Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home मौसम

मौसम अलर्ट: उत्तराखंड में गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

मौसम अलर्ट: उत्तराखंड में गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
0
SHARES
410
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तराखंड में गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

 

Related posts

उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट: 48 घंटे भारी, तेज बारिश-ओलावृष्टि और आंधी का खतरा

उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट: 48 घंटे भारी, तेज बारिश-ओलावृष्टि और आंधी का खतरा

April 27, 2026
Weather alert : आने वाले दिनों में मौसम का बदलेगा मिजाज, बारिश के साथ साथ बर्फ पड़ने के आसार

Weather alert : आने वाले दिनों में मौसम का बदलेगा मिजाज, बारिश के साथ साथ बर्फ पड़ने के आसार

April 20, 2026

उत्तराखंड मे पारा 40 डिग्री के करीब। शाम ढलने के बाद तक तपिश बरकरार। दिनभर उमस भी। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए, लेकिन बरसे नहीं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी चार से पांच दिन और ऐसी उमसभरी गर्मी बेहाल करेगी। अनुमान है कि आधा जून मानसूनी बारिश के इंतजार में ही बीत जाएगा।

बीते 24 घंटे में केवल चम्पावत में बूंदाबांदी रिकार्ड हुई। पंतनगर, काशीपुर, बाजपुर, खटीमा के ज्यादातर इलाकों में पारा 41 से 42 डिग्री के बीच रहा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि अभी नौ जून के आसपास तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। तराई-भाबर में पारा 40 से 42 डिग्री के बीच बना रह सकता है। हल्द्वानी में रविवार को दिन का तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

मानसून धीमा, इस वजह से प्री-मानसून वर्षा नहीं

मौसम विज्ञानी बिक्रम सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात पूर्वी दिशा की ओर मूव कर रहे हैं। मानसून की सिर्फ बंगाल की खाड़ी वाली ब्रांच ही सक्रिय है। अरब सागर वाले पश्चिमी छोर पर मानसून 31 मई से ही कर्नाटक, तमिलनाडू के मध्य इलाकों में अटका हुआ है। पूर्वी छोर तीन जून से सिक्किम से आगे नहीं बढ़ा है। मानसून की रफ्तार धीमी है, जिस कारण उत्तराखंड में प्री-मानसून वर्षा नहीं हो रही है। 10 व 11 जून के आसपास प्री-मानसून गतिविधि बढ़ सकती है।

 

  • अल्मोड़ा 34.0 डिग्री
  • बागेश्वर 39.7 डिग्री
  • पंतनगर 41.4 डिग्री
  • पिथौरागढ़ 33.9 डिग्री
  • चम्पावत 29.7 डिग्री
  • जागेश्वर 30.0 डिग्री

 

हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी

अगले चार दिन पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों व मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं हीट वेव की स्थिति रह सकती है। मैदानी इलाकों में 40 डिग्री या उससे अधिक व पर्वतीय क्षेत्रों में 30 डिग्री से अधिक तापमान पहुंचने पर हीट वेव की घोषणा की जाती है। हीट वेव में शरीर में पानी की कमी, थकावट होना, चक्कर आना, सिरदर्द, मतली, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती है।

देहरादून। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन गर्मी कहर बरपाने वाली है। मौसम विभाग ने नौ जून तक प्रदेश में भीषण गर्मी पडने और लू चलने की संभावना जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है।

मई के आखिरी हफ्ते में उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में झमाझम बरसात से गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी, मगर जून की शुरुआत भीषण गर्मी के साथ हुई है और जिस तरह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, उससे यह साफ हो गया है कि, उत्तराखंड में अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिखाए दे रहे हैं।

मैदानी इलाकों में तेज धूप के साथ लू चलने से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन गर्मी ऐसे ही कहर बरपाने वाली है। आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने नौ जून तक प्रदेश में भीषण गर्मी पडने और लू चलने की संभावना जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। राजधानी देहरादून समेत, हरिद्वार, उधम सिंह नगर के मैदानी क्षेत्र में जबरदस्त गर्मी पड़ने के आसार हैं।

ऐसे में मैदानों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और पर्वतीय क्षेत्रों में 32 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। मैदानी इलाकों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। बीते रविवार को राज्य में अधिकतम तापमान ने पिछले 10 साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।

रविवार को मैदानी जिलों हरिद्वार और देहरादून में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। हरिद्वार में अधिकतम तापमान 41.8 तो देहरादून में 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले दो-तीन दिन में इसके 42 डिग्री पार करने के आसार भी दिख रहे हैं।

Previous Post

नौकरी: हरिद्वार के इस विद्यालय में निकली, विभिन्न पदों पर भर्ती। जल्द करें आवेदन

Next Post

गजब: यहां मानकों को ताक पर रख नदी में संचालित स्टोन क्रेशर। आंखें मूंदे बैठा प्रशासन

Next Post
गजब: यहां मानकों को ताक पर रख नदी में संचालित स्टोन क्रेशर। आंखें मूंदे बैठा प्रशासन

गजब: यहां मानकों को ताक पर रख नदी में संचालित स्टोन क्रेशर। आंखें मूंदे बैठा प्रशासन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: यहां नकली नोट लेकर खरीददारी करने पहुंचा।पता चलने पर दुकानदारों कर दी पिटाई।

बड़ी खबर: यहां नकली नोट लेकर खरीददारी करने पहुंचा।पता चलने पर दुकानदारों कर दी पिटाई।

3 years ago
बड़ी खबर: हरिद्वार जेल में एक साथ 15 कैदी HIV संक्रमित, जेल प्रशासन सतर्क

बड़ी खबर: हरिद्वार जेल में एक साथ 15 कैदी HIV संक्रमित, जेल प्रशासन सतर्क

1 year ago
खुद को नेता का पीए बताने वाले का खनन पट्टा होगा निरस्त, प्रशासन ने सिखाया धौंस दिखाने का पाठ

खुद को नेता का पीए बताने वाले का खनन पट्टा होगा निरस्त, प्रशासन ने सिखाया धौंस दिखाने का पाठ

1 year ago
बड़ी खबर:उत्तराखण्ड में भू-माफिया और दलालों का दबदबा! अफसरशाही पस्त

बड़ी खबर:उत्तराखण्ड में भू-माफिया और दलालों का दबदबा! अफसरशाही पस्त

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.