Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

शुरू हुआ राज्यसभा का रण, देखिए दावेदारों के नाम…

शुरू हुआ राज्यसभा का रण, देखिए दावेदारों के नाम…
0
SHARES
722
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

देहरादून: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा चार जुलाई को संसद के उच्च सदन यानी राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं। सूबे के कोटे की तीन में दो राज्यसभा सीटों पर अनिल बलूनी और नरेश बंसल के रूप में भाजपा के सांसद हैं और 47 सीटों के साथ सत्ता में लौटी भाजपा को कांगरेस सांसद प्रदीप टम्टा द्वारा खाली की जा रही तीसरी सीट भी मिलेगी। लिहाजा राज्यसभा का रण जीतने को जुलाई वाली जंग अभी से भाजपा के भीतर अंदर ही अंदर छिड़ी हुई है।

Related posts

2027 की तैयारी के लिए  कांग्रेस की नई टीम, युवाओं और नेताओं के बच्चों को अहम जिम्मेदारी

2027 की तैयारी के लिए कांग्रेस की नई टीम, युवाओं और नेताओं के बच्चों को अहम जिम्मेदारी

August 10, 2026
उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस

उत्तराखंड के चीफ इलेक्शन आफिसर को SIR नोटिस

August 7, 2026

 

भाजपा में तीन-चार स्वाभाविक दावेदार दिख रहे हैं बाकी कुछेक नेताओं के नाम फीलर के तौर पर भी उछाल दिए जा रहे हैं। सबसे बड़े दावेदार तो पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ही हैं। जब से सरकार से ‘बड़े बेआबरू होकर विदा हुए’ हैं तब से न संगठन में कोई रोल मिला है और न कोई और भूमिका दी गई है। खाली वक्त में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर आए तो प्रदेश भाजपाईयों को दिखा दिया कि भाजपाई भविष्य के सबसे ज़ोरदार चमकते सितारे के सबसे करीबी वही हैं। यानी एक दौर में यूपी के सहप्रभारी रहते केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के करीबी रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत आज दिल्ली दरबार में भले कमजोर मान लिए गए हों लेकिन लखनऊ के पॉवर सेंटर में उनके काँटे का किरदार कोई और नहीं। कम से कम सूबे से तो कोई वाकई दिख भी नहीं रहा।

 

वैसे पार्टी के ‘बैकरूम बॉय’ के तौर पर सांगठनिक दाँवपेंच और व्यूहरचना के विशेषज्ञ ज्योति प्रसाद गैरोला का नाम भी राज्यसभा के रण में उभर कर सामने आ रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता गैरोला परदे के पीछे रहकर पार्टी के रणनीतिकार की अहम भूमिका में रहते हैं। टीएसआर सरकार के आखिरी दौर में कैबिनेट मंत्री के रूप में दायित्व भी मिला था। लेकिन बड़े नेताओं की ‘गणेश परिक्रमा’ में अधिक विश्वास नहीं करते हैं।अब इसके अपने फ़ायदे हैं तो कई बार सियासी घाटे का रिस्क भी रहता है।

 

तीसरे स्वाभाविक चेहरे के तौर पर चंपावत से निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी हैं। गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सबसे पहले न केवल सीट छोड़ने का ऐलान किया बल्कि सीएम को सीट ऑफर करने वाले 22 विधायकों में जीत के लिहाज से सबसे विश्वसनीय भी बनकर उभरे। अकेले सीएम ने ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर संगठन ने भी पाया कि चंपावत सीट धामी के लिए सबसे मुफीद साबित होगी। इस लिहाज से स्वाभाविक है कि अगर मुख्यमंत्री और पार्टी संगठन के पास कुछ ऑफर करने को होगा तो सबसे पहले कैलाश गहतोड़ी को ही मौका दिया जाएगा। 

 

अब जैसे कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी को टिकट देकर राजनीति में महिला सशक्तिकरण को लेकर अपना धर्म निभा दिया, उसी तर्ज पर भाजपा भी राज्यसभा सीट के लिए पैनल में कुछ महिलाओं के नाम दिल्ली भेजेगी। इनमें भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत भारद्वाज और अनुसूचित जाति आयोग की पूर्व सदस्य स्वराज विद्वान के साथ एकाध नाम और जोड़कर भेजा जाएगा।

 

अब यह बात अलग है कि किसी बड़े चेहरे का नाम काटने की रणनीति के तहत किसी महिला की लॉटरी लग जाए। अन्यथा किसी हैवीवेट पुरुष नेता को ही मौका मिलने की संभावना अधिक है। वैसे देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को संसद के ऊपरी सदन भेजने में मददगार साबित होंगे! ज्ञात हो कि टीएसआर ने मुख्यमंत्री रहते अनिल बलूनी को राज्यसभा भेजने में अहम मददगार वाली भूमिका निभाई थी। फिर भले ही आज दोनों नेताओं में सौहार्दपूर्ण रिश्ते न रहे हों।

Previous Post

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तारीख तय, जानिए तिथि…..

Next Post

ब्रेकिंग : रिश्वतखोर सैनी के खिलाफ आयोग का डीएम को निर्देश

Next Post
ब्रेकिंग : रिश्वतखोर सैनी के खिलाफ आयोग का डीएम को निर्देश

ब्रेकिंग : रिश्वतखोर सैनी के खिलाफ आयोग का डीएम को निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग: पुरोला महापंचायत का सुप्रीम कोर्ट की न। कल हाईकोर्ट में हो सकती है सुनवाई..

बिग ब्रेकिंग: पुरोला महापंचायत का सुप्रीम कोर्ट की न। कल हाईकोर्ट में हो सकती है सुनवाई..

3 years ago
दुखद: उत्तराखंड का लाल हुआ शहीद,परिवार में मचा कोहराम।

दुखद: उत्तराखंड का लाल हुआ शहीद,परिवार में मचा कोहराम।

4 years ago
बड़ी खबर : जी20 में शिरकत करने उत्तराखंड पहुंचे विदेशी मेहमानों का एयरपोर्ट पर स्वागत

बड़ी खबर : जी20 में शिरकत करने उत्तराखंड पहुंचे विदेशी मेहमानों का एयरपोर्ट पर स्वागत

3 years ago
बड़ी खबर : मुख्यमंत्री धामी ने सड़क दुर्घटना को लेकर दिए सीधे निर्देश।

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री धामी ने सड़क दुर्घटना को लेकर दिए सीधे निर्देश।

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.