Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home उत्तराखंड

गुड न्यूज: बारिश के पानी से रिचार्ज होंगे, सुख चुके हैंडपंप और ट्यूबवेल..

गुड न्यूज: बारिश के पानी से रिचार्ज होंगे, सुख चुके हैंडपंप और ट्यूबवेल..
0
SHARES
114
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026

गुड न्यूज: बारिश के पानी से रिचार्ज होंगे, सुख चुके हैंडपंप और ट्यूबवेल..

देहरादून: उत्तराखंड में कई गांव ऐसे हैं जहां गर्मियों में पानी की किल्लत पैदा हो जाती है। ऐसे में मानसून सीजन के दौरान होने वाली बारिश, गर्मियों में होने वाली पानी की किल्लत को दूर कर सकती है। मुख्य रूप में बरसात के दौरान चाल- खाल ग्राउंड वाटर रिचार्ज के लिए बड़ी भूमिका निभाते हैं। ऐसे में अगर मानसून के दृष्टिगत, चाल-खाल बनाए जाते हैं, तो उसका बड़ा असर पड़ता है। दरअसल उत्तराखंड में सूख चुके तमाम पारंपरिक जल स्रोतों को सरकार पुनर्जीवित करना चाहती है। इसी क्रम में जल संस्थान के माध्यम से प्रदेश में सूख चुके हैंडपंप और ट्यूबवेल को पुनर्जीवित करने जा रही है, ताकि आसपास के लोगों को खासकर गर्मियों के दौरान साफ पानी उपलब्ध हो सके।

सूख गए हैंडपंप और ट्यूबवेल:

देश के तमाम राज्यों में पीने योग्य पानी की किल्लत देखने को मिलती है। खासकर गर्मियों के दौरान तमाम क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाती है। ऐसी ही कुछ दिक्कत उत्तराखंड राज्य के भी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है। हालांकि उत्तराखंड राज्य में ही गंगा और यमुना के उद्गम स्थल हैं। इसके बावजूद राज्य के लोग पेयजल की किल्लत झेलते हैं। मौजूदा स्थिति यह है कि प्रदेश के तमाम हैंडपंप और ट्यूबवेल सूख चुके हैं। इसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यही वजह है कि अब जल संस्थान मानसून सीजन के दौरान होने वाली बारिश का फायदा उठाकर, सूख चुके हैंडपंप और ट्यूबवेल को पुनर्जीवित करने पर जोर दे रहा है।

हैंडपंप और ट्यूबवेल होंगे रिचार्ज:

जल संस्थान से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश भर में करीब 10,094 हैंडपंप हैं। इसमें से 311 हैंडपंप का पानी पूरी तरह से सूख गया है। तमाम हैंडपंप का पानी सूखने की कगार पर है। ऐसे में जल संस्थान ने पहले चरण में 224 हैंडपंप को रिचार्ज करने का निर्णय लिया है। इसके लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। इसी क्रम में जल संस्थान ने प्रदेश के तमाम क्षेत्रों में मौजूद ऐसे ट्यूबवेल जो सुख चुके हैं, उनको भी रिचार्ज करने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेश के 62 नलकूपों को रिचार्ज किया जाएगा. इसके अलावा जल संस्थान ने प्रदेश की 22 शाखाओं में 10-10 चाल-खाल बनाने का निर्णय लिया है, जो ग्राउंड वाटर रिचार्ज में काफी कारगर साबित होंगे।

सितंबर तक वर्षा जल से सूखे जल स्रोत होंगे रिचार्ज:

जल संस्थान की मुख्य महाप्रबंधक नीलिमा गर्ग ने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से सूख चुके 224 हैंडपंप को रिचार्ज करने का काम किया जा रहा है। सितंबर महीने के अंत तक इन सभी हैंडपंप को रिचार्ज कर दिया जाएगा हैंडपंप को रिचार्ज करने के लिए आसपास के घरों से पानी लेकर हैंडपंप को रिचार्ज किया जाएगा इसके साथ ही प्रदेश भर में 62 ट्यूबवेल पूरी तरह से सूख चुके हैं, जिनको रिचार्ज करने के लिए बोरिंग की जा रही है। जिससे अंडर ग्राउंड वाटर रिचार्ज होगा।

चाल खाल से इकट्ठा होगा पानी:

इसके साथ ही प्रदेश के तमाम क्षेत्रों में चाल-खाल बनाने का कार्य जारी है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा चाल-खाल ऐसी जगहों पर बनाए जाएंगे, जहां पर नेचुरल जल स्रोत मौजूद हैं, ताकि इनमें पानी मौजूद रहे, चाल-खाल का फायदा यह होगा कि इसमें बरसाती पानी एकत्र होगा, जिससे ग्राउंड वाटर रिचार्ज होने के साथ ही जानवरों को पानी पीने की सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी।

Previous Post

Weather alert: देहरादून समेत इन जिलों में आज भारी बारिश का यैलो अलर्ट जारी, पढ़े मौसम की ताजा अपडेट 

Next Post

ब्रेकिंग: आज 4 PCS अधिकारियों के तबादले,आदेश जारी, देखें लिस्ट.

Next Post
ब्रेकिंग: आज 4 PCS अधिकारियों के तबादले,आदेश जारी, देखें लिस्ट.

ब्रेकिंग: आज 4 PCS अधिकारियों के तबादले,आदेश जारी, देखें लिस्ट.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क  स्वास्थ्य शिविर का 2104 मरीजों ने उठाया लाभ

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 2104 मरीजों ने उठाया लाभ

9 months ago
बिग ब्रेकिंग: देहरादून के पटेल नगर में हत्या! क्षेत्र में सनसनी..

बिग ब्रेकिंग: देहरादून के पटेल नगर में हत्या! क्षेत्र में सनसनी..

3 years ago
ब्रेकिंग: बॉलिवुड ऐक्टर अक्षय कुमार पहुंचे केदारधाम। बाबा के दर्शन कर की पूजा अर्चना..

ब्रेकिंग: बॉलिवुड ऐक्टर अक्षय कुमार पहुंचे केदारधाम। बाबा के दर्शन कर की पूजा अर्चना..

3 years ago
3 मई के बाद लॉकडाउन से छूट मिलेगी या नहीं। पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे मीटिंग

3 मई के बाद लॉकडाउन से छूट मिलेगी या नहीं। पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे मीटिंग

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.