Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: जन संघर्ष मोर्चा बोले – फर्जी एनकाउंटर लोकतंत्र पर सीधा हमला

बड़ी खबर: जन संघर्ष मोर्चा बोले – फर्जी एनकाउंटर लोकतंत्र पर सीधा हमला
0
SHARES
60
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
फर्जी एनकाउंटरों पर जन संघर्ष मोर्चा का सरकार पर बड़ा हमला, बोले- “जंगल राज कायम है” विकासनगर – प्रदेश में हो रहे कथित फर्जी एनकाउंटरों को लेकर जन संघर्ष मोर्चा ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया है। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है और सरकार द्वारा खुद ही न्याय का फैसला करने का प्रयास किया जा रहा है। नेगी ने भाजपा के एक दायित्वधारी विश्वास डाबर के वायरल वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि इसमें वे यह दावा कर रहे हैं कि जिन व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, चाहे वे ज़मानत पर ही क्यों न हों, उन्हें प्रदेश से बाहर कर दिया जाएगा। वीडियो में डाबर यह तक कहते नजर आ रहे हैं कि “अगर कोई नहीं जाएगा तो उसे गोली मार दी जाएगी,” और अब तक कई लोगों को सरकार ने पैर में गोली मार भी दी है। नेगी ने सवाल उठाया कि अगर यही कानून का मापदंड है, तो फिर भाजपा के कई मंत्री, विधायक, और अन्य राजनीतिक पदाधिकारी जो किसी न किसी मामले में आरोपी हैं या ज़मानत पर हैं, क्या उन्हें भी प्रदेश से बाहर किया जाएगा और उनके पैरों में भी गोली मारी जाएगी? उन्होंने कहा कि यदि सरकार ऐसे बयानों को गंभीरता से नहीं लेती और संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं करती, तो यह स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश में अब न्यायालयों की कोई आवश्यकता नहीं बची और सरकार खुद ही जज बन बैठी है। नेगी ने विश्वास डाबर पर एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने निजी फायदे के लिए एक प्रतिष्ठित स्कूल की लीज डीड समाप्त करवाने की साजिश रची थी ताकि अपने होटल के लिए पार्किंग की जगह बनाई जा सके, लेकिन उस स्कूल की ऊंची पहुंच के चलते सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा था। नेगी ने कहा कि मोर्चा इस पूरे प्रकरण को लेकर माननीय न्यायालय की शरण में जाएगा और सरकार की कार्यशैली के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेगा। उन्होंने राजभवन पर भी सवाल उठाए कि वह इस पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए है, जबकि लोकतंत्र में उसकी भूमिका निष्पक्ष और सजग रहने की होनी चाहिए। इस पत्रकार वार्ता में विजयराम शर्मा और दिलबाग सिंह भी मौजूद रहे।
Previous Post

बड़ी खबर: उत्तराखंड के गांव में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश: ग्राम प्रधान और अधिकारी पर 20 लाख से अधिक के गबन का आरोप, जांच लटकी

Next Post

उत्तराखंड में 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती पर स्कूलों में नहीं होगी छुट्टी, होंगे विशेष कार्यक्रम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Why The Girl Songs Didn’t Rock In the Boat

Why The Girl Songs Didn’t Rock In the Boat

7 years ago
हादसा: सीसी टीवी कैमरे में कैद हुआ। ऋषभ पंत के एक्सीडेंट का भयानक फुटेज..देखें वीडियो..

हादसा: सीसी टीवी कैमरे में कैद हुआ। ऋषभ पंत के एक्सीडेंट का भयानक फुटेज..देखें वीडियो..

4 years ago
बड़ी खबर: आगामी मानसून आपदाओं को मद्देनजर शिक्षा निदेशक ने दिए महत्वपूर्ण निदेश। पढ़िए…

बड़ी खबर: आगामी मानसून आपदाओं को मद्देनजर शिक्षा निदेशक ने दिए महत्वपूर्ण निदेश। पढ़िए…

4 years ago
हादसा: मसूरी रोड में गहरी खाई में गिरी थार, दो लोगों की मौत, तीन घायल

हादसा: मसूरी रोड में गहरी खाई में गिरी थार, दो लोगों की मौत, तीन घायल

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.