Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

बड़ी खबर: एसआरएचयू जौलीग्रांट के स्टूडेंट्स को मिलेगा पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का साथ

बड़ी खबर: एसआरएचयू जौलीग्रांट के स्टूडेंट्स को मिलेगा पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का साथ
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: एसआरएचयू जौलीग्रांट के स्टूडेंट्स को मिलेगा पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का साथ

 

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026
  • स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट व पीएचडीसीसीआई के बीच एमओयू
  • विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को मिलेगा इसका फायदा, मिलेगी इंडस्ट्री ट्रेनिंग व ग्रोथ
  • 1905 में स्थापित पीएचडी चैम्बर भारत में इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कंसोर्टियम, लाखों उद्योग हैं जुड़े

डोईवाला: स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट के छात्र-छात्राओं को इंडस्ट्री ट्रेनिंग और करियर ग्रोथ में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (पीएचडीसीसीआई) का सहयोग मिलेगा। दोनों संस्थानों के बीच एक विशेष एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के अध्यक्ष डॉ.विजय धस्माना के दिशा-निर्देशन में कुलपति डॉ.राजेंद्र डोभाल की मौजूदगी में कुलसचिव डॉ.मुकेश बिजल्वाण और पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (पीएचडीसीसीआई) के कार्यकारी निदेशक डॉ. रंजीत मेहता ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल ने कहा कि इस एमओयू से पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स की विशेषज्ञता और संसाधनों का लाभ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को मिलेगा। इसके तहत सेमिनार, कार्यशाला और औद्योगिक प्रशिक्षणों के आयोजनों के माध्यम से छात्रों को उद्योग और शैक्षणिक जगत के बीच की दूरी को कम करने के अवसर मिलेंगे।

पीएचडीसीसीआई के कार्यकारी निदेशक डॉ. रंजीत मेहता ने बताया कि पीएचडीसीसीआई पूरे देश में आईपीआर यात्रा आयोजित कर रही है, जिसका उद्देश्य बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस एमओयू के तहत एसआरएचयू में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

एसआरएचयू के महानिदेशक (शैक्षणिक विकास) डॉ.विजेंद्र चौहान ने कहा की इस समझौते के माध्यम से उद्योग जगत भी विश्वविद्यालय के फैकल्टी सदस्यों की विशेषज्ञता का लाभ उठा सकेगा। कुलसचिव डॉ.मुकेश बिजल्वाण ने कहा कि इससे विश्वविद्यालय के शिक्षण और शोध कार्य को भी नई प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम का समन्वय डॉ.अपूर्व त्रिवेदी ने किया। इस अवसर पर डॉ.बिंदु डे, डॉ.संचिता, डॉ.मोहित वर्मा, डॉ.प्रमोद कुमार, डॉ.संजय गुप्ता, डॉ.अजय दुबे, डॉ.गणेश एवं पीएचडीसीसीआई के पदाधिकारी डॉ.जतिंदर सिंह, राजीव घई, हेमंत कोच्चर एवं विशाल काला आदि मौजूद रहे।

एमओयू से ऐसे मिलेगा स्टूडेंट्स को फायदा

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ.अपूर्व त्रिवेदी ने बताया की पीएचडी चैम्बर की स्थापना 1905 में हुई। यह भारत में इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कंसोर्टियम है। इससे लाखों छोटे एवं बड़े जुड़े हुए हैं। इस करार के मध्यम से विश्वविद्यालय के शिक्षक तथा विद्यार्थी पीएचडी चैंबर से जुड़ी विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में उच्च ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते हैं।

एसआरएचयू से जुड़े हैं देश-दुनिया के कई नामी प्रतिष्ठित संस्थान

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के साथ देश-दुनिया के नाम प्रतिष्ठित शैक्षणिक व व्यवसायिक संस्थान जुड़े हैं। इसमें बिजनेस कॉलेज (आईबीसी) डेनमार्क, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) रुडक़ी, ग्लोबल हेल्थ एलायंस (जीएचए) यूनाइडेट किंगडम, लौरिया फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ एपलाइड साइंसेज, जर्मनी की रॉसटॉक यूनिवर्सिटी, उत्तराखंड सरकार के अधीन उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूसैक), हिमाचल प्रदेश पालमपुर में स्थित सीएसआईएर- इंस्टिट्यूट ऑफ हिमालयन बायोरिसोर्स टेक्नोलॉजी, इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (आईएसटीडी) सहित कौशल विकास के क्षेत्र में काम कर रहे लर्न-इट जैसी नामी संस्थान शामिल हैं।

Previous Post

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 2009 के इतिहास की होगी पुनरावृत्ति : राजीव महर्षि

Next Post

बड़ी खबर: प्रियंका जी की रैलियों के बाद उत्तराखंड होगा कोंग्रेसमय : राजीव महर्षि

Next Post
बड़ी खबर: प्रियंका जी की रैलियों के बाद उत्तराखंड होगा कोंग्रेसमय : राजीव महर्षि

बड़ी खबर: प्रियंका जी की रैलियों के बाद उत्तराखंड होगा कोंग्रेसमय : राजीव महर्षि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

तबादले: SSP देहरादून ने किए 6 उपनिरक्षकों के तबादले!देखिए लिस्ट..

तबादले: SSP देहरादून ने किए 6 उपनिरक्षकों के तबादले!देखिए लिस्ट..

3 years ago
बड़ी खबर: टी.बी. के 300 मरीजों को गोद लेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज 

बड़ी खबर: टी.बी. के 300 मरीजों को गोद लेगा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल: श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज 

3 years ago
एक्सक्लूसिव : विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए रितु खंडूरी ने किया नामांकन।

बड़ी खबर : उत्तराखंड के इतिहास में ऋतु खंडूरी बनी पहली महिला अध्यक्ष

4 years ago
बड़ी ख़बर: सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को आलाकमान से बुलावा।

बड़ी ख़बर: सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को आलाकमान से बुलावा।

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.