Friday, May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

बड़ी खबर: SGRR युनिवर्सिटी में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण व जागरूकता रैली का आयोजन..

बड़ी खबर: SGRR युनिवर्सिटी में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण व जागरूकता रैली का आयोजन..
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: SGRR युनिवर्सिटी में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण व जागरूकता रैली का आयोजन..

  • पर्यावरण की थीम पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

 

Related posts

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026

देहरादून: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर एनएसएस विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। साथ ही विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड सांइस तथा स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंस के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी छात्रों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रेषित किया तथा सभी से पर्यावरण से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. यशवीर दीवान ने पौधरोपण कर की। कुलपति ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित यह दिन पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है। हमारा पर्यावरण धरती पर स्वस्थ जीवन को अस्तित्व में रखने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज हमारा पर्यावरण दिन-प्रतिदिन नष्ट व प्रदूषित होता जा रहा है। इसलिए आज हम कई पर्यावरण संकटों का सामना कर रहे हैं। समय आ चुका है कि हम प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण तरह से प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम ‘सॉल्यूशन टू प्लास्टिक पॉल्यूशन‘ है। हमें प्लास्टिक के वैकल्पिक तरीकों के बारे में सोचना होगा ताकि हमारा पर्यावरण साफ व सुरक्षित रह सके।

आज विश्व भर में हर साल 40 करोड़ टन प्लास्टिक कचरे का उत्पादन होता है। यह कचरा हमारे पर्यावरण को हानि पहुंचाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि प्लास्टिक की जगह कागज या कपड़े के थैले का प्रयोग करें। आज भारत सहित कई अन्य देशों ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंधित लगा दिया है, लेकिन फिर भी इसका प्रयोग लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक पर्यावरण के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। इसलिए हमें कोई बेहतरीन विकल्प तलाशना होगा।

इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खंडूड़ी का कहना था कि हमारे द्वारा उठाया गया छोटा सा सकारात्मक कदम बड़ा बदलाव कर सकता है तथा पर्यावरण के नुकसान को रोक सकता है। आज प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह पर्यावरण संरक्षण कीे मुहिम का हिस्सा बने। पर्यावरण के लिए हमारा छोटा प्रयास बड़ा सकारात्मक बदलाव कर सकता है। हम केवल अपनी छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर नई शुरूआत कर सकते हैं जैसे कि पानी व बिजली की बर्बादी को रोककर तथा अपने आसपास के वातावरण का साफ सुथरा रखकर।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रो. गीता रावत व डॉ. दीपक सोम के दिशा निर्देशन में एनएसएस विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। रैली में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी लोगों से इस मुहिम में जुड़ने का आह्वान किया।

इस मौके पर स्कूल ऑफ बेसिक व एप्लाइड सांइस द्वारा पर्यावरण की थीम पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अरुण कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रो. अरुण कुमार, प्रो. प्रियंका बनकोटी, आईक्यूएसी निदेशक डॉ. सुमन बिज, प्रो. कुमुद सकलानी, प्रो. सरस्वती काला, डॉ. सौरभ गुलेरी, डॉ. प्रिया पांडे, डॉ. पूजा जैन व सभी संकायाध्यक्षों के साथ संबंधित स्कूलों के सभी डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण और छात्र मौजूद रहे।

Previous Post

शर्मनाक: यहां विधवा महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म। जान से मारने की धमकी..

Next Post

भंडाफोड़: राजधानी में यहां चल रहा था स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार। 13 लड़कियां गिरफ्तार..

Next Post
भंडाफोड़: राजधानी में यहां चल रहा था स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार। 13 लड़कियां गिरफ्तार..

भंडाफोड़: राजधानी में यहां चल रहा था स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार। 13 लड़कियां गिरफ्तार..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

मा0 मुख्यमंत्री के पगचिन्ह पर डीएम जनदर्शन, जन का बढता अटूट विश्वास

मा0 मुख्यमंत्री के पगचिन्ह पर डीएम जनदर्शन, जन का बढता अटूट विश्वास

11 months ago
राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर सरकार का बड़ा फैसला अब यह गांव बनेगा उत्तराखंड का पहला मॉडल पर्यटन गांव।

राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर सरकार का बड़ा फैसला अब यह गांव बनेगा उत्तराखंड का पहला मॉडल पर्यटन गांव।

2 years ago
बड़ी खबर: थाईलैंड में मौजूद जिला पंचायत सदस्य ने भर्ती घोटाला में अपनी संलिप्तता को नकारा

बड़ी खबर: देखे नकल माफिया जिला पंचायत सदस्य की विदेशों में मौज करने वाली वायरल वीडियो

4 years ago

Success Is a Choice – What Are You Going to Do?

11 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/04/xnxn.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर
  • बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर
  • NEET UG 2026 घोटाले पर कांग्रेस का बड़ा हमला, धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी की मांग

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

उत्तराखंड में यहां पति को थी स्मैक की लत, पत्नी बनी तस्कर

May 15, 2026
बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

बिग ब्रेकिंग : पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी उछाल, देखें कितना पड़ा आपकी जेब पर असर

May 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.