लेकर बैठक। पढ़िए पूरी खबर….

बड़ी खबर : शिक्षा मंत्री की नई शिक्षा नीति लागू करने को लेकर बैठक। पढ़िए पूरी खबर….
0
SHARES
357
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

देहरादून : श्रीदेव सुमन विश्वविधालय की परीक्षा में बड़ा घोटाला, RTI से हुआ खुलासा

देहरादून : श्रीदेव सुमन विश्वविधालय की परीक्षा में बड़ा घोटाला, RTI से हुआ खुलासा

August 15, 2026
15 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम

15 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम

August 11, 2026

 

राज्य को एजुकेशन हब बनाने के लिए निजी स्कूल संचालकों को सरकार के साथ मिलकर संयुक्त प्रयास करने एवं पर्वतीय क्षेत्रों में भी एक-एक शिक्षण संस्थान खोलने के लिए आमंत्रित किया गया है। जिसके लिये सरकार निजी संस्थानों को भूमि से लेकर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में हर संभव सहयोग करेगी। प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू करने को लेकर भी निजी स्कूल संचालकों के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सूबे में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी शिक्षण संस्थानों में 25 प्रतिशत सीटों पर अनिवार्य रूप से प्रवेश दिये जाने को कहा गया। प्रवेश प्रक्रिया के समय बच्चों के अभिभावकों के आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जायेगा।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय सभागार ननूरखेडा देहरादून में प्रदेश के प्रतिष्ठित निजी स्कूल संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में इसी सत्र से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विभाग की ओर से महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने नई शिक्षा नीति पर पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रस्तुतिकरण दिया। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने राज्य को शिक्षा का हब बनाने के लिए निजी स्कूल संचालकों से संयुक्त प्रयास करने एवं प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में भी अपने प्रतिष्ठित संस्थानों की एक-एक शाखा खोलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए राज्य सरकार द्वारा निजी शिक्षण संस्थान संचालकों को भूमि उपलब्ध कराने सहित मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में सहयोग किया जायेगा। उन्होंने प्रदेशभर के निजी स्कूल संचालकों से शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे बच्चों को 25 प्रतिशत सीटों पर अनिवार्य रूप से प्रवेश देने को कहा। जिस पर स्कूल संचालकों ने कहा कि आय प्रमाण पत्र बनाने की जटिल प्रक्रिया के चलते कई छात्रों के अभिभावक आय प्रमाण पत्र बना पाने में अक्षम रह जाते हैं। जिस कारण उनके बच्चों का प्रवेश नहीं हो पाता है। जिस पर विभागीय मंत्री ने कहा कि गरीब बच्चों के अभिभावकों के आय प्रमाण पत्र जारी करने के लिए प्रवेश प्रक्रिया के दौरान तहसील स्तर पर शिविर आयोजित किये जायेंगे। बैठक में स्कूल संचालकों द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता बनाये रखने की दृष्टि से कक्षा एक से कक्षा आठ तक के किसी भी छात्र को अनुत्तीर्ण न किये जाने के प्रावधानों को हटाने की मांग की गई। जिस पर महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी द्वारा अवगत कराया गया कि जो छात्र समप्राप्ति स्तर को प्राप्त नहीं करते हैं उनका पुनः उपचारात्मक शिक्षण किये जाने का प्रावधान है। ताकि उनकी पुनः दो माह बाद परीक्षा लेकर अपेक्षित स्तर पर को प्राप्त कर सके। बैठक में शिक्षा मंत्री ने कहा कि नीजी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना चाहिए, छात्रों में अध्ययन की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के लिए पुस्तकालयों को और अधिक आकर्षित एवं सुसज्जित बनाये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रदेश में सौ प्रतिशत साक्षरता दर हासिल करने के लिए निजी स्कूल संचालकों से सहायोग की अपील की। उन्होंने राज्य में ग्रीन स्कूल कैम्पस विकसित करने में भी निजी स्कूल संचालकों से सहयोग करने की अपील की। विभागीय मंत्री ने कहा कि निजी स्कूल संचालकों की समस्याओं के समाधान के लिए विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारी प्रत्येक तीन माह में बैठक आयोजित करेंगे। बैठक में निजी स्कूल संचालकों से शिक्षा के उन्नयन को लेकर सुझाव भी आमंत्रित किये।

बैठक में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी, अपर सचिव दीप्ति सिंह, निदेशक माध्यमिक आर. के. कुंवर, निदेशक एससीईआरटी सीमा जौनसारी, निदेशक बेसिक शिक्षा वंदना गर्ब्याल, अपर निदेशक एस.पी.खाली, गढ़वाल एवं कुमाऊं मण्डल के प्रतिष्ठित स्कूलों के अध्ययक्ष, प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post

खुशखबरी : स्टाफ नर्स के 2930 पदों पर निकली भर्तियां……

Next Post

महामारी : कोरोनावायरस ने दी फिर दस्तक…..

Next Post
बड़ी खबर: प्रदेश में रफ्तार पकड़ता कोरोना। आज फिर 4402 लोगों में संक्रमण की पुष्टि

महामारी : कोरोनावायरस ने दी फिर दस्तक…..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: कुछ बदलावों के साथ  1 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन 

बड़ी खबर: कुछ बदलावों के साथ  1 जून तक बढ़ाया लॉकडाउन 

5 years ago
सुपर एक्सक्लूसिव : मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुल के खिलाफ होगी विजलेंस जांच

सुपर एक्सक्लूसिव : मुख्य शिक्षा अधिकारी मुकुल के खिलाफ होगी विजलेंस जांच

4 years ago
बड़ी खबर : इस शिक्षक ने शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध खोला मोर्चा, न्यायालय में मिलने की दी चुनौती

बड़ी खबर : इस शिक्षक ने शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध खोला मोर्चा, न्यायालय में मिलने की दी चुनौती

3 years ago
Weather alert: उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम!बारिश और ओलावृष्टि को लेकर यैलो अलर्ट..

Weather alert: उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम!बारिश और ओलावृष्टि को लेकर यैलो अलर्ट..

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून : श्रीदेव सुमन विश्वविधालय की परीक्षा में बड़ा घोटाला, RTI से हुआ खुलासा
  • चमोली टनल हादसा: मलबे में जिंदगी की जंग, गहरे पानी के बीच रेस्क्यू जारी; सामने आई घायल, लापता और मृतकों की पूरी लिस्ट
  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

देहरादून : श्रीदेव सुमन विश्वविधालय की परीक्षा में बड़ा घोटाला, RTI से हुआ खुलासा

देहरादून : श्रीदेव सुमन विश्वविधालय की परीक्षा में बड़ा घोटाला, RTI से हुआ खुलासा

August 15, 2026
चमोली टनल हादसा: मलबे में जिंदगी की जंग, गहरे पानी के बीच रेस्क्यू जारी; सामने आई घायल, लापता और मृतकों की पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसा: मलबे में जिंदगी की जंग, गहरे पानी के बीच रेस्क्यू जारी; सामने आई घायल, लापता और मृतकों की पूरी लिस्ट

August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.