Monday, November 16, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: SGRR विश्विविद्यालय का पैरामेडिकल कॉलेज कोटद्वार की जनता के लिए स्वर्णिम सौगात: विस अध्यक्ष

बड़ी खबर: SGRR विश्विविद्यालय का पैरामेडिकल कॉलेज कोटद्वार की जनता के लिए स्वर्णिम सौगात: विस अध्यक्ष
0
SHARES
93
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: SGRR विश्विविद्यालय का पैरामेडिकल कॉलेज कोटद्वार की जनता के लिए स्वर्णिम सौगात: विस अध्यक्ष

Related posts

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

November 14, 2026
8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

November 14, 2026
  •   पदमपुर में शुरू हुए पैरामैडिकल काॅलेज में इसी सत्र से प्रवेश आरम्भ
  • उत्तराखण्ड के छात्र-छात्राओं को एडमिशन में प्रवेश शुल्क पर मिलेगी रियायत
  • उद्घाटन कार्यक्रम में एसजीआरआर के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा

देहरादून: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून की इकाई श्री गुरु राम राय पैरामैडिकल काॅलेज का सोमवार को पदमपुर में शुभारंभ हुआ। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने बतौर मुख्य अतिथि पैरामैडिकल काॅलेज का विधिवत उद्घाटन किया। एसजीआरआर पैरामैडिकल काॅलेज पदमपुर में इसी सत्र से स्नातक स्तरीय कोर्सेज बीएमआरआईटी, बीएमएलटी, बीपीटी, बी.एससी ऑप्टोमेट्री व बी.एससी माइक्रोबायोलाॅजी पर इसी सत्र से प्रवेश प्रारम्भ हो जाएंगे।

सोमवार को पदमपुर स्थित श्री गुरु राम राय पैरामैडिकल काॅलेज का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती ऋतु खण्डूड़ी भूषण विधानसभा अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि डाॅ डी.पी.ध्यानी, उपाध्यक्ष एसजीआरआर एजुकेशन मिशन, श्री डी.पी. मंमर्गाइं, विशेष कार्याधिकारी, दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, देहरादून व विशिष्ट अतिथि डाॅ प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी व डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, कुलसचिव, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने संयुक्त रूप से किया।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देहरादून के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री गुरु राम राय पैरामैडिकल काॅलेज को कोटद्वार की एवम् पहाड़ की जनता के लिए स्वर्णिम सौगात है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कोटद्वार क्षेत्र में पैरामैडिकल काॅलेज की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। श्री महाराज जी के मागदर्शन में श्री गुरु राम राय पैरामैडिकल काॅलेज यहां के युवाओं को मेडिकल शिक्षा व रोजगार के स्वर्णिम अवसर उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने श्री गुरु राम राय ग्रुप के सभी पदाधिकारियों, अधिकारियों, शिक्षकगणों, स्टाफ व कोटद्वारवासियों को मंच से शुभकामनांए दीं।

डाॅ आर.पी. ध्यानी ने कहा कि श्री गुरु राम राय ग्रुप के शैक्षणिक संस्थान स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, मेडिकल शिक्षा, स्वास्थ्य एवम् चिकित्सा के क्षेत्र में पूरे उत्तर भारत में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। कोटद्वार क्षेत्र मंे पैरामैडिकल काॅलेज खुलने के बाद अब कोटद्वार में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के नर्सिंग काॅलेज को खोलने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। विधानसभा अध्यक्ष मैडम की इच्छाशक्ति व आपसभी के सहयोग से बहुत जल्द एसजीआरआर विश्वविद्यालय कोटद्वार में नर्सिंग काॅलेज की स्थापना भी कर देगा।

डी.पी.ममगाईं ने श्री गुरु राम राय विश्विद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के प्रतिनिधि के रूप में कहा कि श्री महाराज जी की दूरगामी सोच का परिणाम है कि एसजीआरआर ग्रुप का श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल उत्तराखण्ड के गांव गांव तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचा रहा है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को उत्तराखण्ड व पश्चिम उत्तर प्रदेश के मरीजों की लाइफ लाइन के रूप में जाना जाता है।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी ने श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के संघटक स्कूलों व उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का 11वां स्कूल योगिक साइंस भी आरम्भ हो चुका है। उन्होंने उद्बोधन में गढवाली कई कई छंद व उदहारण भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में एसजीआरआर स्कूल ऑफ पैरामैडिकल साइंसेज़ देहरादून की प्रधानाचार्य डाॅ कीर्ति सिंह ने भी विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एसजीआरआर पैरामैडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ गिरीश उनियाल, एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र रतूड़ी, तनुका राय, हिमांशु द्विवेदी, डी.एस.नेगी, बीना वशिष्ट आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में एसजीआरआर पब्लिक स्कूल देवी रोड शाखा, लाल पानी शाखा, कण्वघाटी शाखा के अध्यापाकों, स्टाफ व छात्र-छात्राओं सहित कोटद्वार के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रही धूम

उद्घाटन कार्यक्रम में एसजीआरआर छात्र-छात्राआं की रंगारंग प्रस्तुतियोें की धूम रही। गीत संगीत का सुरूर देर शाम तक दर्शकों पर छाया रहा। छात्रा वंशिका व ग्रुप ने स्वागत गीत से कार्यक्रम का आगाज किया। एसजीआरआर पब्लिक स्कूल की छात्रा सेजल ने हे मधु गढ़वाली गीत पर मनमोहक प्रस्तुति देकर सबका दिल जीत लिया। छात्रा श्रीजल व ग्रुप ने मशअप गीतों के माध्यम से उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति को मंच पर बिखेरा।

एण्ड ग्रुप ने हरियाणववी गीत पर आकर्षक प्रस्तुति से युवा धड़कनों को और तेज़ कर दिया।

नेहा, गौरव एण्ड ग्रुप ने योगासनों की अनुशासित प्रस्तुतियों से दर्शकों को स्तब्ध कर दिया।

Previous Post

बिग ब्रेकिंग: माणा अब प्रदेश का आखरी नही!देश का पहला गांव होगा.

Next Post

प्रयागराज में ही छुपी है शाइस्ता परवीन, यहां से मिले सबूत।

Next Post
प्रयागराज में ही छुपी है शाइस्ता परवीन, यहां से मिले सबूत।

प्रयागराज में ही छुपी है शाइस्ता परवीन, यहां से मिले सबूत।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Corona update: नैनिताल, पौड़ी, देहरादून में मिले कोरोना संक्रमित। 82 पहुंचा आंकड़ा

Breaking: आज 20 नए लोग कोरोना संक्रमित। कुल संख्या 173

6 years ago
Post Office Yojana: अब झट से आपके पैसे को कर देगा दोगुना, 10 लाख के बदले दे रहा पूरे 20 लाख

Post Office Yojana: अब झट से आपके पैसे को कर देगा दोगुना, 10 लाख के बदले दे रहा पूरे 20 लाख

4 years ago
तबादले: इस जिले में बड़ा फेरबदल,40 उपनिरीक्षकों के बंपर ट्रांसफर

तबादले: इस जिले में बड़ा फेरबदल,40 उपनिरीक्षकों के बंपर ट्रांसफर

3 years ago
कांग्रेस सचिव कविंद्र ईष्टवाल ने विभिन्न क्षेत्रों में मास्क वितरित किए

कांग्रेस सचिव कविंद्र ईष्टवाल ने विभिन्न क्षेत्रों में मास्क वितरित किए

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती
  • 8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी
  • गौचर मेले का भव्य आगाज! CM धामी ने किया 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

November 14, 2026
8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

November 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.