Tuesday, June 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

हरक सिंह की करीबी रावत की बर्खास्त की तैयारी। जांच से पहले दबी फाइल

हरक सिंह की करीबी रावत की बर्खास्त की तैयारी। जांच से पहले दबी फाइल
0
SHARES
1.1k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

 

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026

उत्तराखंड में बेहद चर्चित रही शिक्षा विभाग की अधिकारी दमयंती रावत पर सरकार शिकंजा कसने के मूड में है।धामी सरकार एक तरफ दमयंती की बर्खास्तगी की भूमिका तैयार कर रही है. वहीं, दूसरी तरफ उनके खिलाफ नई जांच करवाकर ठोस आधार भी तैयार किया जा रहा है। खबर है कि जांच से जुड़ी यह फाइल अब मुख्यमंत्री दरबार तक भी पहुंच चुकी है। हालांकि, इस एक्शन से पहले फाइल के किसी स्तर पर दबने की आशंका भी जताई जा रही है।

 

उत्तराखंड के दिग्गज नेता हरक सिंह रावत की करीबी दमयंती रावत अब सरकार के निशाने पर हैं। दमयंती के खिलाफ सरकार बर्खास्तगी से पहले की रूपरेखा को तैयार कर रही है. इसके लिए दमयंती रावत के खिलाफ शासन स्तर से एक बड़ी जांच करवाने का मन बनाया गया है और इससे जुड़ी फाइल शिक्षा मंत्रालय से होते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचने की भी खबर है.दरअसल, दमयंती रावत की बर्खास्तगी से पहले सरकार एक अंतिम जांच कराना चाहती है, जिसके लिए पिछली सरकार में ही शिक्षा विभाग ने श्रम विभाग को दमयंती रावत के पद के दुरुपयोग से जुड़े मामले पर श्रम आयुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाकर जांच कराने की सिफारिश की थी।

 

खबर है कि इस जांच में श्रम विभाग से लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी रखा जाना था। इसके लिए बकायदा शिक्षा विभाग ने फाइल चलाकर श्रम विभाग और फिर मुख्यमंत्री कार्यालय तक भी मंजूरी के लिए फाइल को भेजा था। हालांकि, इसके बाद आचार संहिता लगने और प्रदेश के चुनाव मोड में जाने के चलते यह मामला लटक गया। खबर है कि इस जांच के आधार पर सरकार दमयंती रावत को शिक्षा विभाग से बर्खास्त करने के प्रयास में है।

 

बता दें कि दमयंती रावत दिग्गज नेता हरक सिंह रावत के करीबी रही हैं और शिक्षा विभाग में होने के बावजूद भी उन्होंने बिना महकमे से एनओसी लिए दूसरे विभागों में प्रतिनियुक्ति पर अपनी सेवाएं दी हैं। दमयंती रावत यूं तो मूल रूप से शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारी हैं और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान हरक सिंह रावत ने कृषि मंत्री रहते हुए उन्हें अपने विभाग में प्रतिनियुक्ति पर लाए थे।

 

यही नहीं खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर रहते हुए जिस ग्रेड-पे को लेकर दमयंती अधिकृत थीं, उससे कहीं अधिक ग्रेड पे उन्हें प्रतिनियुक्ति के दौरान मिलता रहा। हालांकि, उस दौरान सरकार के शिक्षा मंत्री ने दमयंती को एनओसी देने से इनकार कर दिया था। बावजूद इसके दमयंती प्रतिनियुक्ति पर बिना परेशानी के सेवाएं देती रहीं.पढ़ें- 9 मई को नामांकन करेंगे CM पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा सीट से लड़ रहे हैं उपचुनाव इसके बाद दमयंती का कद बढ़ाते हुए उन्हें उत्तराखंड बीज एवं जैविक प्रमाणीकरण अभिकरण में निदेशक के पद पर भी तैनात कर दिया गया,वहीं इसके बाद हरक सिंह रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया और इसके साथ ही तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने भी दमयंती को उनके पद से हटा दिया,लिहाजा दमयंती रावत ने वापस शिक्षा विभाग में ज्वॉइनिंग तो ले ली लेकिन दमयंती रावत को जैसे ही पिथौरागढ़ भेजा गया तो उन्होंने वहां ज्वॉइन ही नहीं किया, हालांकि इसके बाद हरक सिंह रावत भाजपा में फिर सत्ता में आ गए और उन्होंने दमयंती रावत को कर्मकार कल्याण बोर्ड में प्रतिनियुक्ति पर बुला लिया।

 

हैरानी की बात यह है कि इस बार भी सरकार में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने उन्हें विभाग से जाने की एनओसी नहीं देने का फैसला लिया। बावजूद इसके दमयंती रावत कर्मकार कल्याण बोर्ड में काम करती रही लेकिन अब जब हरक सिंह रावत फिर वापस कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं तो सरकार दमयंती रावत की भी घेराबंदी करने में जुटती हुई दिखने लगी है।पूर्ववर्ती सरकार में ही दमयंती रावत को बर्खास्त करने के लिए सरकार अपना पहला कदम उठा चुकी थी और उनके खिलाफ जांच की फाइल भी आगे बढ़ा दी गई थी लेकिन तब विधानसभा चुनाव होने के चलते इस पर आगे कोई कदम नहीं बढ़ पाया। खास बात यह है कि अब सूचना है कि यह फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच चुकी है और इंतजार मुख्यमंत्री की संस्तुति का है। जिसके बाद दमयंती रावत के खिलाफ एक बड़ी जांच शुरू हो पाएगी।

 

Previous Post

अपराध : बुजुर्ग की आँख में मिर्च डालकर 3 लाख की लूट

Next Post

22 साल बाद सुलझा परिसंपत्ति का बंटवारा, अलकनंदा भागीरथी किसकी….

Next Post
22 साल बाद सुलझा परिसंपत्ति का बंटवारा, अलकनंदा भागीरथी किसकी….

22 साल बाद सुलझा परिसंपत्ति का बंटवारा, अलकनंदा भागीरथी किसकी….

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने चारधाम यात्रा ब्रासर का आठ भाषाओं में किया प्रकाशन।

बड़ी खबर: मियांवाला हुआ रामजीवाला, औरंगजेबपुर बना शिवाजी नगर, सीएम की घोषणा के बाद 15 जगहों के नाम बदले

1 year ago
बड़ी खबर : सीएम के पूर्व ओएसडी पीसी उपाध्याय पर एक और मुकदमा दर्ज

शर्मनाक: सरकारी स्कूल में शिक्षिका से दुर्व्यवहार, नशे में धुत लिपिक पर मामला दर्ज

1 year ago
बड़ी खबर: श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के कार्डियोलोजी विभाग में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंच रहे मरीज

बड़ी खबर: श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के कार्डियोलोजी विभाग में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंच रहे मरीज

2 years ago
देहरादून में परीक्षा घोटाला: बायोमेट्रिक जांच में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी

देहरादून में परीक्षा घोटाला: बायोमेट्रिक जांच में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.