Friday, November 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: परोपकार सबसे बड़ा व सबसे सच्चा धर्म: श्रीमंहत देवेंद्र दास जी महाराज

बड़ी खबर: परोपकार सबसे बड़ा व सबसे सच्चा धर्म: श्रीमंहत देवेंद्र दास जी महाराज
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: परोपकार सबसे बड़ा व सबसे सच्चा धर्म: श्रीमंहत देवेंद्र दास जी महाराज

  • श्री दरबार साहिब परिसर में श्री महाराज जी ने किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ
  • श्री महाकाल सेवा समिति (रजि ) द्वारा रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्तदान

देहरादून: विश्व रक्तदाता दिवस ( डॉ० कार्ल लैंडस्टीनर के जन्म दिवस 14 जून) के उपलक्ष में श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा, जिला यूथ रेडक्रास कमेटी के संयुक्त तत्वावधान तथा श्री महन्त इंद्रेश हाॅस्पिटल ब्लड बैंक के सहयोग से श्री गुरु रामराय झण्डा साहिब के प्रांगण में रक्तदान शिविर, विचार गोष्ठी तथा रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर में युवा पुरुष एवं महिला रक्तदाताओं द्वारा कुल 105 यूनिट रक्तदान किया गया।

Related posts

बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

November 13, 2026
बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट

बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट

November 13, 2026

शिविर का उद्घाटन मुख्य संरक्षक श्री गुरु राम राय शिक्षा एवं चिकित्सा मिशन के प्रमुख श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज द्वारा ज्योत प्रज्वलित कर हुआ, विशिष्ट अतिथियों में मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, लाल चंद शर्मा, शिवा वर्मा, पंकज मैसन, मोन्टी कोहली, भारतीय रेडक्रास सोसायटी , देहरादून के चेयरमैन डॉ० एम एस अंसारी , जिला यूथ रेडक्रास कमेटी के चेयरमैन श्री अनिल वर्मा , श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष श्री रोशन राणा, मेजर प्रेमलता वर्मा , पुष्पा भल्ला, रजनी राणा, महन्त इंद्रेश ब्लड बैंक के कोआर्डिनेटर श्री अमित चंद्रा उपस्थित रहे

श्री महन्त देवेन्द्र दास जी ने कहा कि परोपकार सबसे सच्चा धर्म है। इसीलिए कहा गया है कि परहित सरस धर्म नहीं भाई। साथ ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य मानव जीवन की प्रगति के आधार हैं। इसी उद्देश्य को लेकर श्री गुरु रामराय दरबार साहिब मिशन शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी अग्रणी सेवाऐं प्रदान कर रहा है। जहां तक प्रश्न रक्तदान शिविरों के आयोजन का है, श्रीमहाकाल सेवा समिति द्वारा प्रत्येक तीन माह के अंतराल पर यह 14 वां रक्तदान शिविर श्री महन्त इंद्रेश हाॅस्पिटल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया जाना विशेष रूप से प्रशंसनीय सेवा कार्य है ।

रक्तदाता सम्मान समारोह के अंतर्गत मुख्य अतिथि श्री महन्त देवेन्द्र दास जी महाराज ने रक्तदान के क्षेत्र में अब तक 141 बार रक्तदान कर चुके शिरोमणि अनिल व राहुल कपुर, सचिन आनंद, राजीव सच्रर, पुनीत जैन और कई रक्तदाताओ द्वारा रक्तदान किया गया…………. को ” डाॅ० कार्ल लैण्डस्टीनर रक्तदाता भूषण अवॉर्ड “प्रदान करके सम्मानित सम्मानित किया।

विशिष्ट अतिथि भारतीय रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन डॉ० एम एस अंसारी ने कहा कि रक्तदान जीवनदान का ही पर्याय है। प्रतिदिन दुर्घटनाओं अथवा शल्य चिकित्सा हेतु बड़ी मात्रा में रक्त की आवश्यकता होती है अतः प्रत्येक युवा को प्रत्येक तीन माह में स्वेच्छापूर्वक रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

बतौर मुख्य वक्ता व अबतक 141 से अधिक बार रक्तदान कर चुके रक्तदाता शिरोमणि अवार्ड सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पुरस्कार प्राप्त यूथ रेडक्रास कमेटी के चेयरमैन अनिल वर्मा ने कहा कि हमारा थोड़ा सा रक्त और थोड़ा सा वक्त यदि किसी मृतप्राय व्यक्ति को जीवनदान देकर उसकी व उसके परिवार की खुशियां लौटा सकता है , तो हमें ऐसा पुनीत कार्य अवश्य करना चाहिए।

श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष श्री रोशन राणा ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा , जैसा कि विदित ही है कि रक्त न तो फैक्ट्रियों में बनाया जा सकता है न ही किसी जानवर का रक्त मनुष्य को चढ़ाया जा सकता है। साथ ही रक्त को ज्यादा दिनों तक स्टोर करके भी नहीं रखा जा सकता। अतः ब्लड बैंकों में रक्त की आवश्यकता लगातार बनी रहती है। इसी उद्देश्य की पूर्ति को दृष्टिगत रखते हुए हमारी सेवा समिति प्रत्येक तीन माह के अंतराल पर लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन करती है।

इसमें परम श्रद्धेय श्री महंत देवेंद्र दास महाराज जी , मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, श्री लाल चंद शर्मा जी, शिवा वर्मा, बजरंग दल से श्री विकास वर्मा जी अपनी टीम के साथ ,श्रीमहंत इंद्रेश ब्लड बैंक के समन्वयक श्री अमित चन्द्रा व टीम का साथ सफल संचालन हेतु डॉ० नितिन अग्रवाल, डॉ० पुनीत जैन कृतिका राणा , अनुष्का राणा, हेमराज अरोड़ा,आलोक जैन, पुनीत जैन, राकेश आनंद, सचिन आनंद,, सचिन जैन, राहुल माटा, सागर खरबंदा, संजीव गुप्ता ,बी के शर्मा, रविंद्र , वैभव,तथा अक्षत नागलिया का विशेष योगदान रहा।

Previous Post

बड़ी खबर: SDRF ने चीला शक्ति नहर में डूब रहे 4 युवकों का रेस्क्यू किया। एक लापता, देखें वीडियो..

Next Post

Weather update: ऐसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम। पढ़े मौसम की ताज़ा अपडेट…

Next Post
Weather update: ऐसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम। पढ़े मौसम की ताज़ा अपडेट…

Weather update: ऐसा रहेगा उत्तराखंड में मौसम। पढ़े मौसम की ताज़ा अपडेट...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

जबरन घर में घुसकर किया महिला से दुष्कर्म उसके बाद छोड़ दिया अधमरा

शर्मनाक: प्रेम प्रसंग बना खौफनाक वारदात की वजह, पांच दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप

1 year ago
बिग ब्रेकिंग: पैसिफिक गोल्फ और जेपी ग्रुप की 17.2 हेक्टेयर भूमि सरकार के नाम चढ़ाई

बिग ब्रेकिंग: पैसिफिक गोल्फ और जेपी ग्रुप की 17.2 हेक्टेयर भूमि सरकार के नाम चढ़ाई

2 years ago
घोटाला : सहकारी भर्ती घोटाले में जांच कमेठी गठित।

घोटाला : सहकारी भर्ती घोटाले में जांच कमेठी गठित।

5 years ago
JOB ALART: CISF में निकली कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां।यहां से करें आवेदन

JOB ALART: CISF में निकली कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां।यहां से करें आवेदन

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल
  • बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट
  • उत्तराखंड में जरूरतमंद बच्चों को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये! 1 दिसंबर से शुरू हो सकती है मुख्यमंत्री बाल सानिध्य योजना

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

बाबा केदार की डोली पहुंची ऊखीमठ! फूलों की वर्षा और जयकारों से गूंज उठा श्री ओंकारेश्वर मंदिर, भक्तिमय हुआ पूरा माहौल

November 13, 2026
बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट

बदरीनाथ धाम में शीतकालीन बंद हुए आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट, 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे भगवान बदरीविशाल के कपाट

November 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.