Tuesday, June 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: बिल्डर मित्तल के घर ED पहुंची, 45 करोड़ डकारने का है मामला

बड़ी खबर: बिल्डर मित्तल के घर ED पहुंची, 45 करोड़ डकारने का है मामला
0
SHARES
207
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: बिल्डर मित्तल के घर ED पहुंची, 45 करोड़ डकारने का है मामला

 

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • पुष्पांजलि इंफ्राटेक के निदेशकों पर ईडी ने दर्ज किया है मनी लॉन्ड्रिंग का मामला
  •  बिल्डर दीपक मित्तल के घर पर ईडी ने चस्पा किया नोटिस।

देहरादून: करीब 90 फ्लैट खरीदारों के 45 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डकार कर बैठे दून के पुष्पांजलि इंफ्राटेक के निदेशक दीपक मित्तल और राखी मित्तल के घर पर ईडी अधिकारी बुधवार को धमक पड़े। दरअसल, फ्लैट खरीदारों की रकम लेकर मित्तल दंपती वर्ष 2020 से ही फरार चल रहे हैं। दोनों के दुबई में होने की जानकारी मिली है। जबकि अन्य निदेशकों के साथ उन पर दून पुलिस व एसटीएफ के साथ ही ईडी ने भी केस दर्ज किया है। मनी लांड्रिंग में ईडी के मामले की सुनवाई स्पेशल जज, पीएमएलए की कोर्ट में चल रही है। इस वाद में मित्तल दंपती को 04 मई 2024 को कोर्ट में तलब किया गया है। हालांकि, मित्तल दंपती के निरंतर फरार चलने के कारण ईडी ने दीपक व राखी मित्तल के हरिद्वार के देवपुरा स्थित आवास पर नोटिस चस्पा किया। साथ ही उनके घर के बाहर ढोल बजाकर कोर्ट के आदेशक की जानकारी मुनादी कर सार्वजनिक की।

फ्लैट खरीदारों के साथ की गई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस में अब तक करीब 09 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।इस घोटाले की अहम कड़ी निदेशक दीपक मित्तल और उसकी पत्नी राखी मित्तल भले ही अभी फरार चल रहे हैं, लेकिन परियोजना के अन्य निदेशक राजपाल वालिया की उत्तराखंड की एसटीएफ और इसके बाद ईडी भी गिरफ्तारी कर चुकी है। इससे पहले राजपाल वालिया की पत्नी शेफाली वालिया को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था, जबकि दीपक मित्तल के पिता अश्वनी मित्तल को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। अब केस की महज एक कड़ी दीपक और राखी की गिरफ़्तारी होनी बाकी है। ये दोनों भगौड़े आरोपित अभी दुबई में बताए जा रहे हैं और पुलिस समेत ईडी व रेरा के साथ लुका-छिपी खेल रहे हैं। ईडी की यह मुनादी इसी क्रम में की गई।

पुष्पांजलि इंफ्राटेक की परियोजना से जुड़ी अहम बातें

-पुष्पांजलि की ऑर्किड पार्क (फेज एक व दो) समेत एमिनेंट हाइट्स परियोजना के 90 के करीब फ्लैट खरीदार कब्जे के लिए चार-पांच साल से मारे-मारे फिर रहे हैं।

-बिल्डर दीपक मित्तल और उसकी पत्नी राखी मित्तल वर्ष 2020 से ही फरार हैं।

-परियोजनाओं का निर्माण वर्ष 2018 से ही बंद चल रहा है और खरीदारों के करीब 45 करोड़ रुपये फंस गए हैं।

-फ्लैट खरीदारों की ओर से रेरा में 64 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं, जबकि पुलिस में नौ मुकदमे पंजीकृत हैं।

-परियोजना के निर्माण के लिए पीएनबी की इंदिरा नगर शाखा से लिया गया 21 करोड़ रुपये का ऋण एनपीए घोषित हो चुका है, हालांकि, खरीदारों के हित को देखते हुए सरफेसी एक्ट के तहत नीलामी पर रेरा की रोक है।

-प्रकरण में मनी लांड्रिंग को देखते हुए ईडी मार्च 2022 में परियोजना व निदेशकों के फ्लैट अटैच कर चुका है।

-रेरा ने फ्लैट खरीदारों की मांग पर अन्य बिल्डर से परियोजना पूर्ण कराने के विकल्प पर विचार किया, लेकिन प्रकरण की पेचीदगी को देखते हुए बात आगे नहीं बढ़ पा रही।

-फ्लैट खरीदारों की परेशानी को देखते हुए अब रेरा ने अन्य बिल्डर से अधूरी परियोजना को पूरा कराने की दिशा में कुछ कदम बढ़ाए हैं।

-रेरा अभी परियोजना को प्रभावी रूप से पूरा कराने की दिशा में एक्ट की धारा 08 का प्रयोग करने की तरफ बढ़ रहा है।

पुष्पांजलि और सहयोगियों के 41 खातों में 205 करोड़ के ट्रांजेक्शन

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 में पुष्पांजलि बिल्डर्स के विरुद्ध कुछ फ्लैट खरीदारों/निवेशकों ने धोखाधड़ी की शिकायत की थी। जिस पर ग्रुप के मालिक दीपक मित्तल, उसकी पत्नी राखी मित्तल और अन्य निदेशक राजपाल वालिया के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया था। बाद में भी लगातार मिली अन्य शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कुल नौ मुकदमे दर्ज किए। इनमें दीपक मित्तल के पिता अश्वनी मित्तल को भी आरोपित बनाया गया था।

सीए, फिल्म निर्माता और बिल्डर भी रडार पर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निवेशकों के करोड़ों हड़पने में पुष्पांजलि ग्रुप के साथ एक चार्टेड अकाउंटेंट, एक फिल्म निर्माता और एक बड़े बिल्डर के भी शामिल होने की जानकारी मिली है। गहन जांच के बाद उक्त पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि दीपक मित्तल और उसकी पत्नी राखी मित्तल के नाम से दुबई में तीन खातों की जानकारी मिली है। हालांकि, इन खातों में अलग-अलग पते दर्ज कराए गए हैं।

Previous Post

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट बैठक संपन्न, इन फैसलों पर लगी मुहर..

Next Post

बिग ब्रेकिंग: शासन ने किए IPS ऑफिसर्स के तबादले, देखिए लिस्ट .

Next Post
बिग ब्रेकिंग: शासन ने किए IPS ऑफिसर्स के तबादले, देखिए लिस्ट .

बिग ब्रेकिंग: शासन ने किए IPS ऑफिसर्स के तबादले, देखिए लिस्ट .

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग जौलीग्रांट ने सुरक्षित मातृत्व दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान

बड़ी खबर: हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग जौलीग्रांट ने सुरक्षित मातृत्व दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान

2 years ago
बड़ी खबर:  चंपावत उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद करण माहरा ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से की जांच की मांग

बड़ी खबर: चंपावत उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद करण माहरा ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से की जांच की मांग

4 years ago
बड़ी खबर: इस जिले के डीएम हुए कोरोना पॉजिटिव

बड़ी खबर: इस जिले के डीएम हुए कोरोना पॉजिटिव

4 years ago
नगर पंचायत द्वारा पाटे गए सरकारी तालाब की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने लिया संज्ञान

नगर पंचायत द्वारा पाटे गए सरकारी तालाब की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने लिया संज्ञान

5 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.