Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग: टिहरी विस्थापितों के मुआवजे की जानकारी छुपाने पर सूचना आयोग सख्त..

बिग ब्रेकिंग: टिहरी विस्थापितों के मुआवजे की जानकारी छुपाने पर सूचना आयोग सख्त..
0
SHARES
78
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

बिग ब्रेकिंग: टिहरी विस्थापितों के मुआवजे की जानकारी छुपाने पर सूचना आयोग सख्त..

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026

 

  • सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने ठोका जुर्माना

 

देहरादून: टिहरी विस्थापितों के पुनर्वास हेतु मुआवजे के संबंध में स्पष्ट जानकारी न देने पर सूचना आयोग ने दो अलग-अलग अपीलों में राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट द्वारा विशेष भूमि अध्यापित कार्यालय एवं अवस्थापना पुर्नवास खंड टिहरी के लोक सूचना अधिकारियों पर ₹40000 का जुर्माना अधिरोपित किया है। आयोग के निर्देश पर लोक सूचना अधिकारी विशेष भूमि अध्यापित कार्यालय टिहरी द्वारा विस्थापितों की मुआवजे के संबंध में अनुरोधकर्ता को एक साल बाद सूचना उपलब्ध कराई गयी।

आयोग ने गैर राजपत्रित अधिकारियों को लोक सूचना अधिकारी नामित किए जाने पर आपत्ति व्यक्त करते हुए जिला अधिकारी टिहरी को शासन एवं आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में राजपत्रित अधिकारियों को ही लोक सूचना अधिकारी नामित किए जाने के निर्देश दिए हैं। एक अन्य प्रकरण भी आयोग ने अवस्थापना पुनर्वास खण्ड टिहरी के अधिशासी अभियंता को सूचना प्रेषित किए जाने के संबंध में भ्रामक तथ्य प्रस्तुत करने पर चेतावनी जारी करते हुए ₹15000 का अर्थ दंड अधिरोपित नई टिहरी के बौराड़ी निवासी विजय सिंह परमार द्वारा दिनांक 09.02.2023 को लोक सूचना अधिकारी विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी नई टिहरी टिहरी गढ़वाल से पुरानी टिहरी शहर स्थित वार्ड संख्या 1 से लेकर वार्ड संख्या 6 तक की विस्थापित परिवारों को भुगतान किए गए भूमि के प्रतिकार के संबंध में सूचना चाही गई थी।

लोक सूचना अधिकारी विशेष भूमि अध्यापित कार्यालय द्वारा सूचना उपलब्ध नहीं कराई गयी। सूचना के लिए प्रथम अपील की गई लेकिन लोक सूचना अधिकारी प्रथम अपील में उपस्थित नहीं हुई। राज्य सूचना आयोग में अभिलार्थी की द्वितीय अपील पर सुनवाई करते हुए राज्य सूचना आयुक्त योगेश भटट ने अपीलार्थी को स्पष्ट सूचना दिए जाने के निर्देश के साथ मूल पंजिकाओं सहित लोक सूचना अधिकारी को तलब किया। अंतिम सुनवाई में अभिलार्थी को संतोषजनक सूचना उपलब्ध कराते हुए राज्य सूचना आयुक्त योगेश भटट ने एक वर्ष तक सूचना न दिए जाने पर ₹25000 का अर्थ दंड आरोपित करते हुए भविष्य में सूचना प्रेषण में कोताही बरतने की चेतावनी दी।

प्रश्नगत प्रकरण में यह भी प्रकाश में आया है कि उपस्थित लोक सूचना अधिकारी राजपत्रित अधिकारी नहीं है। जबकि प्रश्नगत प्रकरण में नामित लोक सूचना अधिकारी, जिलाधिकारी के अन्तर्गत विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी कार्यालय से संबंधित है। उत्तराखण्ड शासन एवं आयोग के स्पष्ट निर्देश है कि विभाग में राजपत्रित अधिकारी ही लोक सूचना अधिकारी नामित होने चाहिए किन्तु उसके बाद भी व्यवस्था सही नहीं बनाई गयी है। अतः जिलाधिकारी, टिहरी को निर्देशित किया जाता है कि उत्तराखण्ड शासन एवं आयोग के निर्देश के क्रम में राजपत्रित को ही लोक सूचना अधिकारी नामित करना सुनिश्चित करें।

एक अन्य प्रकरण में आवेदक सुश्री शिल्पी नेगी को सूचना प्रेषित किये जाले के संबंध में लोक सूचना अधिकारी/अधिशासी अभियंता अवस्थापना पुर्नवास खण्ड टिहरी द्वारा आयोग के समक्ष भ्रामक तथ्य प्रस्तुत किया गया। आयोग के निर्देश पर लोक सूचना अधिकारी/ डी0एस0 नेगी, अवस्थापना पुनर्वास खण्ड, नई टिहरी कार्यालय की डिस्पैच पंजिका एवं स्पष्टीकरण के साथ सुनवाई में उपस्थित हुए। डिस्पैच पंजिका के अवलोकन से स्पष्ट है अपीलार्थी को साधारण डाक से सूचना प्रेषित किए जाने का विवरण आयोग के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत करने के उद्देश्य से बाद में दर्ज किया गया है। पंजिका के अवलोकन से कूटरचित साक्ष्य प्रस्तुत कर आयोग को गुमराह किये जाने की पुष्टि हुई।

सुनवाई के दौरान डिस्पैच पंजिका में की गयी कूटरचना पर लोक सूचना अधिकारी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाये। प्रकरण पर योजनाबद्ध तरीके से अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ कर आयोग के समक्ष कूटरचित साक्ष्य प्रस्तुत करने पर राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट द्वारा धीरेन्द्र सिंह नेगी लोक सूचना अधिकारी, अवस्थापना पुनर्वास खण्ड नई टिहरी पर संतोषजनक न पाते हुए आयोग ने ₹15000 (पन्द्रह हज़ार रूपये) की शास्ति अधिरोपित की गयी। लोक सूचना अधिकारी को धारा 20(2) के अंतर्गत प्रेषित नोटिस इस चेतावनी के साथ वापस लिया जाता है कि भविष्य में साक्ष्यों की कूटरचना किये जाने अथवा आयोग को गुमराह किये जाने पर अधिनियम के अनुसार कार्यवाही संस्तुत की जाएगी।

साभार:- अविकल उत्तराखंड

Previous Post

बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट बैठक कल, इन महत्त्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मुहर..

Next Post

बिग ब्रेकिंग: SSP डा० मंजूनाथ टीसी, आर.आई मनीष शर्मा हुए घायल, ये है मामला..

Next Post
बिग ब्रेकिंग: SSP डा० मंजूनाथ टीसी, आर.आई मनीष शर्मा हुए घायल, ये है मामला..

बिग ब्रेकिंग: SSP डा० मंजूनाथ टीसी, आर.आई मनीष शर्मा हुए घायल, ये है मामला..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग: रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी सपरिवार पहुंचे बद्रीनाथ धाम।

बिग ब्रेकिंग: रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी सपरिवार पहुंचे बद्रीनाथ धाम।

2 years ago
बिग ब्रेकिंग: आज SSP देहरादून ने किए अप निरीक्षकों के तबादले। देखें लिस्ट..

बिग ब्रेकिंग: IPS अधिकारियों के तबादले। देखें लिस्ट….

2 years ago
बिग ब्रेकिंग: यूट्यूबर बॉबी कटारिया पर बड़ी कार्यवाही करने जा रही उत्तराखंड पुलिस,जानिए क्या है वजह।

बिग ब्रेकिंग: यूट्यूबर बॉबी कटारिया पर बड़ी कार्यवाही करने जा रही उत्तराखंड पुलिस,जानिए क्या है वजह।

4 years ago
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा धूमधाम से मनाया गया वल्र्ड फिजियोथेरेपी दिवस

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा धूमधाम से मनाया गया वल्र्ड फिजियोथेरेपी दिवस

7 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.