Tuesday, September 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home हस्तक्षेप

वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा के मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फ़ैसला। उत्तराखंड सरकार को करारा झटका

वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा के मामले में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फ़ैसला। उत्तराखंड सरकार को करारा झटका
0
SHARES
34
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून। समाचार प्लस चैनल के सीईओ के खिलाफ सरकार ने बडा ऑपरेशन चलाते हुए उनके खिलाफ राजपुर थाने में चैनल के ही आयुष गौड़ को हथियार बनाकर उन पर सरकार के खिलाफ साजिश करने व ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें गाजियाबाद से गिरफ्तार कराया था और उनका पुलिस कस्टडी रिमांड लेकर वो स्टिंग बरामद करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी जिसके उजागर होने का सरकार को डर सताया था? सरकार ने उमेश को ब्लैकमेलर साबित करने के लिए पूरी ताकत झोंकी लेकिन वह अदालत में उन्हें ब्लैकमेलर साबित नहीं कर पाये और उमेश ने उच्च न्यायालय में सरकार को चुनौती देते हुए स्टिंग प्रकरण की सीबीआई जांच कराने के लिए अपनी अदालती लडाई शुरू की और काफी समय से उच्च न्यायालय में वह लडाई चल रही है। इसी बीच उमेश कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में सरकार के खिलाफ याचिका दायर करते हुए मुख्यमंत्री के भाई-भतीजा व एक करीबी का भ्रष्टाचार को लेकर किया गया स्टिंग उच्चतम न्यायालय में जमा कराते हुए मामले की जांच किसी अन्य प्रदेश से कराने या सीबीआई से कराने की गुहार लगाई। उमेश की ओर से उच्चतम न्यायालय में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पैरवी की और अदालत को बताया कि उत्तराखण्ड सरकार ने किस तरह से बदले की भावना से काम करते हुए उमेश कुमार पर फर्जी मुकदमें कायम कराकर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डाला था। उच्चतम न्यायालय ने उमेश कुमार के खिलाफ उत्तराखण्ड में दर्ज सभी मुदकमों की जांच, ट्रायल पर रोक लगाते हुए उत्तराखण्ड सरकार को नोटिस जारी किया है और स्टिंग प्रकरण की जांच करने वाले सभी आईओ को भी नोटिस जारी किया है। उमेश कुमार की गुगली से उत्तराखण्ड सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश से क्लीन बोल्ड हो गई और अब पुलिस के उन अफसरों की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं जिनके आदेश पर उमेश कुमार को फर्जी तरीके से गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे डाला गया था। अब सबकी नजरें सुप्रीम कोर्ट पर टिक गई हैं क्योंकि उमेश कुमार ने मुख्यमंत्री के भाई-भतीजा व करीबी का भ्रष्टाचार को लेकर किये गये सभी स्टिंग सुप्रीम कोर्ट में जमा करा दिये हैं।

इसे भी पढ़े :-

Related posts

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

September 29, 2026
उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

September 29, 2026

http://ED के जांच घेरे में आ सकते है उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री। http://localhost/has/ed-news-uttrkhand/

आज सुप्रीम कोर्ट में समाचार प्लस चैनल के सीईओ उमेश कुमार के अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने जस्टिस भानुमति की अदालत में स्टिंग प्रकरण को लेकर बहस की और अदालत को बताया कि उत्तराखण्ड सरकार ने किस तरह से उमेश कुमार पर फर्जी मुकदमा कायम कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डाला था। कपिल सिब्बल ने अदालत को यह भी बताया कि सरकार के इशारे पर किस तरह से उमेश कुमार के खिलाफ कुछ फर्जी मुकदमें कायम किये गये। अदालत को बताया गया कि जैसे ही उत्तराखण्ड सरकार को इस बात का पता चला कि उमेश कुमार ने मुख्यमंत्री के भाई-भतीजे व उनके एक करीबी का भ्रष्टाचार को लेकर कुछ स्टिंग कर रखे हैं तो उसके बाद उमेश कुमार पर फर्जी मुकदमा कायम कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। अदालत को यह भी बताया गया कि सरकार के इशारे पर स्टिंग प्रकरण की जांच कर रहे आईओ ने फर्जी पता न्यायालय में सबूत के तौर पर पेश कर उमेश कुमार को गिरफ्तार किया था। कपिल सिब्बल ने अदालत को यह भी बताया कि उमेश को गिरफ्तार करने के लिए निचली अदालत में जो घर का पता दिया गया है उस पते पर उमेश कुमार रहते ही नहीं है और एक बडी साजिश के तहत उमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया था। कपिल सिब्बल ने उच्चतम न्यायालय से कहा कि उन्हें उत्तराखण्ड पुलिस पर बिलकुल भरोसा नहीें है क्योंकि वह उत्तराखण्ड सरकार के इशारे पर काम कर रही है इसलिए उमेश कुमार के खिलाफ निचली अदालतों में चल रहे सभी ट्रायल व जांच पर रोक लगा दी जाये और उमेश कुमार पर दर्ज सभी मुकदमों की जांच किसी बाहरी प्रदेश की एजेंसी से कराई जाये। उच्चतम न्यायालय ने मामले को बेहद गम्भीर मानते हुए उमेश कुमार के खिलाफ उत्तराखण्ड में चल रहे सभी मुकदमों पर रोक लगा दी और आदेश दिये कि सभी मुकदमों की जांच रोक दी जाये और निचली अदालतों में जो भी ट्रायल चल रहे हैं उन सभी पर रोक रहेगी। उच्चतम न्यायालय ने स्टिंग प्रकरण में उत्तराखण्ड सरकार को नोटिस जारी किया है और साथ ही स्टिंग प्रकरण की जांच करने वाले सभी आईओ को भी नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से उत्तराखण्ड में डबल इंजन सरकार को एक बडा झटका लगा है। अब उत्तराखण्ड में इस बात को लेकर भी बहस शुरू हो गई है कि अगर उमेश कुमार के खिलाफ दर्ज हुए सभी मुकदमों की जांच उच्चतम न्यायालय ने किसी बाहरी प्रदेश की एजेंसी से कराने के आदेश दे दिये तो उत्तराखण्ड सरकार के लिए यह एक बडा सिरदर्द बन जायेगा। उमेश कुमार पहले से ही इस बात का खुलासा करते आ रहे हैं कि स्टिंग प्रकरण की जांच करने वाले आईओ अरविंद कुमार ने उनके घर से पते का न्यायालय से उनका गिरफ्तारी वारंट नहीं लिया था बल्कि एक बडी साजिश करते हुए फर्जी पते के आधार पर देहरादून न्यायालय से उनका गिरफ्तारी वारंट लिया था। उमेश कुमार ने गाजियाबाद के एक थाने में भी इसके खिलाफ शिकायत दी थी कि किस तरह से धोखाधडी कर अदालत से उनका गिरफ्तारी वारंट लेकर उन्हें जेल भेजा गया था। अब देखने वाली बात है कि उमेश कुमार ने मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों व करीबी का भ्रष्टाचार को लेकर किये गये स्टिंग उच्चतम न्यायालय में जमा कराये हैं और इसकी बडी एजेंसी से जांच कराने की मांग की है अगर उच्चतम न्यायालय ने इन स्टिंग पर किसी बडी एजेंसी से जांच कराने के आदेश दे दिये तो डबल इंजन सरकार के मुखिया के सामने एक बडा संकट आकर खडा हो जायेगा? सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से उत्तराखण्ड सरकार के मुखिया का सिरदर्द बढ़ सकता है क्योंकि उमेश कुमार जेल से छुटने के बाद से लगातार सरकार के मुखिया पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें फर्जी तरीके से फसाने का उन्होंने षडयंत्र रचा था?

 

Previous Post

ED के जांच घेरे में आ सकते है उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री।

Next Post

आखिर कहां गायब हुई MDDA से फाइल, जिसमें छुपे है कई भृष्टाचारियों के कारनामे

Next Post
आखिर कहां गायब हुई MDDA से फाइल, जिसमें छुपे है कई भृष्टाचारियों के कारनामे

आखिर कहां गायब हुई MDDA से फाइल, जिसमें छुपे है कई भृष्टाचारियों के कारनामे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

रुद्रपुर भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष को कोर्ट ने सुनाई एक साल जेल की सजा

सीबीसीआईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व विधायक के भाई गिरफ्तार

1 year ago
बिग ब्रेकिंग:STF की पूर्व मुख्यमंत्री के OSD से पूछताछ जारी,सरकारी गवाह बनाए जा सकते हैं।

बिग ब्रेकिंग:STF की पूर्व मुख्यमंत्री के OSD से पूछताछ जारी,सरकारी गवाह बनाए जा सकते हैं।

4 years ago
संगतों ने श्री झण्डा साहिब पर टेका मत्था व श्री महाराज जी से लिया आशीर्वाद

संगतों ने श्री झण्डा साहिब पर टेका मत्था व श्री महाराज जी से लिया आशीर्वाद

2 years ago
बड़ी खबर :निर्माण कार्यों में लापरवाही के मामले में लोक निर्माण विभाग के दो अधिशासी अभियंता निलंबित

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट में तीन प्रस्ताव पर लगी मोहर

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या
  • उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था
  • उत्तराखंड में हर तीसरी महिला मोटापे का शिकार

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

September 29, 2026
उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

उत्तराखंड में डॉक्टर घूस लेते हुए गिरफ्तार, फर्जी सर्टिफिकेट बना रहा था

September 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.