Monday, February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home Uncategorized

देश विदेश: हेलीकॉप्टर हादसे में ईरान के राष्ट्रपति का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक..

देश विदेश: हेलीकॉप्टर हादसे में ईरान के राष्ट्रपति का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक..
0
SHARES
347
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देश विदेश: हेलीकॉप्टर हादसे में ईरान के राष्ट्रपति का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक..

 

Related posts

रोड़वेज कर्मचारियों के  सेवानिवृत लाभों की वसुली पर  हाईकोर्ट ने लगाई रोक

रोड़वेज कर्मचारियों के सेवानिवृत लाभों की वसुली पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

January 31, 2026
कांग्रेस पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी

दुखद : टिहरी से पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर

January 26, 2026

हेलिकॉप्टर हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत हो गई है. क्रैश में ईरानी राष्ट्रपति, विदेश मंत्री और गवर्नर की मौत हो गई है. ईरान की सरकारी मीडिया ने इसकी पुष्टि कर दी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटना की शुरुआती वजह खराब मौसम को बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से हेलिकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग हुई है। दुनिया भर में इब्राहिम रईसी के निधन को लेकर दुख जताया जा रहा है।

ईरानी रेड क्रिसेंट ने कहा कि हेलिकॉप्टर दुर्घटनास्थल से राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी सहित सभी लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. अब सर्च ऑपरेशन खत्म हो गया है।

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर क्रैश में हुई मौत के बाद पूरा देश शोक में डूबा हुआ है. ईरान सरकार का कहना है कि राष्ट्रपति रईसी की मौत के बाद ‘बिना किसी व्यवधान के’ काम किया जाएगा।

63 वर्षीय रईसी के साथ इस हादसे में ईरान के विदेश मंत्री और कई अन्य अधिकारी की मौत हो गई है। रविवार को उत्तर पश्चिमी ईरान के पहाड़ी इलाके में रईसी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण हादसे का शिकार हो गया था।

IRNA समाचार एजेंसी ने वीडियो शेयर किया और लिखा,रेड क्रिसेंट के राहत और बचाव ग्रुप की ड्रोन टीम को राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर का मलबा मिला है।

राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के हेलीकॉप्टर क्रैश को लेकर ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने पुष्टि की है कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा बरामद कर लिया गया है। वहां सरकारी मीडिया ने राष्ट्रपति की मौत होने का भी दावा किया है. इस बीच घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. पहाड़ों के बीच एक जगह पर हेलीकॉप्टर का मलबा दिख रहा है. वीडियो देखकर लग रहा है कि क्रैश के बाद हेलीकॉप्टर बुरी तरह जल गया है।

रविवार को यह हादसा पश्चिमोत्तर ईरान में उस वक्त हुआ, जब रईसी अपने पड़ोसी देश अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मिलकर लौट रहे थे. दोनों ने मिलकर एक बांध का उद्घाटन किया था।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर अफसोस जाहिर किया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने कहा कि ईरान के राष्ट्रपति सैयद इब्राहिम रईसी की त्रासद मौत से उन्हें बड़ा आघात लगा है.

मोदी ने लिखा, “भारत-ईरान संबंधों को मजबूत करने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ईरान के लोगों के साथ हैं. इस दुख की घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है.”

वीडियो में दिख रहा है कि क्रैश वाली जगह पर मौजूद पेड़ पूरी तरह से जल गए हैं. देख कर पता चल रहा है कि क्रैश के बाद हेलीकॉप्टर में आग लगी होगी. एक बड़े इलाके में जला हुआ मलबा दिख रहा है।

इससे पहले अनादोलु समाचार एजेंसी ने जानकारी दी कि तुर्की ड्रोन ने हेलीकॉप्टर का मलबा ढूंढते हुए ‘गर्मी के स्रोत’ की पहचान की और ईरानी अधिकारियों के साथ संभावित दुर्घटना स्थल की जानकारी साझा की. एक ईरानी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि दुर्घटना में राष्ट्रपति रईसी का हेलीकॉप्टर पूरी तरह से जला हुआ मिला।

अनादोलु समाचार एजेंसी ने ही ईरानी राज्य टेलीविजन के हवाले से बताया कि हेलीकॉप्टर क्रैश में कोई भी जिंदा नहीं बचा है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति एक बांध का उद्घाटन करने के लिए अजरबैजान गए थे. वहां से लौटते वक्त उत्तर-पश्चिमी ईरान के जोल्फा शहर के पास उनका हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. ईरानी राज्य मीडिया IRNA के मुताबिक, ये दुर्घटना खराब मौसम के चलते हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के अलावा ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीरबदोल्लाहियान, पूर्वी अजरबैजान के गवर्नर मालेक रहमती, पूर्व अजरबैजान में ईरानी सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अयातुल्ला मोहम्मद अली आले-हाशेम भी मौजूद थे. चालक समेत कुल आठ लोग थे।

Previous Post

हादसा: मसूरी रोड में गहरी खाई में गिरी थार, दो लोगों की मौत, तीन घायल

Next Post

गर्मी का कहर: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में असमान से बरस रही है आग, 41 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है तापमान..

Next Post
गर्मी का कहर: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में असमान से बरस रही है आग, 41 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है तापमान..

गर्मी का कहर: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में असमान से बरस रही है आग, 41 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है तापमान..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

आरती किरौला बोलीं – FIR दर्ज होने तक नहीं करूंगी शपथ ग्रहण, BJP समर्थकों पर पथराव का आरोप

आरती किरौला बोलीं – FIR दर्ज होने तक नहीं करूंगी शपथ ग्रहण, BJP समर्थकों पर पथराव का आरोप

6 months ago
सरकारी योजनाओं से वंछित पहाड़वासी। दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर।

सरकारी योजनाओं से वंछित पहाड़वासी। दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर।

6 years ago
दुर्घटना: राजधानी में ट्रक की टक्कर की चपेट में आकर स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत..

दुर्घटना: राजधानी में ट्रक की टक्कर की चपेट में आकर स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत..

3 years ago
केंद्र सरकार की बड़ी चेतावनी गलत सूचनाओं पर रगड़ें जाएंगे आईएएस

केंद्र सरकार की बड़ी चेतावनी गलत सूचनाओं पर रगड़ें जाएंगे आईएएस

4 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप
https://hastakshep.news/wp-content/uploads/2026/01/vv.mp4

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
  • उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद
  • सड़कों की अंधाधुंध खुदाई पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, सात एजेंसियों की अनुमति रद्द

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

शर्मनाक : उत्तराखंड में एक पिता ने किया अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म

February 9, 2026
उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

उत्तराखंड में एसडीएम ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे विधायक और पार्षद

February 9, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.