Tuesday, March 31, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

बड़ी खबर: एसआरएचयू जौलीग्रांट के स्टूडेंट्स को मिलेगा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड का सपोर्ट

बड़ी खबर: एसआरएचयू जौलीग्रांट के स्टूडेंट्स को मिलेगा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड का सपोर्ट
0
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: एसआरएचयू जौलीग्रांट के स्टूडेंट्स को मिलेगा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड का सपोर्ट

  • स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट व इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड (आईएयू) के बीच एमओयू
  • विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को मिलेगा इसका फायदा, मिलेगी इंडस्ट्री ट्रेनिंग व करियर ग्रोथ

डोईवाला: स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के छात्र-छात्राओं को इंडस्ट्री ट्रेनिंग और करियर ग्रोथ में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड (आईएयू) का सहयोग मिलेगा। दोनों संस्थानों के बीच एक विशेष एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
देहरादून पूर्व मेयर स्व.मनोरमा डोबरियाल

गजब : मौत के 11 साल बाद देहरादून की मेयर को आया लोकसभा से निमंत्रण

March 28, 2026

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के अध्यक्ष डॉ.विजय धस्माना के दिशा-निर्देशन में कुलपति डॉ.राजेंद्र डोभाल की मौजूदगी में कुलसचिव डॉ.मुकेश बिजल्वाण और इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड (आईएयू) के अध्यक्ष पंकज गुप्ता एवं प्रदेश महासचिव अनिल गोयल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

इस बैठक के दौरान, एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल और इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड (आईएयू) के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने इस पहल की महत्वपूर्णता पर प्रकाश डाला। कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल ने कहा कि उद्योगों के साथ इस प्रकार की सहभागिता युवाओं के लिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की स्थापना के लिए शानदार अवसर प्रदान करेगी। यह समझौता छात्रों में उद्यमिता कौशल के सृजन एवं विकास पर भी केंद्रित होगा।

इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड (आईएयू) के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि आईएयू सदैव एसआरएचयू में अध्ययरत युवाओं के सहयोग के लिए तत्पर है। सक्रिय रूप से इस सहभागिता में अपना योगदान देगा।

विश्वविद्यालय के महानिदेशक (अकादमिक विकास) डॉ.विजेंद्र चौहान ने कहा कि इस पहल से संस्थान के सभी छात्रों और शिक्षकों को उद्योग और शैक्षणिक जगत के बीच की दूरी को कम करने के अवसर मिलेंगे। डॉ.चौहान ने कहा कि छात्रों को उनके पाठ्यक्रम की शुरुआत से ही उद्योग जगत के परस्पर संपर्क में लाने के लिए औद्योगिक भ्रमण, अतिथि व्याख्यान, इंटर्नशिप, और सफल उद्यमियों के द्वारा मार्गदर्शन का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम का समन्वय डॉ.अपूर्व त्रिवेदी ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की शोध निदेशक डॉ बिंदु डे सहित विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य डॉ संचिता पुगाजंडी, डॉ.प्रमोद कुमार, डॉ.संजय गुप्ता, डॉ.अजय दुबे, डॉ.गणेश एवं इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड (आईएयू) से प्रदेश महासचिव अनिल गोयल, राजीव अग्रवाल, संजय अग्रवाल, एससी मित्तल, लोकेश मखीजा, संजीव कुमार शर्मा एवं एससी चंदोला मौजूद रहे।

एसआरएचयू जौलीग्राांट के स्टूडेंट्स को ऐसे मिलेगा लाभ

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ.अपूर्व त्रिवेदी ने बताया की इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड (आईएयू) उत्तराखंड में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों का सबसे बड़ा कंसोर्टियम है। इससे उत्तराखंड में संचालित छोटे एवं बड़े कई उद्योग जुड़े हुए हैं। आईएयू राज्य मैं औद्योगिक नीति निर्धारण मे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस करार के माध्यम से विश्वविद्यालय के विद्यार्थी आईएयू से जुड़ी विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में उच्च ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही विश्वविद्यालय के शिक्षकों के कौशल का लाभ भी उद्योग जगत उठा सकेगा।

एसआरएचयू से जुड़े हैं देश-दुनिया के कई नामी प्रतिष्ठित संस्थान

स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के साथ देश-दुनिया के नाम प्रतिष्ठित शैक्षणिक व व्यवसायिक संस्थान जुड़े हैं। हाल ही में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ एमओयू हुआ। इसके अतिरिक्त बिजनेस कॉलेज (आईबीसी) डेनमार्क, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) रुडक़ी, ग्लोबल हेल्थ एलायंस (जीएचए) यूनाइडेट किंगडम, लौरिया फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ एपलाइड साइंसेज, जर्मनी की रॉसटॉक यूनिवर्सिटी, उत्तराखंड सरकार के अधीन उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूसैक), हिमाचल प्रदेश पालमपुर में स्थित सीएसआईएर- इंस्टिट्यूट ऑफ हिमालयन बायोरिसोर्स टेक्नोलॉजी, इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (आईएसटीडी) सहित कौशल विकास के क्षेत्र में काम कर रहे लर्न-इट जैसी नामी संस्थान भी शामिल हैं।

Previous Post

मर्डर: यहां महिला ने विवाद में अपने पति के सर पर मारा रॉड, मौत

Next Post

वीडियो:  जमकर मारपीट का वीडियो वायरल, पुल से नीचे गिरा युवक, देखें वीडियो….

Next Post
वीडियो:  जमकर मारपीट का वीडियो वायरल, पुल से नीचे गिरा युवक, देखें वीडियो….

वीडियो:  जमकर मारपीट का वीडियो वायरल, पुल से नीचे गिरा युवक, देखें वीडियो....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर:  मंत्री रेखा आर्य का पत्र वायरल। कांग्रेस अध्यक्ष ने जताई आपत्ति।जानिए क्या कहा

बड़ी खबर: मंत्री रेखा आर्य का पत्र वायरल। कांग्रेस अध्यक्ष ने जताई आपत्ति।जानिए क्या कहा

4 years ago
बड़ी खबर- उत्तराखंड चुनाव को लेकर भाजपा ने की पहली लिस्ट जारी।

बड़ी खबर : भाजपा में संगठन बदलाव को लेकर बड़ी चर्चा,पढ़िए पूरी खबर।

4 years ago
ब्रेकिंग: विधानसभा से बर्खास्त 40 कर्मचारियों को आवास खाली करने का आखिरी नोटिस..

ब्रेकिंग: विधानसभा से बर्खास्त 40 कर्मचारियों को आवास खाली करने का आखिरी नोटिस..

2 years ago
एक्सक्लूसिव : एम्स के पांच अधिकारियों के होंगे खाते सीज, आईटी विभाग में बड़ा भ्रष्टाचार

दुखद : एम्स की छठी मंजिल से कूदकर एमबीबीएस के छात्र ने की खुदखुशी

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.