Tuesday, June 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home मौसम

गर्मी का कहर: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में 42 डिग्री तापमान पहुंचने की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट जारी..

गर्मी का कहर: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में 42 डिग्री तापमान पहुंचने की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट जारी..
0
SHARES
195
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गर्मी का कहर: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में 42 डिग्री तापमान पहुंचने की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट जारी..

 

Related posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि, 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड मौसम अपडेट: गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि, 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी

June 16, 2026
गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने किया बारिश  का अलर्ट जारी 5 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने किया बारिश का अलर्ट जारी 5 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

May 25, 2026

देहरादून: उत्तराखंड में लोगों को बढ़ता तापमान खासा परेशान करने जा रहा है. राज्य के मैदानी जिलों में जहां तापमान 40 डिग्री तक पहुंच चुका है, वहीं आने वाले दिनों में तापमान के 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. खास बात यह है कि फिलहाल राज्य में गर्मी को लेकर लोगों को किसी भी तरह की राहत मिलती हुई नहीं दिखाई दे रही है. ऐसे में मौसम विभाग भी लोगों को गर्मी को लेकर विशेष एहतियात बरतने की सलाह दे रहा है.

40 डिग्री पार हुआ तापमान

उत्तराखंड के मैदानी जिले इन दिनों गर्मी से तप रहे हैं. पर्वतीय जनपदों में भी सामान्य से अधिक तापमान कुछ जगहों पर परेशानी बढ़ा रहा है. उधर मौसम विभाग ने नई भविष्यवाणी करते हुए आने वाले दिनों में भी लोगों की दिक्कतें इसी तरह से जारी रहने की बात कही है. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जिससे लोगों को हीट वेव की स्थिति से गुजरना पड़ेगा. यह हालत प्रदेश के मैदानी जिलों में होगी और आने वाले तीन से चार दिनों तक इसी तरह तापमान बढ़ते हुए नजर आएगा. हालांकि पहले ही उत्तराखंड के मैदानी जिलों में तापमान बेहद ज्यादा हो चुका है और इस बार मई महीने के तीसरे सप्ताह में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को क्रॉस कर चुका है.

उत्तराखंड में हीट वेव

प्रदेश में आने वाले दिनों में जहां तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है, तो पर्वतीय जनपद भी इससे प्रभावित होते हुए दिखाई देंगे. मौसम विभाग की मानें तो मैदानी जिलों से लगते हुए पर्वतीय जिलों में भी इसका असर दिखाई देगा. नैनीताल, पौड़ी और देहरादून जैसे जिलों में भी तापमान सामान्य से अधिक रिकार्ड किया जाएगा. मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि इन हालातों में लोगों को गर्मी से बचने के लिए विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है.

गर्मी से ऐसे बचें

मौसम विभाग ने आम लोगों के लिए गर्मी को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि गर्मी से बचने के लिए लोगों को विशेष एहतियात बरतना चाहिए. खासतौर पर दिन के समय लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने से लेकर बाहर निकलते वक्त शरीर को कपड़ों से ढककर ही जाने की सलाह दी गई है. एकदम ठंडे से गरम और गरम से ठंडे में जाने से बचने की सलाह दी गई है.

पर्वतीय जिलों में होगी बारिश

राज्य के पर्वतीय जनपदों में हालांकि आने वाले दो दिनों के दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भी संभावना व्यक्ति गई है. लेकिन इससे तापमान पर कोई खास असर नहीं होगा. राज्य के ऊंचे स्थानों पर हल्की बारिश होगी और इससे केवल उस क्षेत्र में कुछ देर के लिए तापमान को लेकर राहत मिल सकती है. बाकी इलाकों में तापमान पर इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने के संकेत नहीं मिल रहे हैं. इसीलिए बार-बार हीट वेव का लोगों को सामना करने की बात कही जा रही है.

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि दोपहर 1:00 से लेकर शाम 4:00 तक घर से बाहर निकलने से परहेज करें ताकि हीट वेव का प्रभाव ना पड़े. मौसम विभाग के मुताबिक नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, देहरादून जैसे जिलों से लगते हुए मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी के कारण वनाग्नि की घटनाएं घट सकती हैं. इस स्थिति में मौसम के मिजाज को देखते हुए वनाग्नि पर क्लोज वॉच रखने की जरूरत है. हालांकि राहत की बात है कि पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में अगले एक से दो दिन रेन थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी के आसार हैं. जबकि मैदानी जिलों में अगले तीन से चार दिन लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है।

Previous Post

दुखद हादसा: डोईवाला में लोहे का स्लाइडिंग गेट गिरने से , एक मासूम की मौत एक घायल..

Next Post

बड़ी खबर: नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व प्रबंधक पर, भ्रष्टाचार के तहत बड़े एक्शन की तैयारी..

Next Post
बड़ी खबर: नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व प्रबंधक पर, भ्रष्टाचार के तहत बड़े एक्शन की तैयारी..

बड़ी खबर: नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व प्रबंधक पर, भ्रष्टाचार के तहत बड़े एक्शन की तैयारी..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

एसजीआरआरयू में विशेषज्ञों ने दिखाई पर्वतीय खेती में खुशहाली की राह

एसजीआरआरयू में विशेषज्ञों ने दिखाई पर्वतीय खेती में खुशहाली की राह

10 months ago
बड़ी खबर: SGRR युनिवर्सिटी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ‘ हरेला सप्ताह’ के अंतर्गत मनाया गया हरेला पर्व..

बड़ी खबर: SGRR युनिवर्सिटी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ‘ हरेला सप्ताह’ के अंतर्गत मनाया गया हरेला पर्व..

3 years ago
देहरादून में पहली बार आयोजित  होगी महिला क्रिकेट लीग, निशुल्क होगा पंजीकरण

देहरादून में पहली बार आयोजित होगी महिला क्रिकेट लीग, निशुल्क होगा पंजीकरण

8 months ago
उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश होने के बावजूद भी,जनता को लगा महंगाई का करेंट।

उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश होने के बावजूद भी,जनता को लगा महंगाई का करेंट।

3 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.