Sunday, November 15, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News

Home आपकी नज़र

बड़ी खबर: पर्यटकों की बढ़ती आमद के दृष्टिगत वाटर सोर्स, सीवर, घाट निर्माण हेलीपेड का डीएम ने मांगा प्रॉपर प्लान

बड़ी खबर: पर्यटकों की बढ़ती आमद के दृष्टिगत वाटर सोर्स, सीवर, घाट निर्माण हेलीपेड का डीएम ने मांगा प्रॉपर प्लान
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पावन हनोल सिर्फ टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं, हमारी आस्था संस्कृति का प्रतीत,

मा0 सीएम के सुझाव को तत्काल डीएम ने किया मास्टर प्लान में फिट,

Related posts

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

November 14, 2026
8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

November 14, 2026

आते ही किया पर्यटन Consultants के नक्शे प्लान में Major changes;

पर्यटकों की बढ़ती आमद के दृष्टिगत वाटर सोर्स, सीवर, घाट निर्माण हेलीपेड का डीएम ने मांगा प्रॉपर प्लान

यथाशीर्घ इसी माह डीएम मंदिर परिसर में ही स्थानिकों व तीर्थ पुरोहितों के साथ विमर्श कर तय करेंगे Modalities

होमस्टे, व महिला स्वयं सहायता समूहों के आय साधन बढाने पर विशेष फोकस

नयी दुकानों अन्तर्गत डीएम ने किया 50 प्रतिशत् महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए आरिक्षत

केदारकांठा एडवेंचर ट्रैक पर साईनेज नेचर वॉकड्रिल रूट सुधार के निर्देश

स्थानिकों के हितों को समावेशित कर ही किया जाएगा कामः डीएम

बढ़ेगी स्थानिकों की आय, होमस्टे के प्रभावी प्लान बनाने को डीटीडीओ को निर्देश

धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र हनोल के टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान को दिया जाएगा विस्तार, महासू महाराज मंदिर परिसर का होगा विस्तार।

हनोल क्षेत्र के गावों को होम स्टे विलेज के रूप में विकसित करने और स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने पर दिया जोर।

देहरादून 28 फरवरी, 2025(सू.वि.), जौनसार बावर क्षेत्र के हनोल में महासू देवता के धाम को सुनियोजित तरीके से विकसित किया जाएगा। इसके लिए आईएनआई डिजाइन कंपनी के माध्यम से टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान तैयार किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री के सुझावों एवं निर्देशों को जिलाधिकारी हनोल मंदिर के मास्टर प्लान में शामिल कर किया। है। जिलाधिकारी ने कहा कि पावन हनोल सिर्फ टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं, हमारी आस्था संस्कृति का प्रतीत है इसकी शैली को सुरक्षित रखने तथा स्थानिकों के हितो को समावेशित करते हुए प्रभावी प्लान बनाया जाए। उन्होंने कहा कि परिसर में पर्यटकों की बढ़ती आमद के दृष्टिगत वाटर सोर्स, सीवर, घाट निर्माण सड़क आदि समुचित आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए प्रॉपर प्लान तैयार किया जाए। डीएम यथाशीघ्र इसी माह मंदिर परिसर में ही स्थानिकों व तीर्थ पुरोहितों के साथ विमर्श कर तय करेंगे कार्य प्रणाली।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट सभागार में आईएनआई डिजाइन कंसलटेंट और संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुए हनोल टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान के तहत प्रस्तावित कार्याे की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि हनोल क्षेत्र में हर दिन बढ़ रही श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप सम्पूर्ण टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान तैयार किया जाए। ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अच्छी सुविधा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अधिक अवसर मिल सके।
जिलाधिकारी ने आईएनआई डिजाइन कंस्लटेंट को निर्देशित किया कि हनोल के लिए प्रस्तावित टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान में सीवरेज और वाटर सप्लाई को भी शामिल किया जाए और फ्लोटिंग पॉपुलेशन (अस्थायी आबादी) का विस्तृत सर्वेक्षण करते हुए हनोल क्षेत्र के सुनियोजित विकास हेतु टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान बनाकर फिर से प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने कहा कि हनोल तक आने जाने वाले सभी सहायक सड़क मार्गाे का चौडीकरण और विस्तारीकरण को भी योजना में जोड़ा जाए। टोंस नदी किनारे घाट तक एप्रोच रोड़ रखी जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि महासू देवता धाम में निर्मित होने वाली दुकानों में से 50 प्रतिशत दुकानें स्थानीय लोगों महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए आरक्षित करने के निर्देश दिए है। ताकि स्थानीय उत्पादों के विक्रय हेतु स्वयं सहायता समूहों उचित विपणण स्थल मिल सके।
जिलाधिकारी ने पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया कि हनोल क्षेत्र के गांवों को होम स्टे के रूप में विकसित किया जाए। स्थानीय लोगों को प्रोत्साहित करें और होम स्टे पंजीकरण के लिए स्पेशल कैंप लगाकर अधिक से अधिक लोगों को होम स्टे योजना से आच्छादित किया जाए। ताकि आने वाले समय में स्थानीय लोगों को अच्छा रोजगार मिल सके। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि हनोल क्षेत्र से जाने वाले केदार कांठा एवं अन्य ट्रैक मार्गाे को भी प्राकृतिक रूप से विकसित किया जाए।
बैठक में आईएनआई डिजाइन कंसलटेंट ने हनोल टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान का प्रेजेंटेशन दिया गया। बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु महासू देवता धाम में एराइवल प्लाजा, तीर्थ पुरोहित आवास, मंदिर सौंदर्यीकरण, क्यू मैनेजमेंट, पार्किंग, एप्रोच मार्ग, धर्मशाला, पब्लिक यूटिलिटी कॉम्पलेक्स, रेन सेल्टर, आस्था पथ निर्माण आदि कार्य प्लान में शामिल किए गए है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी चकराता योगेश मेहर, आईएनआई डिजाइन कंपनी के कंसलटेंट धर्मेश गंगाडी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Previous Post

उत्तराखंड: चमोली माणा गांव के पास ग्लेशियर टूटा, BRO के 57 मजदूर मलबे में दबे, 16 निकाले गए

Next Post

बड़ी खबर : उत्तराखंड के ‘लापरवाह’ अफसरों की बनेगी लिस्ट, मुख्यमंत्री धामी का आदेश, कार्रवाई न करने वाले होंगे रिटायर

Next Post
बड़ी खबर : उत्तराखंड के ‘लापरवाह’ अफसरों की बनेगी लिस्ट, मुख्यमंत्री धामी का आदेश, कार्रवाई न करने वाले होंगे रिटायर

बड़ी खबर : उत्तराखंड के 'लापरवाह' अफसरों की बनेगी लिस्ट, मुख्यमंत्री धामी का आदेश, कार्रवाई न करने वाले होंगे रिटायर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

बिग ब्रेकिंग: यहां निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर।लिस्ट देखें

बिग ब्रेकिंग: यहां निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर।लिस्ट देखें

4 years ago
शर्मनाक: पेपर देने आई छात्रा के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा।

शर्मनाक: पेपर देने आई छात्रा के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा।

4 years ago
बड़ी खबर: डीएम के प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही हैं बेहतर

बड़ी खबर: डीएम के प्रयासों से जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं हो रही हैं बेहतर

2 years ago
हेमकुंड साहिब के बाद लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी बंद! बर्फबारी के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई अंतिम पूजा, इस साल 3.84 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

हेमकुंड साहिब के बाद लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी बंद! बर्फबारी के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई अंतिम पूजा, इस साल 3.84 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

1 month ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती
  • 8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी
  • गौचर मेले का भव्य आगाज! CM धामी ने किया 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

जौलजीबी मेले में सियासी बवाल! विधायक हरीश धामी ने CM धामी को कहा ‘डरपोक और भगोड़ा’, मंच से प्रशासन को दी खुली चुनौती

November 14, 2026
8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

8 साल के गोलू का कमाल! 551 पौधे लगाकर बने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल, छोटी उम्र में बड़ा संदेश दे रहा उत्तराखंड का नन्हा पर्यावरण प्रेमी

November 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.