Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

बड़ी खबर: DBUU ‘पिनाक’ में बिखरा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जलवा..

बड़ी खबर: DBUU ‘पिनाक’ में बिखरा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जलवा..
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: DBUU ‘पिनाक’ में बिखरा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जलवा..

  • इंडो-वेस्टर्न से लेकर कोरियन पॉप पर झूमे छात्र 

Related posts

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026

देहरादून: रैंप वाक पर कदमताल करते मॉडल्स हों या फिर उत्तराखंडी गानों पर थिरकते कदम, दिलकश आवाज़ में पिरोये बॉलीवुड गाने हों या फिर कोरियन पॉप का जलवा, ‘पिनाक’ कल्चरल नाइट्स में सांस्कृतिक छटा जमकर बिखरी, जिसमें छात्रों की रैंप वाक ने पिनाक को और भी धमाकेदार बना दिया|

शुक्रवार को देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में पिनाक के तीसरे दिन कल्चरल नाईट का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने इंडो-वेस्टर्न से लेकर कोरियन फ्यूज़न से सभी का दिल जीत लिया| कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती-गणेश वंदना से हुयी, जिसमें छात्रों ने लोकनृत्य प्रस्तुति से कार्यक्रम का शानदार आग़ाज़ किया| इसके पश्चात बॉलीवुड के फास्ट डांस ट्रैक पर छात्रों ने एक के बाद एक बेहतरीन डांस करके सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया| अब बारी थी क्षेत्रीय गानों की, जिसमें दैणा होया, तपा तिनी, हाथ थमाली, कस्तोह माया, क्रीम पाउडर जैसे खूबसूरत गानों से छात्रों ने इस शाम को लोकसंस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया|

अब क्षेत्रीय संस्कृति के बाद मनोरंजन का कारवाँ बढ़ निकला कोरिया की गलियों में, जहां कोरियन पॉप का जलवा बिखरने वाला था| जैसे ही छात्रों ने कोरियन पॉप पर कदम थिरकाने शुरू किये, भीड़ भी उनके साथ झूमने लगी| कलचरल नाईट की ये शाम सज चुकी थी फ्यूजन के नाम|कोरियन पॉप के बाद अब बारी थी हिपहॉप की| मॉडल्स की अगवानी को रैंप तैयार था और सभी की धडकनें बढ़ चुकी थीं| जैसे ही हिपहॉप म्यूजिक शुरू हुआ और मॉडल्स 80 और 90 के दशक के कॉस्टयूम पहनकर रैंप वाक करते हुए आगे बढ़े तो भीड़ ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका इस्तक़बाल किया|

प्रतिभागियों में भी गर्मजोशी झलक रही थी, आखिर इन्हीं में से आज की रात मिस्टर और मिस पिनाक का फ़ैसला जो होने वाला था| और फैशन के इस बेहतरीन शो के साथ ‘पिनाक’ कल्चरल फेस्ट कि ये रंगारंग रात एक यादगार लम्हा बनकर सभी के दिलों में सज गयी| इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संजय बंसल, उपकुलाधिपति श्री अमन बंसल, कुलपति प्रो. डॉ. प्रीति कोठियाल, उपकुलपति डॉ. आरके त्रिपाठी, मुख्य सलाहकार डॉ. एके जायसवाल सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति और छात्र उपस्थित रहे|

Previous Post

बड़ी खबर: एसजीआरआर विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति पर कार्यशाला आयोजित..

Next Post

बड़ी खबर: स्वास्थ्य सचिव डाॅ आर.राजेश कुमार ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था..

Next Post
बड़ी खबर: स्वास्थ्य सचिव डाॅ आर.राजेश कुमार ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था..

बड़ी खबर: स्वास्थ्य सचिव डाॅ आर.राजेश कुमार ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बेतालघाट फायरिंग कांड: निर्वाचन आयोग सख्त, CO भवाली पर विभागीय जांच – थानाध्यक्ष निलंबित

बेतालघाट फायरिंग कांड: निर्वाचन आयोग सख्त, CO भवाली पर विभागीय जांच – थानाध्यक्ष निलंबित

9 months ago
दुखद: यहां सड़क हादसे में, नर्सिंग ऑफिसर उनके पति बेटी की दर्दनाक मौत..

दुखद: यहां सड़क हादसे में, नर्सिंग ऑफिसर उनके पति बेटी की दर्दनाक मौत..

2 years ago
गजब: पीएम मोदी की मन की बात न सुनना पड़ा भरी।लगा दिया 100 रुपए का फाइन

गजब: पीएम मोदी की मन की बात न सुनना पड़ा भरी।लगा दिया 100 रुपए का फाइन

3 years ago
शोध की ओर कदम: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 140 छात्रों ने दी पीएचडी प्रवेश परीक्षा

शोध की ओर कदम: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 140 छात्रों ने दी पीएचडी प्रवेश परीक्षा

8 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.