Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home दुर्घटना

दर्दनाक हादसा: अलकनंदा नदी में गिरा टैंपो ट्रेवलर, 10 से ज्यादा लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी..

दर्दनाक हादसा: अलकनंदा नदी में गिरा टैंपो ट्रेवलर, 10 से ज्यादा लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी..
0
SHARES
852
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दर्दनाक हादसा: अलकनंदा नदी में गिरा टैंपो ट्रेवलर, 10 से ज्यादा लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी..

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड): बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। रैंतोली के पास एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गया। हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है और करीब 7 लोग घायल हैं। हादसा बदरीनाथ हाईवे के रेंतोली के पास हुआ है. सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई, एसपी डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने हादसे की पुष्टि की है। मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है। हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही हैं।

वहीं हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. सीएम धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है. जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें.बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

गौर हो कि पर्वतीय अंचलों में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन सड़क हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जोरों पर चल रही है। चारधाम यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे सड़कों पर वाहनों का दबाव भी काफी ज्यादा है, चारधाम यात्रा के लिए पर्वतीय मार्गों से होकर गुजरना पड़ता है, जहां एक चूक जान पर भारी पड़ जाती है।

गौर हो कि 12 जून को उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक यात्री बस खाई में गिर गई थी, हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई थी और 24 लोग घायल हो गए थे। बस खाई में एक पेड़ पर अटक गई थी, जिससे अन्य लोगों की जान बच गई। वहीं 9 जून को नैनीताल जिले के बेतालघाट में रात में पिकअप वाहन खाई में गिर गया था, इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 13 लोग घायल हो गए थे। जिनका सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
HNBGU का छात्र किराए के कमरे में झूला फंदे से, मचा हड़कंप

HNBGU का छात्र किराए के कमरे में झूला फंदे से, मचा हड़कंप

August 4, 2026
Previous Post

बिग ब्रेकिंग: इन 13 जिलों में 13 IAS अधिकारियो को प्रभारी की जिम्मेदारी, आदेश जारी..

Next Post

हाइकोर्ट ब्रेकिंग: हाइकोर्ट का राज्य सरकार को अल्टीमेटम, इस मामले में सोमवार तक स्तिथि करें स्पष्ट..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

भयानक तरीके से दो सगी बहनों की हत्या,परिजनों का आरोप प्रेत पर

भयानक तरीके से दो सगी बहनों की हत्या,परिजनों का आरोप प्रेत पर

3 years ago
Health: अगर आप भी ग्रीन टी के शौकीन हैं! तो हो जाएं सावधान! पढ़िए ये रिपोर्ट

Health: अगर आप भी ग्रीन टी के शौकीन हैं! तो हो जाएं सावधान! पढ़िए ये रिपोर्ट

4 years ago
पिथौरागढ़ में शिक्षक की शर्मनाक हरकत, 10 वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, ऐसे हुआ खुलासा

पिथौरागढ़ में शिक्षक की शर्मनाक हरकत, 10 वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, ऐसे हुआ खुलासा

2 months ago
बड़ी खबर : बिजली की बढी हुई दरों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी रीजनल पार्टी

बड़ी खबर : बिजली की बढी हुई दरों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी रीजनल पार्टी

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.