Friday, August 14, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact
Hastakshep News
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तरप्रदेश
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • खेल
  • तबादले
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट
No Result
View All Result
Hastakshep News
Home आपकी नज़र

Big breking: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के दलित आईएएस की कुत्ते से तुलना वाले बयान पर भड़की आईएएस एसोसिएशन, मोर्चा खोलते हुए कह दी ये बात

Big breking: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के दलित आईएएस की कुत्ते से तुलना वाले बयान पर भड़की आईएएस एसोसिएशन, मोर्चा खोलते हुए कह दी ये बात
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के दलित आईएएस की कुत्ते से तुलना वाले बयान पर भड़की आईएएस एसोसिएशन, मोर्चा खोलते हुए कह दी ये बात

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के दलित आईएएस को कुत्ता बताने वाले
बयान पर भड़की आईएएस एसोसिएशन, मोर्चा खोलते हुए किया साफ, आत्मसम्मान, स्वाभिमान से नहीं होगा कोई समझौता, सीएम धामी से होगी शिकायत देहरादून। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के दलित आईएएस अफसर को इशारों इशारों में कुत्ता बताने वाले बयान पर आईएएस एसोसिएशन भड़क गई है। एसोसिएशन ने रविवार को आपात बैठक बुलाकर पूर्व सीएम के बयान के खिलाफ सीधे मोर्चा खोल दिया है। सीधे तौर पर साफ किया की आत्मसम्मान, स्वाभिमान से नहीं कोई भी समझौता नहीं होगा। इस मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी से एसोसिशन शिकायत करेगी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड में खनन को लेकर संसद में बयान दिया था। इस बयान के बाद सचिव खनन बृजेश संत ने राज्य में खनन के आंकड़े जारी करते हुए आरोपों को सिरे से खारिज किया था। सचिव के बयान पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने तंज कसते हुए कहा था कि शेर कभी कुत्तों का शिकार नहीं करता। उनके इस बयान के बाद पूरे प्रदेश में बवाल मचा हुआ है। दलित संगठनों ने सड़कों पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के खिलाफ बवाल मचाया हुआ है, वहीं आईएएस एसोसिएशन भी आरपार की लड़ाई की तैयारी में हैं।
एसोसिएशन ने बयान को आत्मसम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाला बताया।
एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में बैठक हुई।
एसोसिएशन ने कहा कि एसोशिएसन के सदस्यों को भी आम नागरिकों की भांति आत्म सम्मान, गरिमा का अधिकार सहज और स्वाभाविक रूप से प्राप्त है। किसी भी व्यक्ति, पदाधिकारी, संस्था, संगठन को ऐसे बयानों, संकेतों से बचना चाहिए, जिससे एसोसिएशन के सदस्यों, उनके परिवार का आत्मसम्मान आहत होता हो। उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचती हो।
इससे एसोसिएशन के सदस्यों का मनोबल कमजोर होता है। ऐसे हतोत्साहित परिवेश में एसोसिएशन के सदस्यों की दक्षता, कार्य क्षमता, डिलीवरी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है।
एसोशिएसन के सदस्य लोक सेवक के रूप में निर्वाचित सरकारों की नीतियों को संवैधानिक दायरे में व्यावहारिक रूप देते हुए प्रभावी तरीके से धरातल पर लागू करते हैं। व्यवस्था को स्थिरता, निरंतरता प्रदान करते हुए तटस्थता के सिद्धांत को दृढ़ता से बनाए रखते हैं।
कहा कि एसोशिएसन किसी भी प्रकार की आलोचना, असहमति, निंदा को एसोसिएशन आत्म सुधार के तौर पर लेती है। रचनात्मक आलोचना भविष्य की नीतियों को आधार प्रदान करती है। यदि नीतियों के क्रियान्वयन में कहीं कमियां नजर आती हैं, तो उनके निराकरण को अलग से व्यवस्था निर्धारित की गई है। जहां भी कमियां नजर आती हैं, वहां निर्धारित प्रक्रिया का अनुसरण किया जाता है। कहा कि एसोशिएसन समाज के सभी पक्षों से एसोशिएसन और उसके सदस्यों के प्रति व्यक्ति की गरिमा, आत्मसम्मान के अधिकार को अक्षुण्ण बनाए रखने को सम्मानजनक व्यवहार की अपेक्षा करता है।

Related posts

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

August 12, 2026
Previous Post

बिग ब्रेकिंग : टोल प्लाजा पर रीजनल पार्टी का उग्र प्रदर्शन

Next Post

रंगरलियां मनाते हुए भाजपा नेत्री को पति के साथ पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा। भाजपा नेत्री की कि जमकर हुई धुनाई

Next Post
रंगरलियां मनाते हुए भाजपा नेत्री को पति के साथ पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा। भाजपा नेत्री की कि जमकर हुई धुनाई

रंगरलियां मनाते हुए भाजपा नेत्री को पति के साथ पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा। भाजपा नेत्री की कि जमकर हुई धुनाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RECOMMENDED NEWS

Big breking: कर्मचारियों की मांगों को लेकर स्वास्थ्य सचिव से मिली रीजनल पार्टी

Big breking: कर्मचारियों की मांगों को लेकर स्वास्थ्य सचिव से मिली रीजनल पार्टी

2 years ago
दुखद: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन..

दुखद: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन..

3 years ago

राहत: आज कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आई ये हैं आज के ताज़ा आंकड़े

5 years ago
उत्तराखंड: कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 32, रुड़की से मिला नया मरीज

उत्तराखंड में 40 पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा

6 years ago

BROWSE BY CATEGORIES

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

POPULAR NEWS

  • मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    मौसम अपडेट: मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम अलर्ट

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ी खबर : लापता एसडीएम से हुआ डीएम का संपर्क।जिला प्रशासन ने ली राहत की सांस

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • गुड न्यूज : कर्मचारियों का बढ़ा 14 % DA

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बड़ा खुलासा : UKSSSC भर्ती घोटाला मामले में पकड़े गए जेई की पत्नी भी एई। ऊर्जा निगमों की भर्ती मे भी बड़े घोटाले की आशंका

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Ration card update: अब एक दिन में बनेगा राशन कार्ड। जानिए कैसे

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Hastakshep News

We are providing you the latest daily news.Please subscribe our channel and get the all news.

Follow us on social media:

Recent News

  • सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर
  • मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
  • LPG गैस कनेक्शन KYC अब घर बैठे कर सकते है, बस ऐसे करना होगा

Category

  • Uncategorized
  • आपकी नज़र
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • खेल
  • तबादले
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • रियल एस्टेट
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • हस्तक्षेप

Recent News

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

सड़क पर पौने घंटे तक तड़पते रहे घायल, मदद के बजाय सुलह करने में व्यस्त रही इंटरसेप्टर

August 13, 2026
मौसम बदलने वाला है,  इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम बदलने वाला है, इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

August 13, 2026
  • About
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • नौकरी
  • More
    • व्यापार
    • लाइफ स्टाइल
    • मनोरंजन
    • मौसम
    • रियल एस्टेट

© 2022 - all right reserved for Hastakshep designed by Ashwani Rajput.