Wednesday, September 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home क्राइम

बिग ब्रेकिंग: नामी स्कूल की टीचर कर रही थी ड्रग तस्करी, ऐसे आई पुलिस की पकड़ में..

बिग ब्रेकिंग: नामी स्कूल की टीचर कर रही थी ड्रग तस्करी, ऐसे आई पुलिस की पकड़ में..
0
SHARES
1.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिग ब्रेकिंग: नामी स्कूल की टीचर कर रही थी ड्रग तस्करी, ऐसे आई पुलिस की पकड़ में..

 

Related posts

सुहागरत पर दुल्हन ने कर दिया  कांड, परिवार सदमे में

सुहागरत पर दुल्हन ने कर दिया कांड, परिवार सदमे में

September 25, 2026
उत्तराखंड में यहां होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, लोग बुल्डोजर होटल के बाहर लेकर पहुंचे

उत्तराखंड में यहां होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, लोग बुल्डोजर होटल के बाहर लेकर पहुंचे

September 2, 2026

देहरादून: यदि टीचर ही ड्रग तस्करी करने लग जाएं तो वह भोले-भाले बच्चों को आसानी से अपना शिकार बना सकते हैं। दून में भी ऐसा ही एक प्रकरण सामने आया है, जिसमें एक नामी स्कूल की टीचर रही 25 साल की महिला कोकीन तस्करी कर रही थी। वह मादक पदार्थों की सप्लाई दून के शिक्षण संस्थानों के छात्रों और बड़ी पार्टियों में कर रही थी। उसके तार अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरोह ‘कोबरा’ की एक विदेशी महिला पैडलर से जुड़े थे। इस गिरोह के लिए वह कमीशन लेकर अपने पति के साथ नशे का अवैध धंधा चला रही थी। पुलिस ने उसके कब्जे से 16.35 ग्राम अवैध कोकीन तथा 63 हजार 500 रुपये बरामद किए हैं।

मंगलवार को पत्रकारों से रूबरू वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को साकार करने के लिए पुलिस दिन-रात अभियान चला रही है। इसी क्रम में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत संपूर्ण जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग के दौरान थाना राजपुर पुलिस ने दिनांक 02.03.2024 को पैसिफिक हिल्स मसूरी रोड के पास से कोबरा गैंग की शातिर विदेशी महिला तस्कर सहित महिला टीचर व उसके पति को अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया। जिनकी तलाशी लेने पर अभियुक्तों के पास से 16.35 ग्राम अवैध कोकीन बरामद हुई। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना राजपुर पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 /27/ 29 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में सामने आई टीचर की नशा तस्करी की कहानी

पूछताछ में अभियुक्ता SANYU DIANAH (सान्यू डियाना) ने बताया गया कि वह युगांडा देश की नागरिक है तथा वर्तमान में बिजनेस वीजा पर जनवरी में भारत आई है। वह कोबरा गैंग की सक्रिय सदस्य है, उसके द्वारा डिमांड के हिसाब से दिल्ली से कोकिन को देश के अलग-2 हिस्सों में अपने एजेंट्स व पैडलर्स को सप्लाई किया जाता है। देहरादून में भी अभियुक्ता की डिमांड पर अभियुक्त सारथी साहनी व उसकी पत्नी रितिका साहनी को कोकिन सप्लाई करने आई थी।

दूसरी तरफ गिरफ्तार अन्य अभियुक्त सारथी साहनी ने पूछताछ में बताया गया कि वह वर्तमान में एक निजी कंपनी में मार्केटिंग हेड है तथा दिल्ली व अन्य जगहो से अपने संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोकीन मंगवाता है। जिसे वह अपनी पत्नी, जो एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पूर्व अध्यापिका थीं, के साथ देहरादून में आयोजित होने वाली बड़ी-बड़ी पार्टियों में डिमांड के हिसाब से सप्लाई करता है। साथ ही विभिन्न शिक्षण सस्थानों में अध्यनरत छात्रों को अपनी पत्नी के माध्यम से मादक पदार्थो की सप्लाई करवाता है। चूंकि उसकी पत्नी पूर्व में अध्यापिका थी, इसलिए कोई उन पर आसानी से शक नही करता है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

1- SANYU DIANAH W/O GERSHOM TULYAGYENDA R/O UGANDA COUNTRY हाल निवासी विकासपुरी दिल्ली उम्र 35 वर्ष।

2-सारथी साहनी पुत्र स्वर्गीय सुनील साहनी निवासी प्रीतम रोड थाना डालनवाला देहरादून उम्र 32 वर्ष।

3-रितिका साहनी पत्नी सारथी साहनी निवासी प्रीतम रोड थाना डालनवाला देहरादून उम्र 25 वर्ष।

बरामदगी

1- 16.35 ग्राम अवैध कोकीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 02 लाख रुपये )

2- 63500 रुपये नगद

3- बैट्री युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू

4- फाबियो कार संख्या: यूके-07-एक्स-0707

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

1- उनि. पीडी भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर

2- उनि. सुमेर सिंह व.उ.नि. थाना राजपुर

3- उ.नि. विकेंद्र कुमार चौकी प्रभारी जाखन थाना राजपुर

4- उ.नि. प्रवेश रावत

5- म.उ.नि. भावना

6- कां.सुशील, कां. विशाल, कां. अमित भट्ट

7-हेड कां. चालक महावीर

राजपुर पुलिस ने पहले भी कोबरा गैंग के सदस्य पकड़े

पूर्व में दिनांक 06-02-2024 को थाना राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के 03 नशा तस्करों (1) सरोवर कुमार (2) तनिष्क (3) प्रिंस राज को 3.30 ग्राम अवैध कोकिन तथा 38.45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था।

Previous Post

बड़ी खबर: लाखों की ज्वैलरी पर हाथ साफ करने वाली महिला को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार..

Next Post

बिग ब्रेकिंग: नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के 11 वें मुख्यमंत्री..

Next Post
बिग ब्रेकिंग: नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के 11 वें मुख्यमंत्री..

बिग ब्रेकिंग: नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के 11 वें मुख्यमंत्री..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

दुखद : डेढ़ वर्ष की बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला, परिजनों में पसरा मातम

दुखद : डेढ़ वर्ष की बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला, परिजनों में पसरा मातम

8 months ago
पहल: मित्र पुलिस की अनोखी पहल दूल्हा दुल्हन को मास्क पहनाया

पहल: मित्र पुलिस की अनोखी पहल दूल्हा दुल्हन को मास्क पहनाया

5 years ago
सृष्टि कंडारी के पति और ननद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सृष्टि कंडारी के पति और ननद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 months ago
UKPSC Bharti 2022: पांच मार्च को होगी कनिष्ठ सहायक परीक्षा, जारी किया एडमिट कार्ड; यहां से करें डाउनलोड

UKPSC Bharti 2022: पांच मार्च को होगी कनिष्ठ सहायक परीक्षा, जारी किया एडमिट कार्ड; यहां से करें डाउनलोड

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक
  • कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी
  • उत्तराखंड में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की बेरहमी से हत्या

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक

गजब : उत्तराखंड में स्कूल के छात्रों के साथ शराब पीती में पकड़ा गया अतिथि शिक्षक

September 30, 2026
कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी

कल से बदल जाएगा उत्तराखंड के स्कूलों का टाइम, देखें नई समय सारणी

September 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.