Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

उत्तराखंड: चमोली माणा गांव के पास ग्लेशियर टूटा, BRO के 57 मजदूर मलबे में दबे, 16 निकाले गए

उत्तराखंड: चमोली माणा गांव के पास ग्लेशियर टूटा, BRO के 57 मजदूर मलबे में दबे, 16 निकाले गए
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

उत्तराखंड: चमोली माणा गांव के पास ग्लेशियर टूटा, BRO के 57 मजदूर मलबे में दबे, 16 निकाले गए – GLACIER BROKE IN UTTARAKHAND
चमोली जिले माणा गांव के पास टूटा ग्लेशियर, 41 मजदूर अभी भी मलबे में दबे, राहत और बचाव कार्य जारी, सीएम ने जताया दुख

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम के समीप स्थित माणा गांव के पास एक ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हुआ है. इस दुर्घटना में सीमा सड़क संगठन (BRO) के ठेकेदार के तहत काम कर रहे 57 मजदूर मलबे में दब गए. अब तक 16 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. शेष 41 मजदूरों की तलाश जारी है. बताया जा रहा है कि भारी बर्फबारी के कारण ये घटना हुई है.
उत्तराखंड के सीएम धामी ने ग्लेशियर टूटने और उसके मलबे में मजदूरों के दबने पर दुख जताया है. उन्होंने भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की कामना की है.
वहीं, पुलिस मुख्यालय की ओर से आईजी निलेश आनंद भरणे ने बताया कि, घटनास्थल के लिए तीन से चार एंबुलेंस भी भेजी गई हैं. हालांकि, पिछले दो-तीन दिनों से हो रही भारी बर्फबारी के कारण राहत दल को वहां पहुंचने में दिक्कतें हो रही हैं.
माणा गांव के पास ग्लेशियर टूटा है. बीआरओ के कई मजदूर ग्लेशियर के मलबे में दब गए हैं. सभी को सुरक्षित निकालने और मार्ग खोलने के प्रयास लगातार जारी हैं.
-राजीव स्वरूप, आईजी गढ़वाल-
वहीं, चमोली प्रशासन की ओर से बताया गया है कि-
फिलहाल भारी बर्फबारी के कारण प्रशासन हेलीकॉप्टर व अन्य उपकरण वहां तक नहीं पहुंचा पा रहा है. हमने टीमें रवाना कर दी हैं. बर्फबारी लगातार जारी है.
-संदीप तिवारी, डीएम चमोली-
बदरीनाथ के पास ग्लेशियर टूटा: हादसा स्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. इसमें स्थानीय प्रशासन, पुलिस, आईटीबीपी और एनडीआरएफ की टीमें शामिल हैं. क्षेत्र में मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद, बचाव दल मलबे में फंसे मजदूरों तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं.
बदरीनाथ धाम के पास माणा में हुई एवलॉन्च की घटना के बारे में पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ, रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि माणा गांव, ज़िला चमोली के पास हिमस्खलन की घटना में बॉर्डर रोड ऑर्गनाइज़ेशन (BRO) के कुल 57 श्रमिक प्रभावित हुए. कमांडेंट BRO के अनुसार, एसडीआरएफ की एक टीम जोशीमठ से रवाना हो चुकी है. लामबगड़ में सड़क अवरुद्ध होने के कारण सेना से संपर्क कर मार्ग खोलने की प्रक्रिया चल रही है. दूसरी टीम को सहस्रधारा हेलीपैड पर अलर्ट पर रखा गया है. क्षेत्र के सटीक निर्देशांक प्राप्त किये गए हैं. मौसम की स्थिति में सुधार होते ही एसडीआरएफ की हाई-एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम को हेलीकॉप्टर से निकटतम उपलब्ध स्थान पर उतारा जाएगा.
SDRF एवं जिला प्रशासन द्वारा BRO एवं सेना के साथ समन्वय किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि SDRF ड्रोन की टीम को भी तैयारी हालात में रखा गया है. भारी बर्फबारी के कारण फिलहाल ड्रोन ऑपरेशन संभव नहीं हो पाया है
उत्तराखंड में दो दिन से हो रही बारिश और बर्फबारी: गौरतलब है कि आज उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर है. सभी पहाड़ी जिलों में बारिश हो रही है. ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है.
4 साल पहले भी टूटा था ग्लेशियर: उधर इस घटना ने 2021 में चमोली जिले में हुए एक अन्य ग्लेशियर हादसे की यादें ताजा कर दी हैं. तब ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही मची थी और कई लोगों की जान गई थी. साल 2021 में उत्तराखंड के चमोली जिले में नंदा देवी ग्लेशियर का एक हिस्सा टूट गया था. इस घटना के बाद हिमस्खलन और जल प्रलय आया था. इस आपदा में कई लोग मारे गए और लापता हो गए थे.

 

Previous Post

बड़ी खबर : बाबा के खिलाफ कई अदालतों में 26 मामले दर्ज

Next Post

बड़ी खबर: पर्यटकों की बढ़ती आमद के दृष्टिगत वाटर सोर्स, सीवर, घाट निर्माण हेलीपेड का डीएम ने मांगा प्रॉपर प्लान

Next Post
बड़ी खबर: पर्यटकों की बढ़ती आमद के दृष्टिगत वाटर सोर्स, सीवर, घाट निर्माण हेलीपेड का डीएम ने मांगा प्रॉपर प्लान

बड़ी खबर: पर्यटकों की बढ़ती आमद के दृष्टिगत वाटर सोर्स, सीवर, घाट निर्माण हेलीपेड का डीएम ने मांगा प्रॉपर प्लान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

“आप” AK 7000 अभियान के तहत जल्द ही पूरे प्रदेश में 7000 लोगो की टीम बनाएगी

“आप” AK 7000 अभियान के तहत जल्द ही पूरे प्रदेश में 7000 लोगो की टीम बनाएगी

5 years ago
बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड के राजधानी देहरादून में खुला पहला ई थाना।आदेश जारी

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड के राजधानी देहरादून में खुला पहला ई थाना।आदेश जारी

4 years ago
एसजीआरआर  विद्यालय में चला प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड अभियान

एसजीआरआर  विद्यालय में चला प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड अभियान

4 years ago
बाल संरक्षण आयोग की जांच कर रहे तहसीलदार

नैनीताल: दो भाइयों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.