Saturday, November 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home शिक्षा

गुड न्यूज: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क पढ़ाई के लिए एडमिशन का एक और मौका, कैसे करें आवेदन और कब से होंगे एडमिशन..

गुड न्यूज: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क पढ़ाई के लिए एडमिशन का एक और मौका, कैसे करें आवेदन और कब से होंगे एडमिशन..
0
SHARES
367
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गुड न्यूज: प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क पढ़ाई के लिए एडमिशन का एक और मौका, कैसे करें आवेदन और कब से होंगे एडमिशन..

 

Related posts

गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक

गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक

September 30, 2026
देर रात दून यूनिवर्सिटी में गुस्साए छात्रों ने किया कुलपति के आवास का घेराव, जानें क्या है वजह

देर रात दून यूनिवर्सिटी में गुस्साए छात्रों ने किया कुलपति के आवास का घेराव, जानें क्या है वजह

September 29, 2026

देहरादून: शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 12 (1) (c) के अन्तर्गत अकादमिक वर्ष 2023-24 हेतु निजी विद्यालयों में अपवंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों के सापेक्ष दिनांक 08 जून 2023 को राज्य स्तर पर प्रथम चरण की लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न की गई। राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा जारी समय सारणी के अन्तर्गत दिनांक 05 जुलाई, 2023 तक निजी विद्यालय द्वारा प्रवेशित बच्चों की सूची इससे सम्बन्धित पोर्टल पर अनिवार्यतः अपलोड की जानी थी। इसी क्रम में संज्ञान में लाना है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम की धारा 12 (1) (c) के अन्तर्गत अकादमिक सत्र 2023-24 हेतु निजी विद्यालयों में कुल 34230 आरक्षित सीटों के सापेक्ष निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत 25325 छात्रों द्वारा आवेदन किया गया जिसमें से 20834 सही पाए गए तथा लॉटरी के आधार पर 17065 छात्रों को वांछित विद्यालय ही आवंटित हो पाए। इस प्रकार निजी विद्यालयों में लगभग 50 प्रतिशत सीटें रिक्त रह गई।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत बार-बार प्रचार प्रसार किये जाने के बाद भी सीटें रिक्त रहने एवं इस सम्बन्ध में कुछ अभिभावकों द्वारा पुनः प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ किए जाने के अनुरोध को देखते हुए छात्र हित में बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश हेतु एक और अवसर प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। निजी विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश से सम्बन्धित द्वितीय चरण निम्नलिखित बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए सम्पादित किया जाएगा।

1. इस चक्र की प्रवेश प्रक्रिया हेतु पूर्व में अकादमिक सत्र 2023- 24 के प्रथम चरण हेतु पंजीकृत निजी विद्यालयों को पुनः पंजीकरण कराने की आवश्यकता नही है। पोर्टल द्वारा स्वतः ही पंजीकृत निजी विद्यालयों में शेष रह गई सीटों की गणना करते हुए द्वितीय चरण के अन्तर्गत प्रवेश हेतु सीटें प्रदर्शित की जाएंगी। यदि किसी पूर्व पंजीकृत विद्यालय द्वारा पोर्टल पर कोई संशोधन किया जाना है तो तत्सम्बन्ध में सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से पोर्टल प्रभारी इण्डस एक्सन संस्था को दिनांक 20 जुलाई, 2023 तक पत्र प्रेषित किया जाना होगा।

2. प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए जो विद्यालय पूर्व में अपना पंजीकरण नहीं करा पाए थे वे इस चरण हेतु पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। सम्बन्धित विकासखण्ड के खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा पूर्व की भाँति नये पंजीकृत विद्यालयों का सत्यापन किया जाना होगा।

3. इस कार्यालय के पत्रांक- रा.प.का. / 769 / RTE-12(1)(c)- Adm. / 2023-24 दिनांक 26 जून, 2023 के द्वारा अवगत कराया गया था कि राज्य के 958 निजी विद्यालयों द्वारा पोर्टल पर पंजीकरण नहीं किया गया है। अतः सभी जनपद आर०टी०ई० पोर्टल पर अपने से सम्बन्धित समस्त निजी विद्यालयों (अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को छोड़कर) का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें।

4. जिन छात्रों का अकादमिक सत्र 2023-24 के प्रथम चरण के अन्तर्गत लॉटरी के माध्यम से निजी विद्यालयों में चयन हो गया है, जनपद यह सुनिश्चित करें कि ऐसे छात्र पुनः आवेदन न करें।

5. जिन छात्रों द्वारा अकादमिक सत्र 2023-24 के प्रथम चरण के अन्तर्गत आवेदन किया गया था परन्तु उनके आवेदन पत्र / दस्तावेज / प्रमाण पत्र में त्रुटि परिलक्षित होने के फलस्वरूप निरस्त कर दिए गए वे अपने आवेदन पत्र की त्रुटि को दूर कर सकते हैं। छात्रों को अपनी त्रुटि सुधारने हेतु इस चरण के अन्तर्गत अवसर प्रदान किया जाएगा। साथ ही उक्त छात्र पोर्टल पर अपने पूर्व आवेदन पत्र पर ही इस चरण हेतु उपलब्ध विद्यालयों के आलोक में अपने नवीन विकल्प भर सकेगें।

6 ऐसे छात्र जिनके आवेदन पत्र सही पाए गए परन्तु वे लॉटरी में चयनित नहीं हुए हैं को पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे छात्र भी पोर्टल पर अपने पूर्व आवेदन पत्र पर ही इस चरण हेतु उपलब्ध विद्यालयों के आलोक में अपने नवीन विकल्प भर सकेगें।

7. जनपदों द्वारा अभिभावकों हेतु प्रवेश प्रक्रिया से सम्बन्धित किसी भी जानकारी एवं समस्या के समाधान हेतु विज्ञप्ति में हेल्पलाइन नम्बर 01140845192 का उल्लेख अवश्य किया जाए।

Previous Post

JOB’S UPDATE: UPSSSC ने खोला नौकरी का पिटारा। कृषि विभाग में 3466 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Next Post

बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट की बैठक संपन्न। पढ़िए कैबिनेट के महत्त्वपूर्ण फैसले..

Next Post
बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट की बैठक संपन्न। पढ़िए कैबिनेट के महत्त्वपूर्ण फैसले..

बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट की बैठक संपन्न। पढ़िए कैबिनेट के महत्त्वपूर्ण फैसले..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

हादसा:  गहरी खाई में समाया टेंपो ट्रैवलर, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसा: गहरी खाई में समाया टेंपो ट्रैवलर, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

1 year ago
उत्तराखंड: फर्जी रसीदें देकर बांट दिए घर, पीएम आवास योजना में 22 लाख की ठगी

उत्तराखंड: फर्जी रसीदें देकर बांट दिए घर, पीएम आवास योजना में 22 लाख की ठगी

2 years ago
बड़ी खबर: ।दूनवासियों को राहत, अब लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने के लिए नहीं लगानी होगी हरिद्वार की दौड़

बड़ी खबर: ।दूनवासियों को राहत, अब लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने के लिए नहीं लगानी होगी हरिद्वार की दौड़

2 years ago
अनिता ममगई के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का बेहद गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।

अनिता ममगई के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का बेहद गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती
  • 8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी
  • गौचर मेले का भव्य आगाज! CM धामी ने किया 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

November 14, 2026
8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

November 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.