Monday, March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

राज्य महिला आयोग के 19 वें स्थापना दिवस पर आयोग अध्यक्ष ने गिनाई उपलब्धियां

राज्य महिला आयोग के 19 वें स्थापना दिवस पर आयोग अध्यक्ष ने गिनाई उपलब्धियां
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून: आज उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग के 19वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज्य महिला आयोग द्वारा मीडिया सेन्टर सचिवालय, उत्तराखण्ड, देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता में आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने पत्रकारों को संबोधित किया।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए आयोग की अध्यक्ष ने सभी को आयोग के 19 वें स्थापना दिवस , ईगास की शुभकामनाएं भी दी।

Related posts

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
देहरादून पूर्व मेयर स्व.मनोरमा डोबरियाल

गजब : मौत के 11 साल बाद देहरादून की मेयर को आया लोकसभा से निमंत्रण

March 28, 2026

पत्रकार वार्ता के दौरान आयोग अध्यक्ष ने महिला आयोग द्वारा किये जा रहे कार्यों का ब्यौरा भी रखा था आयोग की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने बताया की आयोग द्वारा राज्य की सभी जेलों का निरीक्षण किया गया जिसमें महिला बन्दियों की स्तिथि व उन्हें मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा राज्य में आईजी कारागार को सभी जेलों में महिला बन्दियों को अलग अलग कार्यों के प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश भी दिए है, साथ ही उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा समय समय पर वन स्टॉप सेंटर, महिला चिकित्सालय, छात्रावास, महिला हेल्प डेस्क व महिला हेल्पलाइन का भी निरिक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा विभिन्न जिलों में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों को सरकार द्वारा महिला हित मे संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक ली गयी है व मोनिटरिंग की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि महिला आयोग द्वारा प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर सभी विभागों में जहां चार या चार से अधिक महिला कर्मचारी कार्यरत है वहां उनके मानसिक या शारीरिक शोषण से निपटारे के लिए आईसीसी कमेटी गठित करने के व उससे आयोग को अवगत कराते उसकी मोनिटरिंग के आदेश दिए है। उन्होंने कहा कि आज आयोग दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के बीच जाकर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहा है व उनकी समस्या में पीड़ित महिलाओं के साथ हर संभव सहायता करते हुए उन्हें न्याय दिला रहा है।

वहीं आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य महिला आयोग के लिए यह बड़ी उपलब्धि है कि सरकार ने महिला आयोग द्वारा तैयार राज्य महिला नीति के फाइनल ड्राफ्ट को स्वीकार करते हुए जल्द ही राज्य में महिला नीति लागू करने की घोषणा की है। यह बहुत ही हर्ष का विषय है क्योंकि यह नीति राज्य की महिलाओं को हर प्रकार से सशक्त करेगी, चाहे वह वर्किंग वूमेन हो, चाहे सिंगल वूमेन या चाहे दूरस्थ क्षेत्र की पर्वतीय महिला या ग्रामीण या महानगरों में रहने वाली महिला।

वहीं आयोग की अध्यक्ष ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज राज्य में विभिन्न जगहों पर संचालित स्पा व मसाज पार्लरों में युवतियों और महिलाओं को जबरन अनैतिक देह व्यापार की ओर धकेला जा रहा है। एक बार महिला इस दलदल में फंस जाती है तो उसे समाज मे पुनः स्थापित करना आयोग व सरकार के लिए एक चैलेंज बन जाता है, आयोग इसकी निंदा करता है।

आयोग अध्यक्ष ने कहा की मसाज पार्लर स्पा सेंटर एवं फिजियोथेरिप सेंटर का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से हो उनमें यह सुनिश्चित किया जाए की महिला की मसाज महिला और पुरुष की मसाज पुरुष करें, क्रॉस जेण्डर मसाज न हों। वहीं इस बात का भी ध्यान रखा जाए की कर्मचारी डिग्री डिप्लोमा प्रशिक्षित हो और बालिग हों। स्पा में रखे जाने वाली महिला या पुरुष कर्मचारी का नजदीकी थाने में सत्यापन किया जाए।

इसके लिए आयोग ने एक नई गाइडलाइन एसओपी तैयार की है जिसके क्रियान्वयन के लिए आयोग द्वारा गाइडलाइन को शासन स्तर पर भेजा गया है।

इस दौरान कुसुम कण्डवाल ने कहा कि राज्य महिला आयोग, महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। महिला अधिकारों व सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों पर आयोग दृढ़ता से कार्य कर रहा है ओर आयोग का उद्देश्य है कि राज्य की महिलाओं को हर प्रकार सशक्त किया जाए ताकि महिलांए हर क्षेत्र में समानरूप से प्रतिभाग करें।

वही आयोग की अध्यक्ष ने समस्त पत्रकार बंधुओ मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आयोग द्वारा किए गए कार्यों को उनके द्वारा समाज में मीडिया के माध्यम से प्रचारित व प्रसारित किया गया है जिससे कि समाज की महिलाएं जागरूक हो रही है आयोग के कार्यों तथा अपने अधिकारों को जान रही है।

पत्रकार वार्ता में आयोग की अध्यक्ष ने आयोग के द्वारा वर्ष 2023-24 की वार्षिकी का लोकार्पण भी किया गया।

इस दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव श्रीमती उर्वशी चौहान, विधि अधिकारी श्री दयाराम सिंह, आधार वर्मा भी उपस्थित रहे।

Previous Post

बिग ब्रेकिंग : शहर में सुगम व्यवस्था बनाने हेतु डीएम एवं एसएसपी का संयुक्त निरीक्षण।

Next Post

दुखद : देहरादून में कार और कंटेनर ट्रक की भिड़ंत,6 लोगों की मौके पर मौत,एक गंभीर रूप से घायल

Next Post
दुखद : देहरादून में कार और कंटेनर ट्रक की भिड़ंत,6 लोगों की मौके पर मौत,एक गंभीर रूप से घायल

दुखद : देहरादून में कार और कंटेनर ट्रक की भिड़ंत,6 लोगों की मौके पर मौत,एक गंभीर रूप से घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बड़ी खबर: कालाढूंगी विधायक भगत को आलाकमान ने किया दिल्ली तलब।

बड़ी खबर: कालाढूंगी विधायक भगत को आलाकमान ने किया दिल्ली तलब।

4 years ago
JOB UPDATE: IDBI बैंक में निकली 1000 से अधिक पदों पर भर्तियां। ऐसे करें आवेदन 

JOB UPDATE: IDBI बैंक में निकली 1000 से अधिक पदों पर भर्तियां। ऐसे करें आवेदन 

3 years ago
बड़ी खबर: नर्सों के योगदान को नमन करने का दिन है नर्सेज डे- डॉ.विजय धस्माना

बड़ी खबर: नर्सों के योगदान को नमन करने का दिन है नर्सेज डे- डॉ.विजय धस्माना

2 years ago
बड़ी खबर: प्रॉपर्टी धोखाधड़ी में पत्रकार और एमडीडीए के पूर्व AE समेत 3 पर मुकदमा दर्ज..

बड़ी खबर : नियमों को ताक पर रखकर प्रॉपर्टी डीलर कर रहे अवैध प्लॉटिंग

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
  • पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत , परिजनों ने 3 घंटे शव रखकर किया प्रदर्शन – SSP ने 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया

दुखद : संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव,परिवार सदमे में

March 30, 2026
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 30 मार्च 2026 को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आने वाले 4 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

March 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.