Thursday, August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर: NH के अभियंता लौट तो आए, लेकिन कई सवालों के जवाब अभी बाकी हैं, अधिकारी भी कर रहे ठीक होने का इंतजार..

बड़ी खबर: NH के अभियंता लौट तो आए, लेकिन कई सवालों के जवाब अभी बाकी हैं, अधिकारी भी कर रहे ठीक होने का इंतजार..
0
SHARES
576
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बड़ी खबर: NH के अभियंता लौट तो आए, लेकिन कई सवालों के जवाब अभी बाकी हैं, अधिकारी भी कर रहे ठीक होने का इंतजार..

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026

हस्तक्षेप: राष्ट्रीय राजमार्ग खंड देहरादून में तैनात अपर सहायक अभियंता अमित चौहान के लापता होने और फिर अचानक मिल जाने की कहानी फिलहाल अबूझ पहेली बन गई है। क्योंकि, लापता होने के 06 दिन बाद जब वह मिले तो किसी को पहचानने की स्थिति में नहीं थे। जिसके चलते उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती करा दिया गया था। अभी भी उनकी मानसिक दशा में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में सहायक अभियंता को ऋषिकेश में बरामद किए जाने के बाद से पुलिस उनसे कोई पूछताछ नहीं कर पाई है। उनके परिजन और खुद लोनिवि/राजमार्ग यूनिट के अधिकारी भी इंतजार की ही मुद्रा में हैं।

दरअसल, अपर सहायक अभियंता 12 मई को शाम को जब ठेकेदार राजदीप परमार के साथ देहरदून स्थित घर से निकले थे तो वह सीधे उत्तरकाशी के डुंडा पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि राजदीप उन्हें अपनी कंपनी राजाजी कंस्ट्रक्शन के लंबित करीब 70-75 लाख रुपये के भुगतान के सिलसिले में साथ ले गए थे। अभियंता उस रात राजदीप के होटल राजाजी के ठहरे थे। इसी रात से उनका मोबाइल भी बंद आ रहा था। लेकिन, 13 मई की सुबह वह होटल के बाहर व पास के पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में देखे गए थे और फिर अचानक गायब हो गए थे। जिसके बाद तमाम जगह खोजबीन के बाद 18 मई को वह ऋषिकेश में मिल गए।

अपर सहायक अभियंता अमित चौहान अचानक कैसे गायब हो गए और 18 मई की दोपहर तक वह कहां रहे, इन तमाम सवालों के जवाब की तलाश सभी को है। लेकिन, अभियंता अभी किसी को भी पहचानने की स्थिति में नहीं हैं। यह महज एक संयोग है या इसके पीछे कोई गंभीर वजह है, यह जानना भी अभी किसी चुनौती से कम नहीं है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है, लेकिन बिना बयान के अधिकारी भी हाथ बांधे खड़े हैं। उनकी स्थिति को देखते हुए फिलहाल सभी अधिक दबाव देने से बच रहे हैं। सभी को उनके अस्पताल से स्वस्थ होकर वापस लौटने का इंतजार है।

सालभर से नहीं मिल पा रहा था वेतन, न अपील और न कार्रवाई

अपर सहायक अभियंता अमित चौहान जून 2023 के आसपास उत्तरकाशी के अस्थाई खंड चिन्यालीसौड़ से ट्रांसफर होकर देहरादून आए थे। लेकिन, पूर्ववर्ती कार्यालय से एलपीसी (लास्ट पे सर्टिफिकेट) जारी न हो पाने के चलते उन्हें वेतन नहीं मिल पा रहा था। पुराने खंड ने जानबूझकर उनका वेतन जारी नहीं किया और आगे भी इसे जारी करने की अनुमति नहीं दी। बताया जा रहा है कि अभियंता की सुपुर्दगी में कई ऐसे दस्तावेज थे, जिन्हें खंड में जमा कराया जाना चाहिए था। इन अभिलेखों के चलते कार्यों के भुगतान आदि को लेकर बाधा उत्पन्न हो रही थी।

गंभीर यह भी है कि सालभर से वेतन न मिलने के कारण अभियंता ने भी कोई अपील या पत्राचार नहीं किया और चिन्यालीसौड़ खंड ने भी अपने प्रयास को वेतन रोकने तक सीमित रखा। सिर्फ बीच में इतनाभर हुआ था कि पूर्ववर्ती खंड ने अपर सहायक अभियंता के वर्तमान तैनाती स्थल राजमार्ग खंड देहरादून को पत्र लिखकर अभिलेख लौटाने को कहा था। जाहिर सी बात है कि उन अभिलेखों में कुछ तो ऐसा था, जो उनकी सेवा पर विपरीत असर डाल सकता था। वजह चाहे जो भी हो, चिन्यालीसौड़ खंड को इस प्रकरण को अपने और अभियंता तक सीमित रखने की जगह उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाना चाहिए था।

इस मामले में उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ खंड के तत्कालीन अधिकारियों की भूमिका भी संदेह में है। यदि अभियंता इस तरह लापता न होते तो शायद अभी तक भी यह बात बाहर नहीं आ पाती कि खंड कार्यालय से कई अभिलेख गायब हैं। न ही यह बाहर आ पाता कि किसी अभियंता को इन अभिलेखों के चलते सालभर से वेतन नहीं मिल पा रहा है। बहुत संभव है कि लोक निर्माण विभाग चिन्यालीसौड़ खंड के अभिलेखों और वहां के भुगतान के मसलों को लेकर एक पृथक जांच शुरू कर सकता है।

Previous Post

बड़ी खबर: यहां मां के हाथ से झपट्टा मारकर मासूम ले गया गुलदार, मासूम की हालत गंभीर..

Next Post

बड़ी खबर: चारधामों के बाद अब हरिद्वार के प्रमुख देव स्थलों में रील बनाने पर प्रतिबंध..

Next Post
बड़ी खबर: चारधामों के बाद अब हरिद्वार के प्रमुख देव स्थलों में रील बनाने पर प्रतिबंध..

बड़ी खबर: चारधामों के बाद अब हरिद्वार के प्रमुख देव स्थलों में रील बनाने पर प्रतिबंध..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर :  ऋषिकेश एम्स के ठेकेदार बन रहे निजी अस्पतालों के दलाल । जानिए पूरा मामला

बड़ी खबर :  ऋषिकेश एम्स के ठेकेदार बन रहे निजी अस्पतालों के दलाल । जानिए पूरा मामला

4 years ago
उत्तराखंड के लकड़हारे का सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

उत्तराखंड के लकड़हारे का सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा

2 months ago
गुलदार का आतंक: खेत में महिला पर हमला, मौत के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश

गुलदार का आतंक: खेत में महिला पर हमला, मौत के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश

1 year ago
“देशभक्ति की मिसाल बनेगी देहरादून की शौर्य तिरंगा यात्रा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को मिलेगा जनसमर्थन”

“देशभक्ति की मिसाल बनेगी देहरादून की शौर्य तिरंगा यात्रा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को मिलेगा जनसमर्थन”

1 year ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.