Tuesday, June 30, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home राजनीति

उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज: धामी सरकार का जश्न और त्रिवेंद्र का भोज, क्या कोई बड़ा सियासी खेल?

संगठन जिलाध्यक्षों के चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष की जंग शुरू
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को भेजा गया जेल, जमानत याचिका खारिज

पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को भेजा गया जेल, जमानत याचिका खारिज

June 15, 2026
उत्तराखंड में इन दिनों सियासी हलचल तेज है। एक ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार के तीन साल पूरे होने पर देहरादून में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, तो दूसरी ओर ठीक उसी दिन दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के उत्तराखंडी भोज ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया।

धामी सरकार के तीन साल: देहरादून में शक्ति प्रदर्शन

23 मार्च को धामी सरकार ने अपने तीन साल पूरे होने का जश्न देहरादून के परेड ग्राउंड में मनाया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बीजेपी नेता, कार्यकर्ता और आम जनता शामिल हुई। सरकार ने अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए विकास कार्यों का बखान किया।

दिल्ली में त्रिवेंद्र का सियासी भोज: संयोग या संकेत?

दिल्ली में ठीक उसी दिन त्रिवेंद्र सिंह रावत के आवास पर उत्तराखंडी भोज का आयोजन हुआ, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। इस कार्यक्रम में रावत के परिवार के साथ-साथ कई बड़े चेहरे नजर आए। इनमें सांसद अनिल बलूनी, NSA अजीत डोभाल, CDS जनरल अनिल चौहान, लोकसभा महासचिव उतपल कुमार समेत उत्तराखंड के कुछ IAS अधिकारी भी शामिल थे।

भोज पर चर्चाओं का दौर

त्रिवेंद्र रावत का यह भोज महज एक सामाजिक आयोजन था या इसके पीछे कोई सियासी रणनीति छिपी थी? इस सवाल ने चर्चाओं को जन्म दे दिया है। राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की अटकलों के बीच त्रिवेंद्र का यह आयोजन संकेतों से भरपूर था।

क्या अंदरखाने चल रही कोई रणनीति?

त्रिवेंद्र सिंह रावत, जो लंबे समय से सक्रिय राजनीति में कम दिखाई दे रहे थे, उनके इस भोज में कई बड़े नेताओं और अधिकारियों की मौजूदगी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। इसे धामी सरकार में संभावित फेरबदल और आगामी राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

क्या सिर्फ संयोग था या कुछ और?

हालांकि, भोज जैसे कार्यक्रम कोई नई बात नहीं है, लेकिन सरकार के तीन साल पूरे होने के दिन इसका आयोजन संयोग मात्र था या इसके पीछे कोई सियासी गणित थी, यह आने वाले समय में साफ होगा। फिलहाल, उत्तराखंड की राजनीति में इस भोज ने नई खिचड़ी पकने की अटकलों को हवा दे दी है।

Previous Post

बड़ी खबर : भाजपा के पूर्व विधायक की बेटी को ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी महिला की तलाश जारी

Next Post

अल्मोड़ा के रवि बिष्ट की किस्मत का कमाल: My11Circle में जीते 3 करोड़, साथ में थार और बुलेट भी

Next Post
अल्मोड़ा के रवि बिष्ट की किस्मत का कमाल: My11Circle में जीते 3 करोड़, साथ में थार और बुलेट भी

अल्मोड़ा के रवि बिष्ट की किस्मत का कमाल: My11Circle में जीते 3 करोड़, साथ में थार और बुलेट भी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

जॉब अलर्ट: हेमवती नंदन गढ़वाल यूनिवर्सिटी में निकली भर्तियां।सूचना जारी।

जॉब अलर्ट: हेमवती नंदन गढ़वाल यूनिवर्सिटी में निकली भर्तियां।सूचना जारी।

4 years ago
उत्तराखंड में ऊंचे ओहदों पर महिलाओं की भागीदारी बस एक तिहाई ही रह गई।

उत्तराखंड में ऊंचे ओहदों पर महिलाओं की भागीदारी बस एक तिहाई ही रह गई।

3 years ago
दुखद: यहां गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोगों की दर्दनाक मौत..

दुखद: यहां गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोगों की दर्दनाक मौत..

2 years ago
सरियों से भरे ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, एक महिला की मौत 7 लोग घायल

सरियों से भरे ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, एक महिला की मौत 7 लोग घायल

2 months ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर
  • देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप
  • तुंगनाथ पर मंडरा रहा खतरा, जानिए क्या है वजह

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई,  भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

कैबिनेट मंत्री पार्टनरशिप यूनिवर्सिटी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, भाजपा–कांग्रेस नेताओं के कॉलेज रडार पर

June 29, 2026
देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

देहरादून: ब्लैकमेलिंग ने छीनी मेडिकल छात्र की जान, मां ने लखनऊ की युवती पर लगाया आरोप

June 29, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.