Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

बड़ी खबर: SGRR एनुअल स्पोर्ट्स वीक 2022 के तीसरे दिन की लेटेस्ट अपडेट..

बड़ी खबर: SGRR एनुअल स्पोर्ट्स वीक 2022 के तीसरे दिन की लेटेस्ट अपडेट..
0
SHARES
30
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: SGRR एनुअल स्पोर्ट्स वीक 2022 के तीसरे दिन की लेटेस्ट अपडेट..

1: बॉलीबॉल में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड सांइस ने मारी बाजी
2:800 मीटर बालक वर्ग में ऋषभ रावत व बालिका वर्ग में मनीषा सिंह विजेता
3: टेबल टेनिस में चला अविव्या सिंह का जादू, बालक वर्ग में रोहित कुमार अव्वल
4: युगल टीटी में आकृति सती और उन्नति अग्रवाल की जोड़ी ने दिखाया दम
5: बालक वर्ग बैडमिंटन का खिताब अमन कुमार के नाम, शतरज में प्रिया व मनीष ने जीता खिताब

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव-2022 के तीसरे दिन क्रिकेट, बैडमिंटन, टेबल टैनिस, खो-खो, थ्रो बॉल, कबड्डी बॉलीबाल व बॉस्केटबॉल के मुकाबले खेले गए। थ्रो बॉल में स्कूल ऑफ नर्सिंग ने बाजी मारी, बॉलीवाल में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट सिरमौर रहा। बैडमिंटन में मैनेजमेंट के अरुण कुमार ने हरफनमौला खेल का प्रदर्शन कर खिताबी जीत दर्ज की।

गुरुवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड साइंसेज़ के खेल मैदान पर खेल प्रतियोगिताआंे का शुभारंभ विजय नौटियाल, एसजीआरआर के अधिकृत हस्ताक्षरी प्रबन्धक, डॉ आर.पी. सिंह कुलसचिव, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व खेलोत्सव-2022 के समन्वयक डॉ मनोज गहलोत ने किया। थ्रो बॉल का फाइनल मुकाबला स्कूल ऑफ नर्सिंग बनाम स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज के बीच खेला गया। स्कूल ऑफ नर्सिंग ने 11-5, 11-4 से जीत दर्ज की। बॉलीबॉल में मैनेजमेंट की टीम ने नसिंग को और बेसिक एण्ड एप्लाइड सांइसेज ने पैरामैडिकल को शिकस्त दी। टेबल टेनिक बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज की अविव्या सिंह ने ह्यूमैनिटीज़ की आकृति सती को पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की। टेबल टेनिस बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के रोहित कुमार ने जीता। बालिका युगल वर्ग में आकृति सती और उन्नति अग्रवाल व बालक युगल वर्ग में नकुल सिंह राजपूत और शुभम पाल की जोड़ी अव्वल रही।

बालिका वर्ग क्रिकेट मुकाबलक में स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज़ ने स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज को पराजित किया। स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 35 रनों का लक्ष्य दिया। स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। क्रिकेट के एक अन्य मुकाबले में एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की टीम ने स्कूल ऑफ पैरामैडिकल को पराजित किया। मेडिकल कॉलेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए। मेडिकल कॉलेज की ओर से सागर ने 15 गेंदों पर 31 रनों की ताबडतोड पारी खेली इसमें सागर ने 3 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। फार्मा की ओर से सार्थक और पंकज ने 2-2 विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी फार्मा की टीम ने धीमी शुरूआत की। फार्मा की टीम 10 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 78 रन ही बना सकी। मोहित ने सर्वाधिक 24 रनों का योगदान दिया। मेडिकल कॉलेज की ओर से आदर्श कुमार व पंकज क्षेत्री ने 2-2 विकेट चटकाए।

बालक वर्ग कबड्डी के कांटे के मुकाबले में फार्मेसी की टीम ने एग्रीकल्चर की टीम को 44-42 से शिकस्त दी, सीएनआईटी की टीम ने मैनेजमेंट की टीम को 36-31 व पैरामैडिकल की टीम ने नर्सिंग की टीम को 66-47 से पराजित किया। बैडमिंटन के बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में मैनजमेंट के अरुण कुमार ने खिताबी जीत दर्ज की।

बालिका वर्ग खो खो का मुकाबला स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के नाम रहा। बालिका वर्ग बास्केटबॉल में स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंस, स्कूल ऑफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज़, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एण्ड कार्मस स्टडीज़ ने अपने अपने मुकाबले जीते। बालक वर्ग खो खो में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज, कम्प्यूटर साइंस, मैनेजमेंट और स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंस अव्वल रहे। शतरंज में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज की प्रिया पंवार ने खिताबी जीत दर्ज की। बालक वर्ग 800 मीटर दौड में बीबीए छात्र ऋषभ रावत व बालिका वर्ग 800 मीटर दौड में बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा मनीषा सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालक वर्ग बैडमिंटन में अमन कुमार व बालिका वर्ग में मनीषा बिष्ट ने जीत दर्ज की, युगल बालिका वर्ग में निशा वर्मा व अंजलि योदव एवम् बालक वर्ग युगल में रितिक वर्मा व समर्थ ध्यानी की जोडी अव्वल रहीं। शतरंज महिला का फाइनल मुकाबला प्रिया पंवार व बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला मनीष असवाल ने जीता।

इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ यू.एस.रावत, कुलसचिव डॉ आर.पी. सिंह, खेलोत्सव-2022 के समन्वयक डॉ मनोज गहलोत, डॉ अरुण कुमार, डॉ दीपक सोम, वैभव शर्मा, डॉ योगेश जोशी, डॉ मनीष देव, डॉ प्रदीप सेमवाल, डॉ राजेश रयाल, डॉ कमला जखमोला आदि मौजूद थे।

Previous Post

सनसनी: एम्स ऋषिकेश में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर ने की आत्महत्या! मचा हड़कंप..

Next Post

बड़ी खबर: इस IFS अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी! देखें आदेश..

Next Post
बड़ी खबर: इस IFS अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी! देखें आदेश..

बड़ी खबर: इस IFS अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी! देखें आदेश..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

10 महीने बाद चालू हुआ पुल फिर से टूटा, नहीं झेल पाया पहली बारिश

10 महीने बाद चालू हुआ पुल फिर से टूटा, नहीं झेल पाया पहली बारिश

2 weeks ago
Big breaking:- मंत्रिमंडल की बैठक 12 फरवरी को होगी, बजट के प्रस्ताव और भू-कानून विधेयक पर हो सकती है चर्चा

Big breaking:- मंत्रिमंडल की बैठक 12 फरवरी को होगी, बजट के प्रस्ताव और भू-कानून विधेयक पर हो सकती है चर्चा

2 years ago
बड़ी खबर: स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट में एल्यूमिनाई मीट

बड़ी खबर: स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट में एल्यूमिनाई मीट

2 years ago
काम की खबर: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम हैं तो निपटा ले। कल हैं बैंक की हड़ताल

काम की खबर: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम हैं तो निपटा ले। कल हैं बैंक की हड़ताल

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.