Tuesday, April 21, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ाने पंजाब से पहुंची पैदल संगत,पुष्प वर्षा व श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों के साथ हुआ श्री दरबार साहिब में पैदल संगत का भव्य स्वागत

श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ाने पंजाब से पहुंची पैदल संगत,पुष्प वर्षा व श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों के साथ हुआ श्री दरबार साहिब में पैदल संगत का भव्य स्वागत
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ाने पंजाब से पहुंची पैदल संगत,पुष्प वर्षा व श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों के साथ हुआ श्री दरबार साहिब में पैदल संगत का भव्य स्वागत

देहरादून। पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 150 सदस्यीय पैदल संगत का जत्था बुधवार शाम को श्री दरबार साहिब पहुंचा। शाम 5ः30 बजे श्री दरबार साहिब देहरादून के दर्शनी गेट पहुंचते ही पैदल संगत का पुष्प वर्षा व ढोल नगाड़ों की थाप के साथ दूनवासियों व दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, प्रबन्ध समिति एवम् श्री झंडा जी मेला आयोजन समिति ने जोरदार स्वागत किया। दर्शनी गेट व श्री दरबार साहिब परिसर में श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुवाई में पुष्प वर्षा के बीच संगत का जोरदार स्वागत हुआ। श्री महाराज जी ने संगत को दर्शन दिए व आशीर्वाद दिया। श्री दरबार साहिब परिसर व निकटवर्ती समूचा क्षेत्र श्री गुरु राम राय जी महाराज के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।
श्री दरबार साहिब के मुख्य व्यवस्थापक मधुसूदन सेमवाल ने जानकारी दी कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री झण्डे जी आरोहण व मेले का साक्षी बनने के लिए पंजाब की पैदल संगत श्री दरबार साहिब पहुंची है। श्री दरबार साहिब में पैदल संगत के पहुंचते ही श्री झण्डे जी मेले की दिव्यता और भव्यता में चार चांद लग गए हैं। श्री दरबार साहिब में संगतों ने बुधवार शाम को ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया व श्री गुरु राम राय जी महाराज की महिमा का गुणगान किया।
श्री दरबार साहिब प्रबन्धन की ओर से बुधवार दोपहर 3.15 बजे संगत का स्वागत प्राइमरी स्कूल कांवली में किया गया। शाम 5ः30 बजे श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में दर्शनी गेट पर व श्री दरबार साहिब परिसर में संगत का भव्य स्वागत किया गया। श्री गुरु राम राय लक्ष्मण संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने वैदिक मंत्रोचारण के साथ पैदल संगत का स्वागत किया। पैदल संगत के श्री दरबार साहिब में पहुंचते ही रौनक में चार चांद लग गए हैं। इस प्रकार बुधवार से श्री दरबार साहिब में देश-विदेश से आने वाली संगत के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। संगतों एवम् श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। 18 मार्च को परंपरा के अनुसार पूरब की संगत की विदाई होगी। 19 मार्च को श्री झण्डे जी आरोहण के साथ ही इस साल के लिए श्री झण्डे जी मेले का शुभारंभ हो जाएगा।

Related posts

उत्तराखंड में बीजेपी नेता की बेहरमी से पिटाई, चौकी बुला कर बुरी तरह मारा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता की बेहरमी से पिटाई, चौकी बुला कर बुरी तरह मारा

April 21, 2026
स्कूल से लौट रही 4 साल की मासूम पर चढ़ी तेज रफ्तार रोडवेज बस , मौके पर मौत

स्कूल से लौट रही 4 साल की मासूम पर चढ़ी तेज रफ्तार रोडवेज बस , मौके पर मौत

April 20, 2026

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक
श्री झण्डा जी मेला आयोजन प्रबन्धन समिति एवम् पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की मंगलवार को मेला तैयारियों को लेकर बैठक हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, एसपी सिटी प्रमोद कुमार सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मेले की तैयारियों पर चर्चा की। श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति के मुख्य व्यवस्थापक मधुसूदन सेमवाल ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को मेले की तैयारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। मधुसूदन सेमवाल ने जानकारी दी कि संगतों के ठहरने व भोजन आदि की समुचित व्यवस्था कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से मेले की हर गतिविधि पर नज़र रखी जाएगी। 19 मार्च श्री झण्डा जी आरोहण मुख्य कार्यक्रम के सुगम संचालन हेतु मेला आयोजन समिति व पुलिस प्रशासन ने आवश्यक बिन्दुओं पर महत्वपूर्णं निर्णय लिए।

Previous Post

बड़ी खबर:- झबरेड़ा में हत्या के मामले में 4 पर मुकदमा दर्ज

Next Post

बड़ी खबर : सहायक अभियंता से महिलाएं परेशान, फूंक डाला पुतला और उठाई संपत्ति की जांच की मांग

Next Post
बड़ी खबर : सहायक अभियंता से महिलाएं परेशान, फूंक डाला पुतला और उठाई संपत्ति की जांच की मांग

बड़ी खबर : सहायक अभियंता से महिलाएं परेशान, फूंक डाला पुतला और उठाई संपत्ति की जांच की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

अल्मोड़ा में दलित दूल्हे को ग्रामीणों ने जबरन घोड़े से उतारा

अल्मोड़ा में दलित दूल्हे को ग्रामीणों ने जबरन घोड़े से उतारा

4 years ago
शर्मनाक: आयुर्वेदिक डॉक्टर का हो रहा उत्पीड़न

शर्मनाक: आयुर्वेदिक डॉक्टर का हो रहा उत्पीड़न

6 years ago
बड़ी खबर: नई आबकारी नीति के तहत पहाड़ी फलों से बनेगी मेट्रो मदिरा, पढ़े पूरी खबर..

बड़ी खबर: नई आबकारी नीति के तहत पहाड़ी फलों से बनेगी मेट्रो मदिरा, पढ़े पूरी खबर..

2 years ago
Weather alert: देहरादून समेत इन जिलों में आज भारी बारिश, इस जिले में स्कूल बंद..

Weather alert: देहरादून समेत इन जिलों में आज भारी बारिश, इस जिले में स्कूल बंद..

2 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • देहरादून में बीजेपी नेता की हत्या और अपहरण का प्रयास, पिस्टल निकालर दी जान से मारने के धमकी
  • उत्तराखंड में बीजेपी नेता की बेहरमी से पिटाई, चौकी बुला कर बुरी तरह मारा
  • स्कूल से लौट रही 4 साल की मासूम पर चढ़ी तेज रफ्तार रोडवेज बस , मौके पर मौत

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

देहरादून में बीजेपी नेता की हत्या और अपहरण का प्रयास, पिस्टल निकालर दी जान से मारने के धमकी

देहरादून में बीजेपी नेता की हत्या और अपहरण का प्रयास, पिस्टल निकालर दी जान से मारने के धमकी

April 21, 2026
उत्तराखंड में बीजेपी नेता की बेहरमी से पिटाई, चौकी बुला कर बुरी तरह मारा

उत्तराखंड में बीजेपी नेता की बेहरमी से पिटाई, चौकी बुला कर बुरी तरह मारा

April 21, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.