Saturday, August 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home मौसम

आफत की बारिश: उत्तराखंड में बारिश का कहर, कहीं रास्ते हुए बंद, तो कहीं गाडियां तैरने लगी अगले चार दिन राहत नहीं..

आफत की बारिश: उत्तराखंड में बारिश का कहर, कहीं रास्ते हुए बंद, तो कहीं गाडियां तैरने लगी अगले चार दिन राहत नहीं..
0
SHARES
189
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
मौसम अलर्ट : 12 जिलों में बाढ़ का खतरा, शासन,प्रशासन अलर्ट मोड पर

मौसम अलर्ट : 12 जिलों में बाढ़ का खतरा, शासन,प्रशासन अलर्ट मोड पर

August 11, 2026

आफत की बारिश: उत्तराखंड में बारिश का कहर, कहीं रास्ते हुए बंद, तो कहीं गाडियां तैरने लगी अगले चार दिन राहत नहीं..

उत्तराखंड: उत्तराखंड में पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग की ओर से संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कों और राजमार्ग के अवरुद्ध होने की आशंका भी जताई गई है। मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 26 जून को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और कई दौर की बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 27 और 28 जून को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश का येलो अलर्ट है। 29 जून को भी प्रदेश भर में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देने के साथ ही मौसम बदल गया है। सूबे के कई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन के कारण सड़कें बंद हो गई हैं, जबकि गंगा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।

जगह-जगह भारी बारिश आफत लेकर आई है। कई मार्ग बंद होने से आवाजाही मुश्किल हो गई है, तो कहीं नदियों का जलस्तर बढ़ने से नुकसान की तस्वीरें सामने आई है। सुबह से जारी भारी बारिश के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित भी हुआ। जिस कारण एयरपोर्ट पर इंडिगो की पहली फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई।

शनिवार रात से जारी बारिश के चलते हरिद्वार शहर और देहात के कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। कनखल में नहर और नाले का पानी घरों में ओवरफ्लो होकर घुसा। कई लोगों के घरों के सामान खराब हो गया। लाटोवाली में भी नाले चोक होने से कालोनी की सड़क जलमग्न हो गई।

ज्वालापुर में मेन बाजार सहित कई इलाकों में दो से तीन फुट पानी भर गया। गलियों में खड़े कई वाहन पानी में डूबे गए। ऋषिकुल के पास बारिश के चलते एक पुराने मकान की दीवार ढह गई। मकान बहने की आशंका के चलते परिवार ने पड़ोस के घर में आसरा लिया। जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन विभाग और तहसील प्रशासन को अलर्ट होने के लिए निर्देश दिए। बाढ़ संभावित इलाकों पर नजर रखी जा रही है। आपदा प्रबंधन विभाग बारिश से हुए नुकसान का जायजा ले रहा है।

रुद्रप्रयाग
जिले में भारी बारिश की वजह से तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केदारनाथ यात्रा एक बार फिर रोक दी गई है। यात्रियों को सोनप्रयाग और गौरीकुंड से आगे नहीं भेजा जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सूबे में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

सूबे में भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ मोटर मार्ग पर रविवार को एक वाहन के भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के मलबे की चपेट में आने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा सोनप्रयाग के पास शटल पुल से करीब एक किलोमीटर पहले गौरीकुंड जाने वाले मोटर मार्ग पर तब हुआ जब व्यक्ति अपने वाहन में बैठा था। पहाड़ी से अचानक हुए भूस्खलन के कारण मलबे में दबकर उसकी मौत हो गई।

एक अन्य घटना में, उत्तरकाशी जिले की पुरोला तहसील के कंडियाल गांव में बिजली गिरने से खेत में रोपाई कर रहे एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

सीएम ने अधिकारी-कर्मचारियों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बारिश से हुए नुकसान के बारे में भी जानकारी ली। धामी ने अधिकारियों को उन जिलों के साथ लगातार संवाद और समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया, जहां अत्यधिक बारिश हो रही है। सूबे में आगे भी भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है। इसे देखते हुए सीएम ने जिला अधिकारियों से आपदा राहत एवं बचाव कार्यों के लिए हमेशा अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। पुलिस एवं राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों की भी पर्याप्त व्यवस्था रखने को कहा है ताकि आपात स्थितियों से समय रहते निपटा जा सके। 

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक जिले में पर्याप्त मात्रा में रैन बसेरों और राहत सामग्री की व्यवस्था करने को कहा, ताकि बारिश के कारण घर छोड़ने वाले लोगों को असुविधा न हो।

धामी ने कहा कि जलभराव की स्थिति में पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए और आपदा की दृष्टि से संवेदनशील जगहों पर पहले से जेसीबी मशीन तैनात की जाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी बारिश के मद्देनजर उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित चारों धाम की वर्तमान स्थिति की भी जानकारी ली। सीएम ने केदारनाथ धाम का ऑनलाइन अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे मौसम की अद्यतन जानकारी लेकर ही यात्रा करें। उन्होंने कहा कि मैं श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि यदि मौसम ज्यादा खराब हो तो वे अपनी यात्रा को रोक दें और मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार ही चलें।

Previous Post

बड़ी खबर: यहां स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा। सेक्स रैकेट का पर्दाफाश..

Next Post

दुखद: सड़क हादसे में बुझ गया घर का इकलौता चिराग। दोस्त की हालत गंभीर..

Next Post
दुखद: सड़क हादसे में बुझ गया घर का इकलौता चिराग। दोस्त की हालत गंभीर..

दुखद: सड़क हादसे में बुझ गया घर का इकलौता चिराग। दोस्त की हालत गंभीर..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

प्रदेश में पीआरडी स्वयंसेवकों को मिलेगा साल में 12 दिन का मानदेय सहित अवकाश

प्रदेश में पीआरडी स्वयंसेवकों को मिलेगा साल में 12 दिन का मानदेय सहित अवकाश

11 months ago
कोटद्वार के इस सील मार्ग को खोलने के मिले आदेश

कोटद्वार के इस सील मार्ग को खोलने के मिले आदेश

6 years ago
बड़ी खबर: 13 जून को लेंगे सीएम धामी शपथ,भव्य होगा विधानसभा कार्यक्रम।

जानिए सीएम धामी ने किन किन मंत्रियों को दिया जिलों का प्रभार

4 years ago
उत्तराखंड में कोऑपरेटिव चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, दूर हुआ फंसा पेंच, पढ़ें पूरी खबर – COOPERATIVE ELECTIONS UPDATE

उत्तराखंड में कोऑपरेटिव चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, दूर हुआ फंसा पेंच, पढ़ें पूरी खबर – COOPERATIVE ELECTIONS UPDATE

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून : श्रीदेव सुमन विश्वविधालय की परीक्षा में बड़ा घोटाला, RTI से हुआ खुलासा
  • चमोली टनल हादसा: मलबे में जिंदगी की जंग, गहरे पानी के बीच रेस्क्यू जारी; सामने आई घायल, लापता और मृतकों की पूरी लिस्ट
  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

देहरादून : श्रीदेव सुमन विश्वविधालय की परीक्षा में बड़ा घोटाला, RTI से हुआ खुलासा

देहरादून : श्रीदेव सुमन विश्वविधालय की परीक्षा में बड़ा घोटाला, RTI से हुआ खुलासा

August 15, 2026
चमोली टनल हादसा: मलबे में जिंदगी की जंग, गहरे पानी के बीच रेस्क्यू जारी; सामने आई घायल, लापता और मृतकों की पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसा: मलबे में जिंदगी की जंग, गहरे पानी के बीच रेस्क्यू जारी; सामने आई घायल, लापता और मृतकों की पूरी लिस्ट

August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.