Wednesday, September 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

उत्तराखंड में यहां होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, लोग बुल्डोजर होटल के बाहर लेकर पहुंचे

उत्तराखंड में यहां होटल में नाबालिग से दुष्कर्म, लोग बुल्डोजर होटल के बाहर लेकर पहुंचे
0
SHARES
332
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ऋषिकेश : ऋषिकेश के पुराना रेलवे रोड स्थित होटल गंगा इन में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना के बाद मंगलवार को गुस्साई भीड़ ने होटल में पथराव और तोड़फोड़ की। कुछ लोग बुलडोजर लेकर होटल के बाहर पहुंचे और उसे गिराने या सील करने की मांग करने लगे। करीब दो घंटे तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत किया। तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में जिला कारागार, देहरादून भेज दिए गए हैं। पुलिस ने होटल के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी है।

घटना की पृष्ठभूमि और होटल की लापरवाही

शनिवार को होटल गंगा इन में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना घटी थी। पुलिस जांच में होटल प्रबंधन की गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। होटल ने नाबालिग को बिना उचित पहचान पत्र और आवश्यक रजिस्टर प्रविष्टि के कमरा दे दिया। पुलिस ने जब होटल के रजिस्टर खंगाले तो पहले भी अधूरे दस्तावेजों के आधार पर कमरे दिए जाने के सबूत मिले।

Related posts

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

September 7, 2026
चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका,दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका,दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

September 3, 2026

पीड़िता को होटल से बाहर ले जाने के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए। होटल प्रबंधन अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास करता रहा। अगर होटल प्रशासन सतर्क रहता तो आरोपितों को पहले ही रोका जा सकता था। ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट ने बताया कि सराय एक्ट के तहत उप जिलाधिकारी को लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेज दी गई है।

भीड़ का गुस्सा और तोड़फोड़

मंगलवार को पीड़िता के स्वजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग होटल के बाहर जमा हो गए। गुस्साई भीड़ ने होटल के फ्रंट शीशों पर पथराव कर तोड़ दिए। अंदर घुसकर भी तोड़फोड़ की गई। होटल संचालन से जुड़ी एक महिला और भीड़ में शामिल महिलाओं के बीच कहासुनी हुई, जो मारपीट में बदल गई। पुलिस ने महिला को गाड़ी में बैठाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया। इसके बाद होटल के शटर बंद कर दिए गए।

भीड़ में शामिल कुछ लोग बुलडोजर लेकर होटल के बाहर पहुंच गए। वे होटल को तुरंत गिराने या सील करने की मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और लाइसेंस रद्द करने का आश्वासन देकर लोगों को वहां से हटाया।

आरोपियों की गिरफ्तारी और अदालती कार्रवाई

पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर विशेष पॉक्सो न्यायालय में पेश किया। अदालत ने तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार, देहरादून भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक यशपाल बिष्ट, वरिष्ठ उप निरीक्षक नवीन जोशी, उप निरीक्षक विकसित पंवार, राजकुमार, निखलेश बिष्ट, महिला उप निरीक्षक ज्योति शर्मा, हेड कांस्टेबल संदीप राठी, कांस्टेबल तेज सिंह, अभिषेक और हिमांशु शामिल रहे।

पुलिस और प्रशासन की आगे की कार्रवाई

पुलिस ने स्पष्ट किया कि होटल में हर स्तर पर लापरवाही बरती गई। लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि ऐसे मामलों में होटल प्रबंधन की जवाबदेही तय हो। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और होटलों में सख्त नियमों के पालन की मांग की है।

Previous Post

त्योहार में मिठाई के नाम पर जहर बेच रहे दुकानदार, कहीं मिले मिठाईयों में कीड़े मकोड़े, तो कही गंदे टीन में भरे रसगुल्ले

Next Post

चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका,दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

Next Post
चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका,दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका,दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: सीएम अरविंद केजरीवाल को शाशर्त मिली अंतरिम जमानत, इस दिन करना होगा सरेंडर..

बड़ी खबर: सीएम अरविंद केजरीवाल को शाशर्त मिली अंतरिम जमानत, इस दिन करना होगा सरेंडर..

2 years ago
ब्रेकिंग : इसरो लॉन्च करने वाला है बिकनी  मिशन जानिए क्या है बिकनी मिशन

ब्रेकिंग : इसरो लॉन्च करने वाला है बिकनी मिशन जानिए क्या है बिकनी मिशन

3 years ago
वीडियो: वरिष्ठ पत्रकार नवल खाली और ग्रामीणों ने ली अधिकारी की जमकर क्लास। वीडियो वायरल 

वीडियो: वरिष्ठ पत्रकार नवल खाली और ग्रामीणों ने ली अधिकारी की जमकर क्लास। वीडियो वायरल 

2 years ago
दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार। 2 की मौत 1 घायल

दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार। 2 की मौत 1 घायल

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन
  • उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट
  • चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका,दो नेताओं ने दिया इस्तीफा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

दिल्ली हादसे के बाद उत्तराखंड में प्रशाशन अलर्ट, देहरादून में खाली कराए 7 भवन

September 7, 2026
उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बदला मौसम, पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी, इन जिलों में येलो अलर्ट

September 7, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.